फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 August 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: आज कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम योगी; मनु 25 मी. पिस्टल क्वालिफिकेशन में लगाएंगी जोर

Fri, 02 Aug 2024 07:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 August 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बताते हैं कि वह हवाई सर्वेक्षण के दौरान कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी कर सकते हैं। उधर, पेरिस ओलंपिक में अब तक दो पदक जीत चुकीं महिला निशानेबाज मनु भाकर पेरिस खेलों के सातवें दिन शुक्रवार को 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन में उतरेंगी। मनु से एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की आस रहेगी, जबकि एचएस प्रणय को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की नजरें सेमीफाइनल में पहुंचने पर टिकी होंगी। इधर, ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर हादसे में जिन छात्रों की जान गई उनके नाम पर चार पुस्तकालय बनाये जाएंगे। इस बारे में दिल्ली की मेयर शैली ओबराय ने बताया कि उन्होंने राजेंद्र नगर, मुखर्जी नगर, पटेल नगर और बेर सराय में लाइब्रेरी बनाने का आदेश आधिकारियों को दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 August 2024 Updates On Amar Ujala
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

आज कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बताते हैं कि वह हवाई सर्वेक्षण के दौरान कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी 11.20 बजे लखनऊ से राजकीय विमान से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से राजकीय हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री मेरठ के औघड़नाथ मंदिर, बागपत के पुरा महादेव और गाजियाबाद जिले के दुग्धेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा का जायजा लेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 August 2024 Updates On Amar Ujala
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

Paris Olympics: मनु 25 मी. पिस्टल क्वालिफिकेशन में लगाएंगी जोर, लक्ष्य की नजरें सेमीफाइनल पर
पेरिस ओलंपिक में अब तक दो पदक जीत चुकीं महिला निशानेबाज मनु भाकर पेरिस खेलों के सातवें दिन शुक्रवार को 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन में उतरेंगी। मनु से एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की आस रहेगी, जबकि एचएस प्रणय को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की नजरें सेमीफाइनल में पहुंचने पर टिकी होंगी। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने उतरेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 August 2024 Updates On Amar Ujala
Delhi Coaching Centre - फोटो : अमर उजाला

कोचिंग सेंटर हादसा : जिन छात्रों की जान गई उनके नाम पर बनेंगे पुस्तकालय
ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर हादसे में जिन छात्रों की जान गई उनके नाम पर चार पुस्तकालय बनाये जाएंगे। इस बारे में दिल्ली की मेयर शैली ओबराय ने बताया कि उन्होंने राजेंद्र नगर, मुखर्जी नगर, पटेल नगर और बेर सराय में लाइब्रेरी बनाने का आदेश आधिकारियों को दिया है। मेयर ने कहा कि हालांकि जान की क्षतिपूर्ति तो नहीं की जा सकती लेकिन हम छात्रों के लिए सार्वजनिक पढ़ने की जगहों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 
पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 August 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

फुआद शुकर की मौत से भड़का हिजबुल्ला, इस्राइल पर दागे दर्जनों रॉकेट
शीर्ष कमांडर फुआद शुकर के मारे जाने से गुस्साए हिजबुल्ला ने बृहस्पतिवार देर रात (स्थानीय समय) इस्राइल पर दर्जनों रॉकेज हमले किए। हालांकि, केवल पांच रॉकेट ही इस्राइल में प्रवेश कर पाए। इस्राइल के रक्षा बलों के अनुसार, रॉकेट हमलों में किसी तरह के नुकसान या किसी नागरिक के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं, इस्राइल ने भी जवाबी कार्रवाई में दक्षिणी लेबनान के येटर में हिजबुल्ला के रॉकेट लॉन्चर पर हमला किया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 August 2024 Updates On Amar Ujala
Up Weather - फोटो : अमर उजाला

अगले 10 दिन महाराष्ट्र समेत उत्तर भारत में बारिश का दौर
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिगड़े हालात को लेकर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया कि अचानक भारी बारिश का कारण असल में मानसून रेखा (ट्रफ) का दक्षिण से उत्तर की ओर खिसकना है। मोहपात्रा ने बताया कि दिल्ली के लिए भी दो दिन की अग्रिम अवधि के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 August 2024 Updates On Amar Ujala
बीसीसीआई लोगो। - फोटो : bcci.tv

BCCI: सिगरेट-शराब के विज्ञापनों में नहीं दिखेंगे खिलाड़ी
अब देश का कोई भी खिलाड़ी शराब या धूम्रपान का विज्ञापन करता दिखाई नहीं देगा। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने बीसीसीआई और साई को पत्र लिख खिलाड़ियों से तत्काल शपथ पत्र लेने के लिए कहा है। पत्र में डॉ. गोयल ने लिखा है कि खिलाड़ी खासतौर पर क्रिकेटर देश की युवा आबादी के लिए रोल मॉडल हैं। यह युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित कर सकते हैं। हालांकि यह दुर्भाग्य है कि अक्सर खेल जगत के दिग्गज सितारे सिगरेट, बीड़ी या फिर पान मसाला का विज्ञापन करते हुए दिखाई देते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 August 2024 Updates On Amar Ujala
इस्राइल के बड़े दुश्मन मारे गए - फोटो : AMAR UJALA

गाजा से ईरान-लेबनान तक इस्राइल के दुश्मन ढेर
हमास के राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या के बाद इस्राइल और अरब देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पश्चिम एशिया के कई देशों में इस हत्या के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस्माइल हानिया की हत्या बुधवार तड़के तेहरान में कर दी गई थी। हानिया ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तेहरान पहुंचा था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 August 2024 Updates On Amar Ujala
वायनाड में भूस्खलन - फोटो : पीटीआई

वायनाड: अब तक 276 लोगों की मौत, 250 लापता
वायनाड में भूस्खलन के कारण मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 276 पर पहुंच चुका है। अभी करीब 250 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कर्मी फिलहाल मलबे में जीवित बचे लोगों और शवों को तलाशने में जुटे हैं, जिससे यह संख्या और बढ़ सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर 177 लोगों के मरने की ही पुष्टि हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 August 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी और जापानी प्रतिनिधिमंडल - फोटो : X@narendramodi

पीएम मोदी ने जापानी स्पीकर से सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, ईवी, हरित और स्वच्छ ऊर्जा जैसे आधुनिक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में जापान के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नुकागा फुकुशिरो और प्रमुख कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यापार जगत के नेता शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 August 2024 Updates On Amar Ujala
कांग्रेस पार्टी के झंडे (फाइल) - फोटो : एएनआई

कांग्रेस ने चार चुनावी राज्यों के लिए किया स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन
कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है। कमेटी विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों का चयन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed