{"_id":"673a50dd43a2fb38820317a6","slug":"west-asia-unrest-updates-israel-airstrike-in-gaza-beit-lahiya-hamas-idf-netanyahu-news-in-hindi-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम एशिया में इस्राइली हमले: गाजा में 30 तो तिर्र में 11 मरे, 48 घायल; लेबनान में हिज्बुल्ला मीडिया चीफ ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पश्चिम एशिया में इस्राइली हमले: गाजा में 30 तो तिर्र में 11 मरे, 48 घायल; लेबनान में हिज्बुल्ला मीडिया चीफ ढेर
Mon, 18 Nov 2024 01:54 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:54 AM IST
सार
बीते 13 महीने से जारी युद्ध के बीच रविवार को उत्तरी गाजा के बेत लाहिया में इस्राइली सेना (IDF) ने हमले किए। इस कार्रवाई में कम से कम 30 लोग मारे गए। एक अस्पताल के निदेशक ने यह जानकारी दी। लेबनान में आईडीएफ के हमले में हिज्बुल्ला के मीडिया प्रमुख की मौत हुई है।
विज्ञापन
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम एशिया में हिंसक संघर्ष का दौर जारी है। ताजा घटनाक्रम में उत्तरी गाजा के बेत लाहिया में इस्राइली सेना ने हमले किए हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक सेना की कार्रवाई में 30 लोगों की मौत हो गई। अस्पताल के निदेशक ने इसकी जानकारी दी। इसके अलावा इस्राइली सेना ने लेबनान के बेरूत पर भी कार्रवाई की। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार बेरूत पर इस्राइली हमले में हिज्बुल्ला के मीडिया चीफ की मौत हो गई। हिज्बुल्ला ने इसकी पुष्टि की है।
लेबनान में कई जगहों पर हमले, 11 की मौत, 40 से अधिक घायल
लेबनान के तिर्र (Tyr) क्षेत्र में इस्राइली सेना के हमलों में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। हमलों में 48 लोग घायल भी हुए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने लेबनान के मंत्रालय के हवाले से इस्राइली सेना की कार्रवाई की जानकारी दी है।
इस्राइली हमले में दो लेबनानी सैनिक मारे गए
इस बीच लेबनान की सेना ने कहा कि रविवार को इस्राइली हमले में दो सैनिक मारे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने दक्षिणी लेबनान में उनके ठिकानों को सीधे निशाना बनाया, जहां इस्राइल और हिजबुल्ला में जंग हो रही है। सेना ने एक बयान में कहा कि इस्राइल ने हसबाया क्षेत्र के एक सेना केंद्र को सीधे निशाना बनाया, जिससे एक सैनिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर है। इसके तुरंत बाद एक अलग बयान में कहा गया कि एक दूसरे सैनिक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

11 killed, 48 wounded in Israeli strikes in Lebanon's Tyr region, reports AFP quoting Lebanon ministry
— ANI (@ANI) November 17, 2024