फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special IAF plane to bring bodies of 24 Indians to Maharashtra Nepal bus accident updates in hindi

नेपाल बस हादसा: 24 भारतीयों के शवों को महाराष्ट्र लाएगा वायुसेना का विशेष विमान; मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 41

Sat, 24 Aug 2024 06:44 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 24 Aug 2024 06:44 AM IST
सार

मध्य नेपाल में शुक्रवार को एक भारतीय यात्री बस के मर्सियांगडी नदी में गिर जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।शुक्रवार रात तक यह आंकड़ा 27 था। बस में सवार सभी यात्री महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। बस ने 8 दिन के परमिट के साथ 20 अगस्त को रूपन्देही के बेलहिया चेक-पॉइंट (गोरखपुर) से नेपाल में प्रवेश किया था।

विज्ञापन
Special IAF plane to bring bodies of 24 Indians to Maharashtra Nepal bus accident updates in hindi
Nepal Bus Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन

नेपाल के तनाहुन जिले में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने शुक्रवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौतों की पुष्टि की। वहीं, इन पर्यटकों में से 24 के शव को नासिक लाने के लिए भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान की व्यवस्था की गई है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के कार्यालय ने इस बाबत जानकारी दी है। महाराष्ट्र सीएम कार्यालय ने बताया कि कि इस बारे में एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से वार्ता की। 


वार्ता के दौरान,  मुख्यमंत्री शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से स्वदेश वापसी में तेजी लाने का अनुरोध किया। जिसके बाद केंद्र सरकार ने समन्वय के लिए एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति की है।  बता दें कि सीएम शिंदे नेपाल में चल रहे राहत प्रयासों पर अपडेट रहने के लिए राज्य के राहत और पुनर्वास विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, अमित शाह ने सीएम शिंदे को केंद्र सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अनुरोध के जवाब में, 24 पर्यटकों के शवों को नासिक लाने के लिए एक विशेष भारतीय वायु सेना के विमान की व्यवस्था की गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक महाराष्ट्र के जलगांव जिले का रहने वाले थे। विमान शनिवार को नासिक पहुंचेगा और फिर शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों के पार्थिव शरीर को आबूखैरेनी ग्राम परिषद में रखा गया है और उनकी पहचान की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
मध्य नेपाल में शुक्रवार को एक भारतीय यात्री बस के मर्सियांगडी नदी में गिर जाने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, बस में 40 यात्री सवार थे। इस तरह चालक, सहचालक और कंडक्टर को मिलाकर बस में कुल 43 लोग थे। सभी यात्री महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। बस ने 8 दिन के परमिट के साथ 20 अगस्त को रूपन्देही के बेलहिया चेक-पॉइंट (गोरखपुर) से नेपाल में प्रवेश किया था। दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में हुई। समाचार एजेंसी पीटीआई ने माई रिपब्लिका की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बस में सवार सभी यात्री 104 तीर्थयात्रियों के दल का हिस्सा थे। सभी तीर्थयात्री महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल और आसपास के गांवों से आए थे। 

पीएम मोदी ने शोक प्रकट किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में हुई सड़क दुर्घटना में कम से कम 27 भारतीय तीर्थयात्रियों सहित लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, नेपाल के तनहुन जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारतीय दूतावास प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

 
 गोरखपुर से यात्रियों को लेकर जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने हादसे की जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर मौजूद हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। बस का नंबर यूपी 53 एफटी 7623 बताया जा रहा है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed