फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Stops No Visa-Free Entry at Myanmar Border FMR Cancelled to Prevent Infiltration

Modi 3.0: म्यांमार सीमा पर बिना वीजा प्रवेश नहीं, लगेगी 1500 किमी लंबी बाड़; घुसपैठ रोकने को FMR को किया रद्द

Wed, 18 Sep 2024 05:14 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 18 Sep 2024 05:14 AM IST
सार

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के सौ दिन की उपलब्धियां गिनाते हुए गृह मंत्री शाह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीते सप्ताह तीन दिन की हिंसा छोड़ मणिपुर में स्थिति शांतिपूर्ण है। सरकार शांति बहाली में जुटी हुई है। शाह ने कहा, रोडमैप तैयार है।

विज्ञापन
Amit Shah Stops No Visa-Free Entry at Myanmar Border FMR Cancelled to Prevent Infiltration
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार मणिपुर में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए मैतेई व कुकी समुदायों से लगातार बात कर रही है। साथ ही म्यांमार से घुसपैठ रोकने के लिए बिना वीजा प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू हो गया है। 30 किमी में बाड़ लग चुकी है। 1,500 किमी से अधिक सीमा पर बाड़ लगाई जाएगी।

विज्ञापन


मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के सौ दिन की उपलब्धियां गिनाते हुए गृह मंत्री शाह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीते सप्ताह तीन दिन की हिंसा छोड़ मणिपुर में स्थिति शांतिपूर्ण है। सरकार शांति बहाली में जुटी हुई है। शाह ने कहा, रोडमैप तैयार है। शांति सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर जाने के सवाल पर शाह ने कहा कि जब वह राज्य का दौरा करेंगे तो सभी को इसकी जानकारी हो जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घुसपैठ रोकने को एफएमआर को किया रद्द
सरकार ने पहले ही भारत-म्यांमार मुक्त आवागमन व्यवस्था (एफएमआर) को खत्म कर दिया है। इसके तहत दोनों देशों के बीच सीमा के करीब रहने वाले लोगों को बिना किसी दस्तावेज के एक-दूसरे के क्षेत्र में 16 किमी तक जाने की अनुमति थी। अब लोग वीजा के साथ ही एक-दूसरे के क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं।

वक्फ संशोधन अधिनियम जल्द संसद में होगा पारित

वक्फ (संशोधन) विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में इसे संसद में पारित कर दिया जाएगा। यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग को भी रोकेगा। -अमित शाह, गृह मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed