फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: Heavy rain in North India for next 10 days, IMD issues alert for many states

Weather: अगले 10 दिन महाराष्ट्र समेत उत्तर भारत में बारिश का दौर,अगस्त-सितंबर में औसत से ज्यादा बरसात

Fri, 02 Aug 2024 05:21 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 02 Aug 2024 05:21 AM IST
सार

 Weather Update Today:  हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में भारी बारिश का दौर कम से कम एक दिन और जारी रहेगा। इसके अलावा अगले 8-10 दिनों में महाराष्ट्र समेत उत्तर भारत में अधिक बारिश होगी। लेकिन, प्रायद्वीपीय भारत और पश्चिमी तट पर बारिश कम हो सकती है।

विज्ञापन
Weather Update: Heavy rain in North India for next 10 days, IMD issues alert for many states
Up Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिगड़े हालात को लेकर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया कि अचानक भारी बारिश का कारण असल में मानसून रेखा (ट्रफ) का दक्षिण से उत्तर की ओर खिसकना है। मोहपात्रा ने बताया कि दिल्ली के लिए भी दो दिन की अग्रिम अवधि के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था।  

विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव माधवन राजीवन ने भी कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में भारी बारिश का दौर कम से कम एक दिन और जारी रहेगा। इसके अलावा अगले 8-10 दिनों में महाराष्ट्र समेत उत्तर भारत में अधिक बारिश होगी। लेकिन, प्रायद्वीपीय भारत और पश्चिमी तट पर बारिश कम हो सकती है। ला नीना मौसम पैटर्न की वजह से देश में अगस्त-सितंबर के महीने में औसत से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। करीब 3.5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए मानसून जीवनरेखा की तरह है, जिससे कृषि उत्पादन और विकास को बढ़ावा मिलता है। 
विज्ञापन


देश की जरूरत का करीब 70 फीसदी पानी बारिश से
मोहपात्रा ने कहा, हम ला नीना मौसम की स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं और इसका प्रभाव दिखाई देने लगा है। अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में ला नीना पैटर्न विकसित होने से भारत में सामान्य से अधिक वर्षा होगी। आईएमडी ने कहा कि अगस्त और सितंबर में भारत में औसत 422.8 मिमी से 106 फीसदी ज्यादा बारिश संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात में फिर शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर
इस बीच गुजरात में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने तीन और चार अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं गुजरात में अगले सात दिन तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। गुजरात से सटे राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में बुधवार रात से तेज बारिश हो रही है। मौसम केंद्र जयपुर ने गुरुवार को नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

 

आधे से ज्यादा एमपी में होगी तेज बरसात
इधर, मध्यप्रदेश में इस सीजन की 51 फीसदी यानी 18.9 इंच बारिश हो चुकी है। जुलाई में कोटे से ज्यादा पानी गिर गया। अब अगस्त में भी ऐसी ही बारिश की संभावना है। अगस्त के पहले ही दिन प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होकर अगले 4 दिन तक बना रहेगा। एक अगस्त को भोपाल, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। हालांकि बुधवार से ही सिस्टम की एक्टिविटी नजर आई। भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, सिवनी समेत 13 जिलों में बारिश हुई। अभी मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश से थोड़ी ऊपर है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन अरब सागर की ओर है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी है। अब इनकी स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है। इसलिए अगले 4 दिन के लिए प्रदेश में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान है।

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश हो सकती है। अगले 4-5 दिनों में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा में भी बारिश की संभावना हैं। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा के लिए 1 से 4 अगस्त के बीच अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा एक, दो और तीन अगस्त तक छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed