Top News: ब्राजील दौरे पर पीएम मोदी; दिल्ली-NCR में आज से ग्रेप-4 लागू और पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील दौरे पर पहुंच गए हैं। जी20 देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा, राजधानी में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का चौथा चरण आज से लागू हो रहा है। यह सुबह आठ बजे से प्रभावी होगा। वायु प्रदूषण को बढ़ता देख वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यह फैसला लिया है। ऐसे में भारी वाहनों के आवागमन की पाबंदी है। हालांकि, जरूरी सामान वाले ट्रकों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी। दूसरी तरफ, पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है। कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में शनिवार को बर्फबारी के बाद रविवार को पूरे जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
ब्राजील दौरे पर पीएम मोदी, जी20 देशों के सम्मेलन में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील दौरे पर पहुंच गए हैं। जी20 देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-NCR में आज से ग्रेप-4 लागू, जानें किन चीजों पर रहेगी पाबंदी
राजधानी में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का चौथा चरण आज से लागू हो रहा है। यह सुबह आठ बजे से प्रभावी होगा। वायु प्रदूषण को बढ़ता देख वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यह फैसला लिया है। ऐसे में भारी वाहनों के आवागमन की पाबंदी है। हालांकि, जरूरी सामान वाले ट्रकों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर सरकारी और निजी ऑफिस में 50 फीसदी कर्मचारियों के लिए घर से काम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही, दिल्ली और एनसीआर राज्यों की सरकारों को छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक की ऑनलाइन पढ़ाई करने की सिफारिश की है। उधर, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने छठी से 11वीं कक्षा को ऑनलाइन चलाने का फैसला लिया है। फैसले के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा पहले की तरह ही चलेगी। ऑनलाइन कक्षाएं अगले आदेश तक जारी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...
पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, सोनमर्ग में पारा माइनस 5.3 डिग्री
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है। कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में शनिवार को बर्फबारी के बाद रविवार को पूरे जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, जोजिला दर्रे से बीआरओ ने बर्फ हटा दी है। रास्ते को यातायात के लिए खोल दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
India-Nepal: अब सीमा सुरक्षा समन्वय बैठक साल में दो बार, आतंकवाद-तस्करी पर कसेगी नकेल
नेपाली सशस्त्र पुलिस बल (आर्मड पुलिस फोर्स/एपीएफ) और भारतीय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) साल में दो बार सीमा सुरक्षा प्रमुख स्तर की द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों के सीमा सुरक्षा प्रमुखों की 8वीं ‘सीमा सुरक्षा समन्वय बैठक’ शनिवार से राजधानी काठमांडो स्थित सशस्त्र पुलिस मुख्यालय में शुरू हुई। पढ़ें पूरी खबर...
इस्राइली हमलों से उत्तरी गाजा में 30 की मौत, लेबनान में हिज्बुल्ला मीडिया चीफ ढेर
पश्चिम एशिया में हिंसक संघर्ष का दौर जारी है। ताजा घटनाक्रम में उत्तरी गाजा के बेत लाहिया में इस्राइली सेना ने हमले किए हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक सेना की कार्रवाई में 30 लोगों की मौत हो गई। अस्पताल के निदेशक ने इसकी जानकारी दी। इसके अलावा इस्राइली सेना ने लेबनान के बेरूत पर भी कार्रवाई की। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार बेरूत पर इस्राइली हमले में हिज्बुल्ला के मीडिया चीफ की मौत हो गई। हिज्बुल्ला ने इसकी पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर...
यूक्रेन रूस पर हमले के लिए लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग करे, बाइडन ने दी अनुमति
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बीते 33 महीने से जारी है। दोनों देशों के हिंसक संघर्ष में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ अपुष्ट रिपोर्ट्स में हताहतों की संख्या लाख के ऊपर होने का दावा भी किया जाता है। दोनों देशों के टकराव के बीच अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है। खबरों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 19 जनवरी, 2024 को पूरा होने वाले कार्यकाल से पहले यूक्रेन को रूस पर हमले के लिए मिसाइलों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। यह युद्ध की शुरुआत के बाद पहला मौका है जब बाइडन ने यूक्रेन को अमेरिका से सप्लाई की गई मिसाइलों के इस्तेमाल की अनुमति दी है। सूत्रों ने इस बात का दावा किया है कि बाइडन का यह फैसला अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव है। पढ़ें पूरी खबर...
भारत की कीमत पर पाकिस्तान से संबंध मजबूत बना रहा बांग्लादेश
इसी साल अगस्त महीने में शेख हसीना की विदाई के बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच बन रहे मजबूत द्विपक्षीय रिश्ते ने भारत की सिरदर्दी बढ़ा दी है। मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली वर्तमान कार्यवाहक सरकार का एक-एक फैसला जहां बांग्लादेश को पाकिस्तान के करीब ला रहा है, वहीं इस फैसले से बांग्लादेश और भारत की दूरी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को पाकिस्तानी मालवाहक पोत का कराची बंदरगाह से सीधे चटगांव बंदरगाह पहुंचने के बाद भारत सतर्क है। गौरतलब है कि बांग्लादेश के अस्तित्व में आने के बाद दोनों देशों के बीच पहली बार सीधा समुद्री संपर्क हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
बहराइच हिंसा : आरोपियों के घर ध्वस्तीकरण नोटिस मामले में सुनवाई आज
बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद जारी ध्वस्तीकरण नोटिसों को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सुनवाई होगी। मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ के समक्ष एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स संस्था की जनहित याचिका 18 नवंबर को सुनवाई को सूचीबद्ध है। पढ़ें पूरी खबर...
झांसी मेडिकल अग्निकांड : वार्ड में पांच जगह लगी थी आग, चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर फटे
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की एसएनसीयू 10 मिनट में यूं ही राख नहीं हुई। इसके अंदर करीब पांच जगह से आग लगी। हादसे में झुलसीं नर्स मेघा जेम्स के अनुसार, चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तेजी से फटे। यही वजह रही 10 नवजात शिशुओं की जान बचाने का मौका नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर...
लाहौर में 1.4 करोड़ लोगों की सांसों पर संकट, एक दिन में 75 हजार बीमार
पाकिस्तान का लाहौर शहर जहरीले प्रदूषण (स्मॉग) की चपेट में है। यहां वायु गुणवत्ता रिकॉर्ड खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इससे 1.4 करोड़ निवासियों की जान खतरे में है। सि्थति यह है कि एक दिन में ही 75 हजार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर...