फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India's ambassador to Israel JP Singh emphasized on Operation Sindoor News In Hindi

JP Singh: 'US की तरह पाकिस्तान भारत को सौंपे हाफिज-साजिद मीर जैसे आतंकी', इस्राइल में भारतीय राजदूत की दो टूक

Tue, 20 May 2025 03:21 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 20 May 2025 03:21 AM IST
सार

इस्राइल में भारत के राजदूत जेपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल रुका है, खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान से हाफिज सईद, लखवी और साजिद मीर जैसे वांछित आतंकवादियों को भारत को सौंपने की मांग की। साथ ही उन्होंने आतंक के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की अपील भी की।

विज्ञापन
India's ambassador to Israel JP Singh emphasized on Operation Sindoor News In Hindi
इस्राइल में भारतीय राजदूत जेपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्राइल में भारत के राजदूत जेपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जोर दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ रुका है, खत्म नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान से मांग की कि वह हाफिज सईद, साजिद मीर और जकीउर रहमान लखवी जैसे वांछित आतंकियों को भारत को सौंपे, ठीक वैसे ही जैसे अमेरिका ने मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को सौंपा।

विज्ञापन

'हमें आतंकियों को खत्म करना ही होगा'
राजदूत जेपी सिंह ने इंटरव्यू में कहा कि 22 अप्रैल को पहुगलाम हमले में आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों की हत्या की, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए। इसी के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान हमारे गांवों पर गोलीबारी करेगा तो हमें आतंकियों को खत्म करना ही होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: अमेरिका में 3.5 लाख वेनेजुएलावासियों की TPS सुरक्षा खत्म, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ा निर्वासन का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

'पाकिस्तान बार-बार आतंकियों को देता है पनाह'
सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से बार-बार आतंकियों को पनाह मिलती रही है। उन्होंने कहा कि हमने मुंबई, पठानकोट, पुलवामा हमलों के पक्के सबूत दिए, लेकिन पाकिस्तान ने कुछ नहीं किया। सिंह ने यह भी कहा कि लखवी और सईद जैसे वांछित आंतकवादी अब भी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं।


सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख
जेपी सिंह ने आगे कहा कि 1960 में बनी सिंधु जल संधि की शर्तें सद्भावना और मित्रता पर आधारित थीं, लेकिन पाकिस्तान ने उसकी भावना का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। इसलिए हमने संधि को स्थगित कर दिया है।


ये भी पढ़ें:- Vatican: जेडी वेंस ने पोप लियो को दिया ट्रंप का संदेश, अमेरिका आने को कहा; भेंट की किताबें और टी-शर्ट


आतंकवाद एक वैश्वित खतरा
इसके साथ ही राजदूत जेपी सिंह ने आगे कहा कि आतंकवाद एक वैश्विक खतरा है। उन्होंने कहा कि भारत, इस्राइल और अन्य देशों को मिलकर इसके खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की नीति अब साफ है, "अब सिर्फ बचाव नहीं, आतंक के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई ही नया सामान्य है। इसके अलावा उन्होंने अंत में दो टूक कहा कि हम आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर हैं। अब आतंकियों और उनके समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed