फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Vice President Kamala Harris spoke to Donald Trump on phone after assassination attempt

US: 'मैं आभारी हूं कि वह सुरक्षित हैं', कमला हैरिस ने हत्या के प्रयास के बाद डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर की बात

Wed, 18 Sep 2024 03:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 18 Sep 2024 03:23 AM IST
सार

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने दोनों नेताओं के बीच बातचीत को सौहार्दपूर्ण और संक्षिप्त बताया। अधिकारी ने कहा, 'उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दोपहर को पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को सीधे बात करने के लिए फोन किया। कहा कि वह उनके सुरक्षित होने की आभारी हैं।' 

विज्ञापन
US Vice President Kamala Harris spoke to Donald Trump on phone after assassination attempt
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के बाहर रविवार दोपहर अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास के बाद मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को उनकी प्रतिद्वंदी कमला हैरिस ने उनसे फोन पर बातचीत की। इस दौरान कमला हैरिस ने कहा कि वह आभारी हैं कि ट्रंप सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने दोनों नेताओं के बीच बातचीत को सौहार्दपूर्ण और संक्षिप्त बताया। अधिकारी ने कहा, 'उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दोपहर को पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को सीधे बात करने के लिए फोन किया। कहा कि वह उनके सुरक्षित होने की आभारी हैं।' 
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को, कमला हैरिस ने कहा था कि वह खुश हैं कि फ्लोरिडा गोल्फ क्लब के पास कथित गोलीबारी के बाद डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, 'मुझे पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और फ्लोरिडा में उनकी संपत्ति के पास गोलीबारी की रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी गई है। मुझे खुशी है कि वह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी ट्रंप के सुरक्षित होने पर राहत की सांस ली और कहा, उन्हें राहत मिली है कि उनके पूर्ववर्ती को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में राजनीतिक हिंसा या किसी भी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। बाइडन ने सीक्रेट सर्विस की सतर्कता और ट्रंप को सुरक्षित रखने के लिए उसकी सराहना की। बाइडन ने आगे कहा कि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। 


एक्स पर एक पोस्ट में बाइडन ने कहा, 'मेरी टीम ने मुझे इस बारे में जानकारी दी है कि संघीय कानून प्रवर्तन ट्रंप की हत्या के प्रयास के रूप में क्या जांच कर रहा है। एक संदिग्ध हिरासत में है। मैं पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और उनके आसपास के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सीक्रेट सर्विस और उनके कानून प्रवर्तन भागीदारों के काम की सराहना करता हूं।' बाइडन ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि ट्रंप की सुरक्षा के लिए हर संभव सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। 

बता दें कि ट्रंप की संपत्ति के बाहर गोलीबारी के आरोप में पकड़े गए संदिग्ध रेयान रॉथ ने अपने पास सीरियल नंबर मिटी हुई बंदूक रखी थी। सीक्रेट सर्विस ने अदालत से रॉथ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के रिमांड मांगी है। इस मामले में 23 सितंबर को सुनवाई होगी। वहीं, अभियोग निर्धारित करने के लिए 30 सितंबर को सुनवाई की जाएगी। तब तक रेयान रॉथ जेल में रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed