फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 August 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: नेपाल बस हादसे में मरने वालों की संख्या पहुंची 41; UP-MP सहित कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट

Sat, 24 Aug 2024 07:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 August 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नेपाल के तनाहुन जिले में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने शुक्रवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौतों की पुष्टि की। वहीं, इन पर्यटकों में से 24 के शव को नासिक लाने के लिए भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, पहाड़ से लेकर मैदान तक इन दिनों भारी बारिश हो रही है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी में भारी बारिश ने तबाही मचा दी। रुद्रप्रयाग जिले की केदारघाटी के फाटा के समीप गदेरे में भूस्खलन से मलबे में दबकर नेपाली मूल के चार मजदूरों की मौत हो गई। इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के 13 दिन बीत गए। लेकिन कई सवाल हैं, जिनका जवाब आज तक नहीं मिले हैं। खास बातचीत में फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. अरिंदम चक्रवर्ती ने भी माना कि चोटों के इतने निशान अगर पीड़िता के शरीर पर हैं तो यह तय है कि हमलावर एक नहीं था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 August 2024 Updates On Amar Ujala
Nepal Bus Accident - फोटो : Amar Ujala

नेपाल बस हादसे में मरने वालों की संख्या पहुंची 41
नेपाल के तनाहुन जिले में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने शुक्रवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौतों की पुष्टि की। वहीं, इन पर्यटकों में से 24 के शव को नासिक लाने के लिए भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान की व्यवस्था की गई है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के कार्यालय ने इस बाबत जानकारी दी है। महाराष्ट्र सीएम कार्यालय ने बताया कि कि इस बारे में एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से वार्ता की। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 August 2024 Updates On Amar Ujala
बारिश - फोटो : अमर उजाला

UP-MP सहित देश के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट
पहाड़ से लेकर मैदान तक इन दिनों भारी बारिश हो रही है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी में भारी बारिश ने तबाही मचा दी। रुद्रप्रयाग जिले की केदारघाटी के फाटा के समीप गदेरे में भूस्खलन से मलबे में दबकर नेपाली मूल के चार मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, हरिद्वार जिले में एक व्यक्ति उफनती गंगा नदी में नहाते समय बह गया। उधर, त्रिपुरा में बाढ़ की स्थिति विकराल बनी हुई है। पूर्वोत्तर राज्य में बाढ़-बारिश की वजह से अब तक 23 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, 17 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इस बीच, केंद्र की तरफ से बाढ़ राहत के लिए 40 करोड़ रुपये की मदद देने को मंजूरी दी गई है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 August 2024 Updates On Amar Ujala
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज
अमर उजाला उत्तराखंड मेधावी सम्मान समारोह शनिवार को ननूरखेड़ा स्थित एससीईआरटी के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत प्रदेश के आठ टॉपर्स समेत प्रत्येक जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के तीन-तीन टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 August 2024 Updates On Amar Ujala
कोलकाता की घटना का विरोध। - फोटो : पीटीआई

RG kar Case: फोरेंसिक विशेषज्ञ ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा- हमलावर अकेला नहीं था
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के 13 दिन बीत गए। लेकिन कई सवाल हैं, जिनका जवाब आज तक नहीं मिले हैं। खास बातचीत में फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. अरिंदम चक्रवर्ती ने भी माना कि चोटों के इतने निशान अगर पीड़िता के शरीर पर हैं तो यह तय है कि हमलावर एक नहीं था। तीन हजार से ज्यादा पोस्टमार्टम कर चुके डॉ. अरिंदम कहते हैं, यह आश्चर्य की बात है कि उस रात किसी ने युवा लड़की की आवाज नहीं सुनी, जबकि उसने आरोपियों का मजबूती से मुकाबला किया होगा। इन्हीं बातों से लगता है कि वारदात में अन्य लोग भी रहे होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 August 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी यूक्रेन दौरे पर राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ - फोटो : एएनआई

जेलेंस्की ने कहा- दूसरा यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन भारत में हो
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को दूसरे यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत का प्रस्ताव रखा। जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने विचार से अवगत कराया और कहा कि शांति शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत में की जा सकती है। हालांकि, इसके साथ ही जेलेंस्की ने कहा कि ऐसे देश में शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना संभव नहीं होगा, जो पिछले शांति शिखर सम्मेलन की विज्ञप्ति में शामिल नहीं हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 August 2024 Updates On Amar Ujala
दिल्ली अलकायदा मॉड्यूल - फोटो : iStock

अलकायदा मॉड्यूल में बड़ा खुलासा: जमात-मदरसे में करते संपर्क; फिर बनाते जेहादी
आतंकी संगठन अलकायदा से प्रभावित होकर आतंकी मॉड्यूल खड़ा करने वाला रांची का डॉक्टर इश्तियाक पूरे देश में खिलाफत चहाता था और सरिया का कानून लागू करना चहाता था। इसके लिए वह बड़े स्तर पर युवाओं को धर्म के नाम पर उकसा कर आतंकी राह पर धकेल रहा था। वह उसके कुछ साथी जमात व मदरसों आदि जगहों पर जाकर भोले भाले युवकों से संपर्क करते थे। इसके बाद धर्म के नाम पर उनको आतंकी बना रहा था। आरोपी डॉक्टर इश्तियाक ने 20 से 25 युवाओं को इस कदर जेहादी बना दिया था कि कई देशों में स्थित अलकायदा कैंप में आतंकी ट्रेनिंग के लिए जाना चहाते थे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 August 2024 Updates On Amar Ujala
सीएम साय ने गृहमंत्री अमित शाह का किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ में आज नक्सल विरोधी अभियानों के लिए बैठक करेंगे गृहमंत्री शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर कल राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शाह का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू सहित छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद के सदस्यगण, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 August 2024 Updates On Amar Ujala
अनिल अंबानी - फोटो : ANI

कभी दुनिया के छठे अमीर कारोबारी थे अनिल अंबानी
रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह यानी एडीएजी के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। 42 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ कभी दुनिया के छठे सबसे अमीर कारोबारी रहे अनिल आज दिवालिया हो गए हैं। उनके पास न तो वह रुतबा है और न ही कर्जदारों से पीछा छुड़ाने के लिए फंड। अब पूंजी बाजार नियामक सेबी ने धोखाधड़ी के मामले में अनिल समेत 25 लोगों पर 624 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोक दिया है। शायद भारतीय कारोबारी क्षेत्र में यह पहला मौका है, जब इतना बड़ा जुर्माना बाजार नियामक ने लगाया हो। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 August 2024 Updates On Amar Ujala
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

J&K में परिसीमन ने बिगाड़ा भूगोल, सुरक्षित ठौर-ठिकाने की तलाश में जुटे दिग्गज नेता
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जब परिसीमन हुआ तो लोकसभा व विधानसभा सीटों का नक्शा काफी कुछ बदल गया। कई सीटों के भूगोल बदल गए। कई सीटें खत्म हो गईं। कुछ नई सीटें अस्तित्व में भी आईं। अनुसूचित जाति की सीटों का रोस्टर बदला। अनुसूचित जनजाति के लिए नौ सीटें आरक्षित हो गईं। इन सारी परिस्थितियों में दिग्गजों का समीकरण भी बदला। पूर्व मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्रियों समेत विधायकों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई और वह सुरक्षित सीट की तलाश में जुट गए। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 August 2024 Updates On Amar Ujala
इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
नागपुर में करानी पड़ी इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
बंगलूरू से पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट में शुक्रवार को एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। गंभीर रूप से बीमार होने के बाद फ्लाइट की नागपुर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। केआईएमएस-किंग्सवे अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यात्री ने उड़ान के बीच में तीव्र झटके महसूस किए, जिसके चलते उसकी याददास्त चली गई और शरीर अकड़ गया। यात्री के असामान्य लक्षण दिखाई देने पर फ्लाइट की आपात लैंडिंग कराई गई और यात्री को केआईएमएस-किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed