फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 April 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: एक राष्ट्र-एक चुनाव पर JPC की बैठक आज, PM मोदी जाएंगे सऊदी; 10 राज्यों में अगले पांच दिन तक तेज लू

Tue, 22 Apr 2025 06:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 22 Apr 2025 06:56 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 April 2025 Updates On Amar Ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की अहम बैठक 22 अप्रैल को यानी आज होगी। बैठक सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान कई जाने-माने कानून विशेषज्ञों से बातचीत की जाएगी। बैठक कुल चार सत्रों में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब के जेद्दा शहर की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से द्विपक्षीय मुद्दों और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया की स्थिति और कई अहम समझौतों पर बातचीत होने की उम्मीद है। इसके अलावा, उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर इलाकों को अभी भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं मिलने वाली है। पंजाब और हरियाणा से लेकर बंगाल और ओडिशा तक अगले चार से पांच दिन भीषण गर्मी के साथ ही तेज लू चलने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमोत्तर से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान और भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संतकबीरनगर व भदोही के जिलाधिकारी और वाराणसी के मंडलायुक्त बदले गए हैं। निदेशक सूचना शिशिर की भी जिम्मेदारी बदल दी गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 April 2025 Updates On Amar Ujala
संसद भवन - फोटो : ANI

एक राष्ट्र-एक चुनाव पर JPC की बैठक आज, सात घंटे चलेगी
एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की अहम बैठक 22 अप्रैल को यानी आज होगी। बैठक सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान कई जाने-माने कानून विशेषज्ञों से बातचीत की जाएगी। बैठक कुल चार सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हेमंत गुप्ता के साथ बातचीत होगी। दूसरा सत्र जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसएन झा के साथ होगा। तीसरे सत्र में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और भारत के 21वें विधि आयोग के अध्यक्ष डॉ. न्यायमूर्ति बीएस चौहान शामिल होंगे। अंतिम सत्र राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी के साथ होगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 April 2025 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री मोदी आज जाएंगे सऊदी अरब; कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब के जेद्दा शहर की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से द्विपक्षीय मुद्दों और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया की स्थिति और कई अहम समझौतों पर बातचीत होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 April 2025 Updates On Amar Ujala
मौसम अपडेट। - फोटो : पीटीआई

Weather: 10 राज्यों में अगले पांच दिन तक तेज लू
उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर इलाकों को अभी भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं मिलने वाली है। पंजाब और हरियाणा से लेकर बंगाल और ओडिशा तक अगले चार से पांच दिन भीषण गर्मी के साथ ही तेज लू चलने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमोत्तर से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान और भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। कुछ जगहों पर तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 April 2025 Updates On Amar Ujala
प्रदेश में 33 आईएएस अधिकारियों के तबादले - फोटो : अमर उजाला

यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले
प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संतकबीरनगर व भदोही के जिलाधिकारी और वाराणसी के मंडलायुक्त बदले गए हैं। निदेशक सूचना शिशिर की भी जिम्मेदारी बदल दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 April 2025 Updates On Amar Ujala
ऑरलैंडो एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइंस के विमान में लगी आग - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

US: ऑरलैंडो एयरपोर्ट पर डेल्टा विमान में लगी आग, बाल-बाल बचे 282 यात्री
अमेरिका के ऑरलैंडो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को डेल्टा एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई। हालांकि समय रहते आग के बारे में जानकारी मिलने पर विमान में सवार 282 यात्री बाल-बाल बच गए। यात्रियों को आपातकालीन स्लाइड्स के जरिये विमान से बाहर निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 April 2025 Updates On Amar Ujala
पोप फ्रांसिस-पीएम मोदी। - फोटो : PTI

Pope Francis: प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्योता
वेटिकन के पहले लैटिन अमेरिकी पादरी पोप फ्रांसिस का निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उनके निधन पर भारत सरकार ने उनके सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। वहीं, पोप फ्रांसिस के अगले साल भारत आने की संभावना थी लेकिन उनके निधन के बाद यात्रा का कार्यक्रम अपूर्ण रह गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिस से 2021 और 2024 में दो बार मुलाकात की थी और उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया था। पोप ने इसे स्वीकार भी कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 April 2025 Updates On Amar Ujala
जेडी और उषा वेंस के साथ पीएम मोदी - फोटो : PTI

पीएम मोदी से मिलना मेरे लिए सम्मान, वे महान नेता: जेडी वेंस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर हैं। यहां आज उन्होंने सबसे पहले अक्षरधाम मंदिर में जाकर दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी उषा चिलुकुरी और तीनों बच्चे भी थे। वहीं, बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (बीटीए) में हुई प्रगति का स्वागत किया और ऊर्जा, रक्षा व तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें महान नेता बताया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 April 2025 Updates On Amar Ujala
जीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी - फोटो : ANI

Maharashtra: 'पिता की तरह ही तुम्हारी भी हत्या होगी', जीशान सिद्दीकी से मांगे 10 करोड़
दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे और एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, ईमेल में कहा गया है कि उनके पिता की तरह ही उन्हें भी जान से मार दिया जाएगा। इसके साथ ही ईमेल में जीशान सिद्दीकी से 10 करोड़ रुपए की मांग की गई है। वहीं ईमेल भेजने वाले ने आगे कहा कि वह हर छह घंटे में ऐसे ईमेल भेजेगा। फिलहाल मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 April 2025 Updates On Amar Ujala
केकेआर बनाम गुजरात - फोटो : IPL/BCCI

KKR vs GT: केकेआर को मिली लगातार दूसरी हार, गुजरात टाइटंस तालिका में शीर्ष पर बरकरार
गुजरात टाइटंस ने गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 39 रनों से हराया और शीर्ष पर अपना दबदबा मजबूत किया। गुजरात ने शुभमन गिल और साई सुदर्शन के अर्धशतकों से 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाए थे, जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। इस सीजन यह पहली बार है जब केकेआर ने लगातार दो मैच गंवाए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 April 2025 Updates On Amar Ujala
पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग मुख्यालय का घेराव करते शिक्षक और पुलिस से झड़प - फोटो : पीटीआई

Bengal: योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी न होने से भड़के शिक्षक, WBSSC मुख्यालय घेरा
पश्चिम बंगाल के हजारों आंदोलनकारी शिक्षक सोमवार रात को पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) मुख्यालय आचार्य सदन के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। आंदोलनकारियों की मांग है कि एसएससी 2016 की भर्ती परीक्षा में पास हुए योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी करे, लेकिन भर्ती निकाय ने शाम छह बजे तक एसएससी क्वालीफायर की सूची जारी नहीं की। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 April 2025 Updates On Amar Ujala
पोप फ्रांसिस - फोटो : पीटीआई

नौ दिन शोक: फिर दुनियाभर के कार्डिनल मिलकर चुनेंगे नया पोप
पोप की मृत्यु के साथ ही सदियों पुरानी रस्म शुरू हो जाती है, जिसमें कार्डिनल कॉलेज की तरफ से उत्तराधिकारी का चुनाव करने के लिए पवित्र शपथ लेना, मतपत्रों की गिनती के बाद उन्हें सुई और धागे से छेदना और फिर जलाकर सफेद या काला धुआं निकालना शामिल है, ताकि यह संकेत मिल सके कि दुनिया के 1.2 अरब कैथोलिकों के लिए कोई नया नेता चुन लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed