फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 January 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: यंग लीडर्स डायलॉग में युवाओं से संवाद करेंगे पीएम; 20 राज्यों में अगले 2 से 5 दिन घने कोहरे के आसार

Sun, 12 Jan 2025 07:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 07:07 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 January 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पूरा दिन ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में प्रतिभागियों के साथ बिताएंगे। यह कार्यक्रम बिना किसी राजनीतिक संबंध वाले एक लाख युवाओं को राजनीति में लाने के उनके प्रयासों के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें पीएम मोदी युवाओं से 2047 के विकसित भारत के रोड मैप पर उनके विचारों को जानेंगे। इसके अलावा, पश्चिमी हिमालयी राज्यों में चोटियों पर बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश से ठंड और बढ़ गई है। वहीं, पहाड़ों पर आज भी हिमपात व मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर के 20 राज्यों में अगले 2-5 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। दूसरी तरफ, इस साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसे लेकर भारत ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 January 2025 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : PTI

आज युवाओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी, जानेंगे विकसित भारत का रोड मैप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पूरा दिन ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में प्रतिभागियों के साथ बिताएंगे। यह कार्यक्रम बिना किसी राजनीतिक संबंध वाले एक लाख युवाओं को राजनीति में लाने के उनके प्रयासों के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें पीएम मोदी युवाओं से 2047 के विकसित भारत के रोड मैप पर उनके विचारों को जानेंगे। भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रधानमंत्री युवाओं के साथ महिला सशक्तिकरण, विकसित भारत, डिजिटल भारत, खेलों में श्रेष्ठता जैसे 10 विषयों पर प्रेजेंटेशन भी देखेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 January 2025 Updates On Amar Ujala
मौसम अपडेट। - फोटो : अमर उजाला

20 राज्यों में अगले 2 से 5 दिन घने कोहरे के आसार
पश्चिमी हिमालयी राज्यों में चोटियों पर बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश से ठंड और बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में जहां शनिवार सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहा, वहीं, रात में कई स्थानों पर बारिश भी हुई। इसके चलते दिल्ली में लगभग 200 उड़ानों और 150 से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। वहीं, पहाड़ों पर आज भी हिमपात व मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर के 20 राज्यों में अगले 2-5 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 January 2025 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी ओर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो - फोटो : ANI

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति! 
इस साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो  शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसे लेकर भारत ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दरअसल, पहले खबर थी कि प्रबोवो भारत के बाद पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाले हैं। हालांकि अब इंडोनेशियाई राष्ट्रपति पाकिस्तान नहीं जाकर मलेशिया की यात्रा करने वाले है, जिससे ये बात लगभग-लगभग तय माना जा रहा है कि प्रबोवो गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 January 2025 Updates On Amar Ujala
पैसिफिक पैलिसेड्स में लगी आग (फाइल) - फोटो : ANI/ X/@LACoFDPIO

अमेरिकी इतिहास की सबसे महंगी प्राकृतिक आपदा हो सकती है लॉस एंजिल्स की आग
अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में जंगलों में लगी आग विकराल रूप ले चुकी है। आग हवाओं की वजह से बेकाबू हो गई है और आसपास के रिहायशी इलाकों तक पहुंच चुकी है। हजारों लोगों के घर जल गए और वाहन भी धू-धू करके राख हो गए हैं। लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग अमेरिकी इतिहास की सबसे महंगी प्राकृतिक आपदाओं में से एक बनने की ओर बढ़ रही है। आग से अनुमानित नुकसान पहले ही 135 बिलियन डॉलर से अधिक हो चुका है। इस बीच, एक्यूवेदर ने अनुमान लगाया है कि आग लगने से नुकसान 150 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 January 2025 Updates On Amar Ujala
महाकुंभ नगर में पहुंचे कल्पवासी। - फोटो : अमर उजाला।

Mahakumbh 2025 : संगम समेत 50 स्नानघाटों पर हादसे रोकने के लिए हाईटेक इंतजाम
महाकुंभ में स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए शनिवार से ही संगम समेत 50 स्नान घाटों पर 330 डीप डाइवर्स की तैनाती कर दी गई। यह स्नान के दौरान किसी भी हादसे की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करेंगे। साथ ही 11 एफआरपी, चार एनाकोंडा बोट के अलावा चार वाटर एंबुलेंस भी तैनात कर दी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 January 2025 Updates On Amar Ujala
file pic... - फोटो : अमर उजाला

Delhi Elections : वोटर बनने में महिलाएं पीछे, किसी भी सीट पर पुरुषों के बराबर नहीं
राष्ट्रीय राजधानी की महिलाएं मतदाता बनने में पुरुषाें से काफी पीछे हैं। यह स्थिति तब है, जब दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने की कोशिश कर रहे राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की भरमार है। सभी दल महिला मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी अंतिम मतदाता सूची को देखें तो पुरुष मतदाताओं से महिलाओं की संख्या काफी कम है। इस बार दिल्ली में कुल 1,55,24,858 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 85,49,645 और महिलाएं 71,73,952 हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 January 2025 Updates On Amar Ujala
आनंद महिंद्रा - फोटो : ANI

मुझे अपनी सुंदर बीवी को निहारना पसंद है: आनंद महिंद्रा 
लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन के सप्ताह में 90 घंटे काम करने के बयान ने सोशल मीडिया पर कार्य संतुलन को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। अब इस मामले पर दिग्गज कारोबारी आनंद महिंद्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि काम के घंटे महत्वपूर्ण नहीं हैं बल्कि काम की क्वालिटी महत्वपूर्ण है। उन्होंने ये बातें दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि आप सोशल मीडिया कैसे मैनेज करते हैं। इस पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं सोशल मीडिया पर इसलिये नहीं हूं कि मैं अकेलेपन का शिकार हूं। मेरी बीवी सुंदर है, और मुझे उन्हें निहारना पसंद है। अब आनंद महिंद्रा का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 January 2025 Updates On Amar Ujala
अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर, लोगों ने जनकपुर में जलाए दीप - फोटो : एएनआई

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर जनकपुर जलाए गए सवा लाख दीप
उत्तर प्रदेश के अयोध्या के राम मंदिर में शनिवार को भगवान राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई गई। इस उपलक्ष्य में नेपाल के ऐतिहासिक शहर और माता सीता की जन्मभूमि जनकपुर में भी भव्य उत्सव मनाया गया। यहां 1.25 लाख दीप जलाए गए। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 January 2025 Updates On Amar Ujala
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) - फोटो : संवाद

दिल्ली की शराब नीति से 2,026 करोड़ के राजस्व की हानि
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले शराब नीति पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें दावा किया गया है कि दिल्ली में खत्म की जा चुकी शराब नीति से सरकारी खजाने को 2,026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, तत्कालीन मंत्री और आम आदमी पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले मनीष सिसोदिया के नेतृत्व वाले मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों की अनदेखी की, जिसकी वजह से सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगा। लाइसेंस जारी करने में नियमों का उल्लंघन किया गया। नियमों की अनदेखी करने वालों को दंडित नहीं किया गया। मूल्य निर्धारण में पारदर्शिता नहीं रखी गई और कई प्रमुख फैसलों पर कैबिनेट या उपराज्यपाल की मंजूरी नहीं ली गई। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 January 2025 Updates On Amar Ujala
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

गाजा युद्ध विराम वार्ता के लिए पीएम नेतन्याहू मोसाद निदेशक को कतर भेजेंगे
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा युद्धविराम वार्ता में प्रगति के संकेत दिए हैं। उन्होंने मोसाद विदेशी खुफिया एजेंसी के निदेशक को युद्ध विराम वार्ता के लिए कतर भेजने की अनुमति दे दी है। नेतन्याहू के कार्यालय ने शनिवार को इस बात की घोषणा की। हालांकि, नेतन्याहू के कार्यालय ने यह साफ नहीं किया कि मोसाद निदेशक डेविड बार्निया कतर की राजधानी दोहा कब जाएंगे, जो इस्राइल और आतंकवादी समूह हमास के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता का स्थल है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed