फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baba Siddique Murder: सुपुर्द-ए-खाक हुए राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी, अंतिम विदाई में शामिल हुए सैकड़ों लोग

Sun, 13 Oct 2024 03:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 13 Oct 2024 03:18 PM IST
खास बातें

Baba Siddique News Updates in Hindi : महाराष्ट्र में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया। आनन-फानन में बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचाने में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है। जानिए पल-पल की अपडेट्स

विज्ञापन
Baba Siddique Murder News Live Lawrence Bishnoi Gang Claims Responsibility for Siddique’s Murder
राजकीय सम्मान के साथ बाबा सिद्दीकी की अंतिम विदाई - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

10:11 PM, 13-Oct-2024
राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 
09:52 PM, 13-Oct-2024
राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और अजित पवार सहित राकांका नेता  बड़ा कब्रिस्तान में मौजूद हैं। 
विज्ञापन
09:38 PM, 13-Oct-2024

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी

मुबंई पुलिस के मुताबिक, अपराध शाखा ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में तीसरी गिरफ्तारी की है। तीसरे आरोपी की पहचान प्रवीण लोनकर के रूप में हुई है। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। 
08:40 PM, 13-Oct-2024
बाबा सिद्दीकी के पार्थिव शरीर को बांद्रा स्थित उनके आवास से ले जाया जा रहा है। उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई लाइन के बड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
08:22 PM, 13-Oct-2024

बाबा सिद्दीकी के घर के बाहर अदा की गई नमाज

बांद्रा में बाबा सिद्दीकी के आवास के बाहर नमाज अदा की गई। उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक के लिए ले जाया जा रहा है, जिसे पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई लाइन के कब्रिस्तान में किया जाएगा। 
 
07:02 PM, 13-Oct-2024
मरीन लाइंस कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक होंगे बाबा सिद्दीकी, थोड़ी देर में शुरू होगी अंतिम यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
05:51 PM, 13-Oct-2024

मोहम्मद अजहरुद्दीन, बाबा सिद्दीकी के आवास पर पहुंचे

कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी के आवास पर पहुंचे। 
05:22 PM, 13-Oct-2024

कोर्ट ने आरोपी गुरमेल सिंह को अपराध शाखा की हिरासत में भेजा

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपियों गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी गुरमेल सिंह को 21 अक्तूबर तक मुंबई अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया है। वहीं, धर्मराज कश्यप को पुलिस हिरासत में नहीं भेजा गया। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि धर्मराज कश्यप को उसकी हड्डियों की जांच के बाद फिर से पेश किया जाए। 
04:57 PM, 13-Oct-2024

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के चौथे आरोपी हुई पहचान

मुंबई पुलिस ने दावा किया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में चौथे आरोपी की पहचान हो गई है। चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। 
04:02 PM, 13-Oct-2024
अभिनेता सोहेल खान, उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा और भाजपा नेता शाइना एनसी बाबा सिद्दीकी के आवास पर पहुंचे। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed