Top News: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या; भारत में भुखमरी में आई कमी और टीम इंडिया की टी20 में रिकॉर्ड जीत
महाराष्ट्र में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया। आनन-फानन में बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचाने में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इसके अलावा, वैश्विक भूख सूचकांक (जीएचआई) में भारत इस बार 127 देशों की सूची में 105वें स्थान आ गया है। पिछले वर्ष 125 देशों में भारत 111वें नंबर पर था और उससे पहले 107वें स्थान पर। यानी इस बार स्थिति में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन 27.3 अंक के साथ भारत अभी भी गंभीर भूख की समस्याओं वाले 42 देशों में बना हुआ है। इस सूची में चीन, यूएई और कुवैत समेत 22 देश पहले नंबर पर हैं। दूसरी तरफ, बल्लेबाजों के बाद स्पिनर रवि बिश्नोई की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 133 रनों से हराया। भारत की रनों के लिहाज से यह टी20 की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इसके साथ ही तीन मैचों की यह सीरीज 3-0 से जीत क्लीन स्वीप किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के शतक और कप्तान सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 297 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सका। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या
महाराष्ट्र में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया। आनन-फानन में बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचाने में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पढ़ें पूरी खबर...
भारत में भुखमरी में आई कमी, 127 देशों की सूची में 105वां स्थान
वैश्विक भूख सूचकांक (जीएचआई) में भारत इस बार 127 देशों की सूची में 105वें स्थान आ गया है। पिछले वर्ष 125 देशों में भारत 111वें नंबर पर था और उससे पहले 107वें स्थान पर। यानी इस बार स्थिति में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन 27.3 अंक के साथ भारत अभी भी गंभीर भूख की समस्याओं वाले 42 देशों में बना हुआ है। इस सूची में चीन, यूएई और कुवैत समेत 22 देश पहले नंबर पर हैं। पढ़ें पूरी खबर...
रनों के लिहाज से भारत की टी20 में तीसरी बड़ी जीत
बल्लेबाजों के बाद स्पिनर रवि बिश्नोई की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 133 रनों से हराया। भारत की रनों के लिहाज से यह टी20 की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इसके साथ ही तीन मैचों की यह सीरीज 3-0 से जीत क्लीन स्वीप किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के शतक और कप्तान सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 297 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सका। पढ़ें पूरी खबर...
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की चौतरफा निंदा
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद कहा कि दो कथित शूटरों को हिरासत में लिया गया है। उनमें से एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा से है। तीसरा आरोपी मौके से भाग गया। सीएम शिंदे ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी कानून व्यवस्था को अपने हाथ में नहीं ले सकता। मुंबई पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को मुंबई के बांद्रा पूर्व स्थित निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास बाबा सिद्दीकी पर उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर गोलीबारी हुई। पढ़ें पूरी खबर...
इस्राइल सीमा के गांवों में हिजबुल्ला के कैंप, यहीं से करता है हमले
यहूदियों के नए साल के कुछ दिन बाद मनाए जाने वाले धार्मिक आयोजन योम किपुर के चलते शनिवार को पूरा इस्राइल अघोषित कर्फ्यू की तरह बंद रहा। सड़कों पर न कोई वाहन चल रहे थे, न कोई इन्सान। हमास ने पिछले वर्ष इसी समय इस्राइल पर सबसे बड़ा हमला किया था, इसलिए यहां की सुरक्षा एजेंसियां जमीन, आकाश और समुद्र में कड़ी पहरेदारी कर रही थीं। सुरक्षा एजेंसियों की विशेष अनुमति लेकर तेल अवीव से हम बिल्कुल सुबह निकल पड़े दुनिया के सबसे बड़े और खतरनाक युद्ध क्षेत्र लेबनान बॉर्डर की ओर। लेबनान बॉर्डर पर हालात कितने तनावपूर्ण हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अचानक सायरन बजे और लेबनान की ओर से दागी गईं मिसाइलें बरसने लगीं। पढ़ें पूरी खबर...
WHO की सलाह: जरूरी टीके लगवाएं, अनावश्यक एंटीबायोटिक से करें परहेज
रोगाणुरोधी प्रतिरोध की समस्या से निपटने में वैक्सीन (टीकों) की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। इनकी मदद से संक्रमण की रोकथाम मुमकिन है और एंटीबायोटिक दवाओं के उपयोग में कमी लाई जा सकती है। साथ ही इन दवाओं को बेअसर करने वाले रोगाणुओं के उभरने व फैलने की गति को धीमा किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर साईबाबा का निधन
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू)के पूर्व प्रो. जीएन साईबाबा (57) का हैदराबाद में निधन हो गया। इस साल मार्च में बॉम्बे हाईकोर्ट ने साईबाबा को माओवादी संबंधों को लेकर यूएपीए मामले में आरोप मुक्त कर दिया था। इसके पहले उन्होंने 10 वर्षों तक मुकदमे का सामना किया था। साईबाबा कई बीमारियों से जूझ रहे थे। साईबाबा डीयू के राम लाल आनंद कॉलेज में अंग्रेजी के प्रोफेसर थे। महाराष्ट्र पुलिस ने संदिग्ध माओवादी संबंधों में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 2014 में कॉलेज ने निलंबित कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
बदलाव: देश के 19 एम्स में एक साथ पढ़ाई करेंगे मेडिकल छात्र
मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अब एक ही समय पर देश के 19 एम्स में एक साथ पढ़ाई का मौका मिलेगा। केंद्र सरकार ने एम्स के साथ-साथ सभी केंद्रीय चिकित्सा संस्थानों को मिलाकर नेटवर्क स्थापित किया है, जिसके तहत 3डी एनिमेशन से चिकित्सा छात्रों को मरीजों की बीमारियों और मानव शरीर की रचना से रूबरू होने का मौका मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi : दीपावली के सात दिन पहले से वायु गुणवत्ता की होगी विशेष निगरानी
राजधानी में दीपावली के समय में होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने इस बार वायु गुणवत्ता के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। डीपीसीसी दीपावली से पहले ही वायु गुणवत्ता की विशेष निगरानी करेगी। वायु गुणवत्ता की निगरानी तीन चरण में पूरा करेगी। इसमें दीपावली से पहले के सप्ताह और दीपावली के दौरान व इसके एक सप्ताह बाद तक हवा में प्रदूषण के स्तर को देखा जाएगा। ऐसे में पीएम 2.5, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और धातु लेड, निकल और पीएम 10 के अनुसार जैसे मापदंडों का विश्लेषण किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
बारिश से मोरक्को में 50 साल बाद भरी इरिकी झील
दुनिया के सबसे सूखे और बंजर क्षेत्र माने जाने वाले अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में 50 साल बाद ऐसी भारी बारिश हुई कि यह जगह हरियाली से भर उठी है। महज दो दिन की बारिश में आमतौर पर बंजर रेत के टीले अब पानी की चादरों के नीचे डूबे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जलवायु परिवर्तन और असामान्य मौसम परिस्थितियों के चलते ऐसी स्थिति बनी है। नासा ने सैटेलाइट के जरिये सहारा की रेत, आसपास के प्राचीन महलों और रेगिस्तानी वनस्पतियों से बहते पानी की शानदार तस्वीरें कैद की हैं। ताड़ के वृक्षों और रेत के टीलों के बीच अब यह नीले लैगून सा नजर आ रहा है। मोरक्को की इरिकी झील भी 50 साल बाद पानी से पूरी तरह लबालब है। इससे पहले सहारा रेगिस्तान में 1974 में 6 साल के सूखे के बाद बारिश हुई थी जो बाद में बाढ़ में बदल गई थी। पढ़ें पूरी खबर...