फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN 3rd T20 2024 Innings Analysis India vs Bangladesh Key Highlights and Turning Points News in Hindi

IND vs BAN: रनों के लिहाज से भारत की टी20 में तीसरी बड़ी जीत, मैच में बने कुल इतने रन, संजू-सूर्यकुमार चमके

Sat, 12 Oct 2024 11:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 12 Oct 2024 11:24 PM IST
सार

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के शतक और कप्तान सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 297 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सका।

विज्ञापन
IND vs BAN 3rd T20 2024 Innings Analysis India vs Bangladesh Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बल्लेबाजों के बाद स्पिनर रवि बिश्नोई की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 133 रनों से हराया। भारत की रनों के लिहाज से यह टी20 की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इसके साथ ही तीन मैचों की यह सीरीज 3-0 से जीत क्लीन स्वीप किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के शतक और कप्तान सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 297 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सका। 
विज्ञापन

IND vs BAN 3rd T20 2024 Innings Analysis India vs Bangladesh Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला
भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड को 168 रनों से हराया था जो टी20 में उसकी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इसके साथ ही 2024 में टी20 में 21वीं जीत दर्ज की। भारत के लिए बिश्नोई ने तीन विकेट लिए, जबकि तेज गेंदबाज मयंक यादव को दो विकेट मिले। बांग्लादेश की ओर से तौहीद ह्रदोय 42 गेंदों पर 63 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में भी 2-0 से क्लीन स्वीप किया था और अब टी20 सीरीज में भी सूपड़ा साफ करने में सफल रहे। बांग्लादेश की टीम इस भारत दौरे पर एक भी मैच नहीं जीत सकी। भारत ने इस मैच में अपने टी20 इतिहास का सर्वोच्च स्कोर बनाया था और शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाज बांग्लादेश पर दबाव बनाने में सफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में बने कुल 461 रन 
भारत और बांग्लादेश के बीच इस मैच में कुल 461 रन बने। भारत में किसी टी20 मैच में बना यह दूसरा सर्वाधिक कुल स्कोर है। भारत में सबसे ज्यादा रन अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच मैच में बने थे। उस मैच में दोनों पारी मिलाकर 472 रन बने थे। भारतीय टीम ने सर्वाधिक बार टी20 में 200 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। भारत कुल 37 बार अब तक टी20 मैच में 200 से अधिक का स्कोर बना चुका है। भारतीय टीम ने इस साल अब तक छह बार 200 रन का स्कोर बनाया है। 
विज्ञापन

बांग्लादेश की पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और परवेज हुसैन इमोन पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद बिश्नोई ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को साझेदारी बनाने से रोका और बीच-बीच में झटके देते रहे। बांग्लादेश के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने 42 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए लिटन और ह्रदोय के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। 

संजू-सूर्यकुमार की बड़ी साझेदारी
इससे पहले, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बांग्लादेश को अभिषेक शर्मा (4) के रूप में पहली सफलता जल्दी मिली। हालांकि, इसके बाद संजू सैमसन और सूर्यकुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। सैमसन ने महज 40 गेंदों पर अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर पहला शतक जड़ा। पिछले दो मैचों में बड़ी पारी खेलने में विफल रहने वाले सैमसन इस पारी की बदौलत टीम प्रबंधन और कप्तान के भरोसे पर खरा उतरने में सफल रहे। सैमसन 47 गेंदों पर 11 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 111 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके टी20 करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। सैमसन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी की।

सैमसन और सूर्यकुमार की पारी के दम पर ही भारत इतने बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद सैमसन और सूर्यकुमार ने बांग्लादेश के गेंदबाजों को जमकर खबर ली और लगातार आक्रामक बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार 35 गेंदों पर आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन और सूर्यकुमार के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या और रियान पराग ने साझेदारी निभाई और महज 26 गेंदों पर 70 रन जोड़कर भारत का स्कोर 300 के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 
भारत के लिए सैमसन और सूर्यकुमार के अलावा हार्दिक ने 18 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 47 रन बनाए, जबकि रियान ने 13 गेंदों पर एक चौका और चार छक्कों के दम पर 34 रनों की पारी खेली। रिंकू सिंह चार गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन और वाशिंगटन सुंदर एक रन बनाकर नाबाद लौटे। बांग्लादेश की ओर से तंजिम हसन साकिब ने चार ओवर में 66 रन लुटाकर तीन विकेट झटके, जबकि तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और महमूदुल्लाह को एक-एक विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed