फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hezbollah fires dozens of rockets at Israel IDF retaliated in Lebanon

Israel: फुआद शुकर की मौत से भड़का हिजबुल्ला, इस्राइल पर दागे दर्जनों रॉकेट; लेबनान में IDF की जवाबी कार्रवाई

Fri, 02 Aug 2024 04:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 04:44 AM IST
सार

इस्राइल के गोलान हाइट्स में फुटबॉल मैदान पर हिजबुल्ला द्वारा किए गए हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस्राइल ने हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर फुआद को बेरूत में मार गिराया। फुआद के मारे जाने के बाद हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच तनाव बढ़ गया है। 

विज्ञापन
Hezbollah fires dozens of rockets at Israel IDF retaliated in Lebanon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

शीर्ष कमांडर फुआद शुकर के मारे जाने से गुस्साए हिजबुल्ला ने बृहस्पतिवार देर रात (स्थानीय समय) इस्राइल पर दर्जनों रॉकेज हमले किए। हालांकि, केवल पांच रॉकेट ही इस्राइल में प्रवेश कर पाए। इस्राइल के रक्षा बलों के अनुसार, रॉकेट हमलों में किसी तरह के नुकसान या किसी नागरिक के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं, इस्राइल ने भी जवाबी कार्रवाई में दक्षिणी लेबनान के येटर में हिजबुल्ला के रॉकेट लॉन्चर पर हमला किया। 

विज्ञापन


बता दें कि इस्राइल के गोलान हाइट्स में फुटबॉल मैदान पर हिजबुल्ला द्वारा किए गए हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस्राइल ने हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर फुआद को बेरूत में मार गिराया। फुआद के मारे जाने के बाद हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच तनाव बढ़ गया है। फुआद की मौत के 48 घंटे बाद हिजबुल्ला ने इस्राइल के पश्चिमी गैलिली पर रॉकेट हमले किए और इसकी जिम्मेदारी भी ली है। हिजबुल्ला ने दावा किया है कि उसने पहले लेबनान के चामा गांव में इस्राइली हमले के जवाब में मेत्जुबा के उत्तरी सीमा समुदाय पर दर्जनों रॉकेट दागे हैं। चामा में कथित तौर पर चार सीरियाई मारे गए और कई लेबनानी नागरिक घायल हो गए। 
विज्ञापन


लेबनान के येटर में हिजबुल्ला के रॉकेट लॉन्चर पर किया हमला
इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के अनुसार, जवाब में इस्राइली बलों ने लेबनान के येटर में हिजबुल्ला के रॉकेट लॉन्चर पर हमला किया, जिसका इस्तेमाल पश्चिमी गैलिली पर बमबारी के लिए किया जा रहा था। आईडीएफ ने कहा, आज शाम हमले में दागे गए कई रॉकेटों को हवाई सुरक्षा द्वारा रोक दिया गया, जबकि अन्य खुले क्षेत्र में जा गिरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलर्ट के बाद कई रॉकेटों को हवा में किया नेस्तानाबूद
आईडीएफ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, पश्चिमी गैलिली क्षेत्र में सक्रिय किए गए अलर्ट के बाद, लेबनान से आए कई रॉकेटों का पता चलने के बाद कुछ को हवा में ही नेस्तनाबूद कर दिया। वहीं, कुछ खुले क्षेत्रों में गिरे, हालांकि इनसे कोई हताहत नहीं हुआ। आईडीएफ ने यह भी घोषणा की कि 13 जुलाई को दक्षिणी गाजा पट्टी में हवाई हमले में हमास के सैन्य विंग कमांडर मोहम्मद डेफ की मौत हो गई। तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के एक दिन बाद इस्राइल ने डाइफ की मौत के बारे में पुष्टि की है। 


हानिया और फुआद की हत्या के कुछ घंटे बाद नेतन्याहू ने की टिप्पणी
इधर, हमास नेता इस्माइल हानिया और वरिष्ठ हिजबुल्ला कमांडर फुआद शुकर की हत्या के कुछ घंटे बाद बुधवार को इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने पिछले कुछ दिनों में दुश्मनों पर कठोर प्रहार किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed