फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 September 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए मतदान; सात घंटे चली बैठक के बाद डॉक्टरों का काम पर लौटने से इनकार

Wed, 18 Sep 2024 07:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 18 Sep 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 September 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंच तैयार है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आज सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। उधर, कोलकाता के आरजी कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में जूनियर डॉक्टर फिलहाल अपना विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे। मंगलवार देर रात को हुई बैठक के बाद जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि भले ही मनोज कुमार वर्मा को कोलकाता का नया पुलिस कमिश्नर बना दिया गया है, लेकिन वे अपना प्रदर्शन तब तक जारी रखेंगे, जब तक कि उनकी सभी मांगे नहीं पूरी हो जातीं। इसके अलावा, लेबनान की राजधानी में हिजबुल्ला के सदस्यों के हजारों पेजर में विस्फोट हुआ है। इस धमाके में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2750 से ज्यादा हिजबुल्ला के सदस्य घायल हुए हैं। हिज्बुल्ला ने पेजर विस्फोट के लिए इस्राइल को दोषी ठहराया है। इस विस्फोट के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और गहरा गया है। वहीं, इसे लेकर अब अमेरिका की भी प्रतिक्रिया आई है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि उनके देश की इसमें कोई संलिप्तता नहीं हैं। अमेरिका मामले में जानकारी इकट्ठी कर रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 September 2024 Updates On Amar Ujala
24 विधानसभा सीटों के लिए मतदान... - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए मतदान
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंच तैयार है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आज सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 September 2024 Updates On Amar Ujala
ममता बनर्जी और डॉक्टर्स की पिछली मुलाकात की तस्वीर - फोटो : PTI

RG Kar Case: डॉक्टरों का काम पर लौटने से इनकार
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में जूनियर डॉक्टर फिलहाल अपना विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे। मंगलवार देर रात को हुई बैठक के बाद जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि भले ही मनोज कुमार वर्मा को कोलकाता का नया पुलिस कमिश्नर बना दिया गया है, लेकिन वे अपना प्रदर्शन तब तक जारी रखेंगे, जब तक कि उनकी सभी मांगे नहीं पूरी हो जातीं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

लेबनान में पेजर विस्फोट पर बोला अमेरिका, हमारी कोई भूमिका नहीं
लेबनान की राजधानी में हिजबुल्ला के सदस्यों के हजारों पेजर में विस्फोट हुआ है। इस धमाके में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2750 से ज्यादा हिजबुल्ला के सदस्य घायल हुए हैं। हिज्बुल्ला ने पेजर विस्फोट के लिए इस्राइल को दोषी ठहराया है। इस विस्फोट के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और गहरा गया है। वहीं, इसे लेकर अब अमेरिका की भी प्रतिक्रिया आई है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि उनके देश की इसमें कोई संलिप्तता नहीं हैं। अमेरिका मामले में जानकारी इकट्ठी कर रहा है। 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 September 2024 Updates On Amar Ujala
आतिशी - फोटो : अमर उजाला

शुरू होगी 'आतिशी' पारी: भरोसेमंद आतिशी को मिला काम का इनाम
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पहली पसंद आतिशी बनी हैं। बेहद नाजुक सियासी दौर में केजरीवाल ने उनको अपनी गद्दी सौंपी है। मुख्यमंत्री की दौड़ में अपने कई समकक्षों के साथ आतिशी ने वरिष्ठों को भी पीछे छाेड़ दिया। इसके पीछे की बड़ी वजह काम के साथ उनका अरविंद केजरीवाल का भरोसेमंद होना है। भरोसेमंद आतिशी को अपने काम का इनाम मिला है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 September 2024 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

कमला हैरिस ने हत्या के प्रयास के बाद डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर की बात
फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के बाहर रविवार दोपहर अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास के बाद मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को उनकी प्रतिद्वंदी कमला हैरिस ने उनसे फोन पर बातचीत की। इस दौरान कमला हैरिस ने कहा कि वह आभारी हैं कि ट्रंप सुरक्षित हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 September 2024 Updates On Amar Ujala
खाई में गिरा सेना का वाहन - फोटो : अमर उजाला

राजोरी-पुंछ हाईवे पर सेना का वाहन 400 फीट गहरी खाई में गिरा, जवान की मौत
राजोरी-पुंछ हाईवे स्थित मंजाकोट पुलिस थाने के तहत आने वाले पत्राड़ा गांव के मिर्जा मोड़ में मंगलवार शाम को सैन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक जवान की मौत, जबकि 3 जवान घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार सेना का वाहन पुंछ जिले के बीजी इलाके से मंजाकोट की तरफ जा रहा था तो एक ब्लाइंड मोड़ में चालक संतुलन खो बैठा और वाहन नदी किनारे 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार चार जवान घायल हो गए। बुलेट प्रूफ वाहन में दो पैरा यूनिट के जवान शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 September 2024 Updates On Amar Ujala
चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 Live - फोटो : अमर उजाला

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जारी, भारत में नहीं रहेगा प्रभाव
आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण जारी है। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण है। इस ग्रहण की शुरुआत सुबह 6 बजकर 12 मिनट से हो गई है। इस ग्रहण में चांद पर धूल की एक पट्टी सी नजर आएगी जिसे देख पाना कठिन होगा। इस ग्रहण को अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्से में देखा जा सकेगा। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 September 2024 Updates On Amar Ujala
डॉ. संदीप घोष। - फोटो : PTI

आईएमए ने संदीप घोष का पंजीकरण रद्द करने को लिखा पत्र
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की बंगाल शाखा ने घोष के खिलाफ आवाज उठाई है। आईएमए की बंगाल शाखा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल (डब्ल्यूबीएमसी) को पत्र लिखकर आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल का पंजीकरण रद्द करने का आग्रह किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 September 2024 Updates On Amar Ujala
अमित शाह - फोटो : ANI

म्यांमार सीमा पर बिना वीजा प्रवेश नहीं, लगेगी 1500 किमी लंबी बाड़
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार मणिपुर में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए मैतेई व कुकी समुदायों से लगातार बात कर रही है। साथ ही म्यांमार से घुसपैठ रोकने के लिए बिना वीजा प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू हो गया है। 30 किमी में बाड़ लग चुकी है। 1,500 किमी से अधिक सीमा पर बाड़ लगाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 September 2024 Updates On Amar Ujala
मुंबई में गणेश विसर्जन करते भक्त - फोटो : पीटीआई

गणपति बप्पा मोरया: मायानगरी में गजानन को दी गई भावुक विदाई
मुंबई में मंगलवार को गणेश उत्सव के अंतिम दिन गणपति बप्पा को भावुक विदाई दी गई। 19000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस मौके पर गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस जल्दी आना के नारों से वातावरण गूंज उठा। देर रात तक लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते नजर आए। इस दौरान कई गणपति मंडल-सामूदायिक समूहों के जुलूस ने अबीर-गुलाल उड़ाकर उन्मादी नृत्य किया। हालांकि, गणपति विसर्जन के दौरान शहर में कहीं भी कोई बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इसके अलावा, पूरे महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन धूमधाम से किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed