Top News: केरल-आंध्र में बदलेगा मौसम, किसानों का दिल्ली कूच; कुवैत में फंसे भारतीय, संभल में न्यायिक जांच तेज
चक्रवाती तूफान फेंगल का दक्षिण भारत में बड़ा असर दिखा है। आज केरल में चार जिलों में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने केरल के मलाप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में सोमवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के काकीनाडा और अन्य जिलों के साथ-साथ दक्षिण तटीय क्षेत्र के नेल्लोर में भी भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। अगले 24 घंटों में रायलसीमा के कई इलाकों में भी भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को दिल्ली कूच का एलान किया है। किसान दिल्ली कूच से पहले महामाया फ्लाईओवर के पास दोपहर 12 बजे से जुटना शुरू होंगे। किसान ट्रैक्टर भी लाएंगे। पुलिस की कोशिश किसानों को रोकने की होगी। ऐसे में एक्सप्रेस-वे, महामाया फ्लाईओवर के आस-पास व डीएनडी, चिल्ला बॉर्डर के रास्तों से आवागमन आसान नहीं रहने वाला है। दूसरी तरफ, संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुई हिंसा की पड़ताल के लिए गठित न्यायिक आयोग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन सदस्यीय आयोग के दो सदस्य रविवार को संभल पहुंचे और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अफसरों से जानकारी ली। आयोग की टीम जामा मस्जिद भी गई और मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की। इस बीच, मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि हिंसा के जिम्मेदारों के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। अब तक 400 लोगों की पहचान हो चुकी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज केरल-आंध्र में भारी बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान फेंगल का दक्षिण भारत में बड़ा असर दिखा है। आज केरल में चार जिलों में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने केरल के मलाप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में सोमवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के काकीनाडा और अन्य जिलों के साथ-साथ दक्षिण तटीय क्षेत्र के नेल्लोर में भी भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। अगले 24 घंटों में रायलसीमा के कई इलाकों में भी भारी वर्षा होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
किसानों का दिल्ली कूच आज: महामाया फ्लाईओवर के आस-पास ट्रैफिक डायवर्जन
संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को दिल्ली कूच का एलान किया है। किसान दिल्ली कूच से पहले महामाया फ्लाईओवर के पास दोपहर 12 बजे से जुटना शुरू होंगे। किसान ट्रैक्टर भी लाएंगे। पुलिस की कोशिश किसानों को रोकने की होगी। ऐसे में एक्सप्रेस-वे, महामाया फ्लाईओवर के आस-पास व डीएनडी, चिल्ला बॉर्डर के रास्तों से आवागमन आसान नहीं रहने वाला है। पिछली बार भी किसान जब दिल्ली कूच के लिए जुटे थे तब काफीदेर तक यहां आस-पास की ट्रैफिक व्यवस्था कई घंटे पटरी से उतरी रही थी। ट्रैफिक पुलिस ने किसानों के दिल्ली कूच को लेकर डायवर्जन प्लान तैयार किया है। अधिकारियों ने बताया कि जरूरत के हिसाब से डायवर्जन प्रभावी किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
संभल में न्यायिक जांच तेज, हिंसा में शामिल 400 लोगों की हुई पहचान
शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुई हिंसा की पड़ताल के लिए गठित न्यायिक आयोग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन सदस्यीय आयोग के दो सदस्य रविवार को संभल पहुंचे और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अफसरों से जानकारी ली। आयोग की टीम जामा मस्जिद भी गई और मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की। इस बीच, मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि हिंसा के जिम्मेदारों के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। अब तक 400 लोगों की पहचान हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...
Flight Emergency: UK जा रहे 60 भारतीय कुवैत में फंसे, 13 घंटे से भूखे-प्यासे
मुंबई से मैनचेस्टर के लिए उड़ान भरने वाले गल्फ एयर के विमान में सवार करीब 60 भारतीय यात्री 13 घंटे से अधिक समय से कुवैत हवाईअड्डे पर फंसे हुए हैं। गल्फ एयर के विमान को इंजन में खराबी के चलते रविवार को आपातकालीन स्थिति में कुवैत में उतारना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर...
सूर्य के रहस्यों से पर्दा उठाने में जुटे कई देश, इसरो निभाएगा अहम भूमिका
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है। मौका होगा सूर्य के रहस्यों के पर्दा उठाने को तैयार मिशन प्रोबा-3 को लॉन्च करने का। इस अभियान में कई देशों के वैज्ञानिक शामिल हैं और उनके मिशन को लक्ष्य तक पहुंचाने का सारा दारोमदार इसरो के सबसे भरोसेमंद पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल यानी पीएसएलवी पर टिका है। पढ़ें पूरी खबर...
गाजा में सहायता सामग्री की आपूर्ति रुकी, 18 लाख लोग भुखमरी के कगार पर
फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने गाजा की मुख्य कार्गो क्रासिंग से राहत सामग्री की आपूर्ति रोकने का एलान किया है। यूएन एजेंसी ने कहा कि उसने यह कदम सशस्त्र लोगों की तरफ से हाल में सहायता समाग्री की लूटपाट के बाद उठाया है। एजेंसी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के ध्वस्त होने के लिए इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया। पढ़ें पूरी खबर...
महाकुंभ का क्षेत्र जिला घोषित... शामिल किए गए 67 राजस्व गांव
महाकुंभ-2025 के आयोजन के लिए महाकुंभ जनपद की घोषणा कर दी गई है। इस बाबत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने रविवार को अधिसूचना जारी कर दी। महाकुंभ जनपद में परेड क्षेत्र सहित कुल 67 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। यह संख्या पिछले कुंभ के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है। वहीं, मेला क्षेत्र में भी इस बार विस्तार हुआ है। इस अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। ऐसे में कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद अब महाकुंभ जनपद के कलक्टर के तौर पर काम करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi : प्रदूषक नैनो पार्टिकल के आगे बेबस हुआ शरीर, शोध में खुलासा
दिल्ली-एनसीआर में बढ़े वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मौजूद प्रदूषक नैनो पार्टिकल के आगे शरीर बेबस है। यह फेफड़ों के रास्ते खून में पहुंच कर हर अंग को घायल कर रहा है। मौजूदा समय में इनके कारण बच्चों में उच्च रक्तचाप के साथ मधुमेह का स्तर बढ़ता हुआ दिख रहा है। इसका पता लंग्स केयर फाउंडेशन से जुड़े पल्मोनरी विभाग के विशेषज्ञों के शोध में हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
चिंताजनक: 2050 तक HIV के साथ जीने को मजबूर होंगे 4.6 करोड़ लोग
एचआईवी के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों में तेजी नहीं लाई गई तो 2050 तक दुनियाभर में 4.6 करोड़ लोग इस घातक बीमारी के साथ जीने को मजबूर होंगें। इतना ही नहीं एड्स से मरने वालों का आंकड़ा भी 1.77 करोड़ बढ़ सकता है। यह चेतावनी यूनाइटेड नेशंस प्रोग्राम ऑन एचआईवी (यूएनएड्स) ने अपनी नई रिपोर्ट में दी है। इस समय दुनिया में करीब चार करोड़ लोग एड्स से संक्रमित हैं। पढ़ें पूरी खबर...
भाजपा नेता का दावा- महाराष्ट्र के सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम तय
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को दावा किया कि, महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है। नाम न बताने की शर्त पर उन्होंने पीटीआई को बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक 2 या 3 दिसंबर को होगी। नई महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर की शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होंगे। फडणवीस दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हालांकि दूसरा कार्यकाल कुछ दिनों का था। वे निवर्तमान एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। पढ़ें पूरी खबर...
नवंबर में मालामाल हुआ सरकारी खजाना, 1.82 लाख करोड़ का जीएसटी संग्रह
केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में सकल जीएसटी संग्रह 8.5 प्रतिशत बढ़कर 1.82 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। जीएसटी संग्रह बढ़ने के पीछे की वजह घरेलू लेनदेन के कारण मिला अधिक राजस्व है। रविवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 34,141 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 43,047 करोड़ रुपये, एकीकृत आईजीएसटी 91,828 करोड़ रुपये और उपकर 13,253 करोड़ रुपये रहा।नवंबर में कुल सकल जीएसटी राजस्व 8.5 प्रतिशत बढ़कर 1.82 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1.68 लाख करोड़ रुपये था। पढ़ें पूरी खबर...
रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ बाइक राइड का मजा लेती दिखीं तृप्ति डिमरी
‘भूल भुलैया 3’ की अभिनेत्री तृप्ति डिमरी रविवार को मुंबई में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड-बिजनेसमैन सैम मर्चेंट के साथ बाइक पर स्पॉट हुईं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। हालांकि, इस दौरान अभिनेत्री कैमरे से भी बचती हुई नजर आईं। उन्होंने मास्क भी पहन रखा था। पढ़ें पूरी खबर...