Top News: आज से फिर शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी; छगन भुजबल बनेंगे मंत्री और लखनऊ IPL प्लेऑफ की रेस से बाहर
भारत-पाकिस्तान के बीच स्थिति सामान्य होने पर मंगलवार को बीएसएफ जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच शाम साढ़े छह बजे रिट्रीट सेरेमनी होगी। इसके अलावा फेंसिंग पर लगे गेट किसानों के लिए खोल दिए गए हैं ताकि फेंसिंग पार जमीन पर खेती कर सके। उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के अलावा फेंसिंग पर लगे गेट भी बंद कर दिए गए थे। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल की एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में वापसी होने जा रही है, जिसके लिए वो मंगलवार सुबह 10 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हें शपथ दिलाएंगे। एक तरफ सुप्रीम कोर्ट वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की सांविधानिक वैधता को चुनौती वाली याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई करेगा और इस मामले में अंतरिम आदेश भी पारित कर सकता है। वहीं केरल सरकार ने इन याचिकाओं में हस्तक्षेप करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। जहां दूसरी तरफ दो वर्षों के अंतराल के बाद, मणिपुर के उखरूल जिले के शिरुई गांव में शिरुई लिली महोत्सव का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है। पांच दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन मंगलवार को राज्यपाल अजय भल्ला करेंगे। सोमवार को राज्यपाल ने शिरुई गांव जाकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। कार्यक्रम के मद्देनजर उखरुल और शिरुई गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
आज से अटारी समेत तीनों बॉर्डर पर फिर शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी
आज फडणवीस कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे NCP नेता भुजबल
प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पांचवीं टीम बनीं लखनऊ
वक्फ मामले में आज आ सकता है अंतरिम आदेश
सुप्रीम कोर्ट वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की सांविधानिक वैधता को चुनौती वाली याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई करेगा और इस मामले में अंतरिम आदेश भी पारित कर सकता है। वहीं केरल सरकार ने इन याचिकाओं में हस्तक्षेप करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। राज्य सरकार ने कहा कि 2025 का संशोधन मूल वक्फ अधिनियम, 1995 के दायरे से भटक गया है और वक्फ संपत्ति रखने वाली इसकी मुस्लिम आबादी को वास्तविक आशंका है कि संशोधन संविधान के तहत उनके मौलिक अधिकारों को प्रभावित करेगा और उनकी वक्फ संपत्तियों की प्रकृति को बदल देगा। पढ़ें पूरी खबर...
मणिपुर में भारी सुरक्षा के बीच उखरुल में शिरुई लिली महोत्सव का आगाज आज
यूके-फ्रांस और कनाडा ने इस्राइल को दी धमकी
इस्राइल ने गाजा में अपने युद्ध को और तेज कर दिया है। गाजा पट्टी में ताजा इस्राइली हमलों में रात भर और रविवार तक कम से कम 103 लोग मारे गए है। इस बीच, यू.के., फ्रांस और कनाडा ने इस्लाइल को धमकी दी है। इन तीनों देशों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि अगर इस्राइल गाजा और वेस्ट बैंक में अपनी गतिविधियों को कम नहीं करता है तो उसके खिलाफ प्रतिबंधों सहित "ठोस कार्रवाई" की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर..
US-Russia: ट्रंप-पुतिन के बीच दो घंटे फोन पर चर्चा
निजी निवेश के लिए खुलेगा परमाणु ऊर्जा क्षेत्र
रानीनांगल गांव के 60 गोदामों में भीषण आग, लपटों से आसमान लाल
US की तरह पाकिस्तान भारत को सौंपे हाफिज-साजिद मीर जैसे आतंकी- जेपी सिंह
इस्राइल में भारत के राजदूत जेपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जोर दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ रुका है, खत्म नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान से मांग की कि वह हाफिज सईद, साजिद मीर और जकीउर रहमान लखवी जैसे वांछित आतंकियों को भारत को सौंपे, ठीक वैसे ही जैसे अमेरिका ने मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को सौंपा। पढ़ें पूरी खबर...
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले सैन्य अधिकारी
अब खुलेंगे पाक जासूस ज्योति के राज: NIA ने सात घंटे की पूछताछ