फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza Ceasefire Israeli PM Netanyahu sends Mossad director for talks in Qatar

Gaza Ceasefire: पीएम नेतन्याहू मोसाद निदेशक को कतर भेजेंगे, गाजा युद्ध विराम वार्ता में प्रगति के संकेत

Sat, 11 Jan 2025 11:20 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नहरिया (इस्राइल)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नहरिया (इस्राइल) Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 11:20 PM IST
सार

इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने मोसाद निदेशक को गाजा युद्धविराम वार्ता के लिए कतर भेजे जाने की घोषणा की है। हालांकि, यह साफ नहीं किया कि मोसाद निदेशक डेविड बार्निया कतर की राजधानी दोहा कब जाएंगे, जो इस्राइल और आतंकवादी समूह हमास के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता का स्थल है।

विज्ञापन
Gaza Ceasefire Israeli PM Netanyahu sends Mossad director for talks in Qatar
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा युद्धविराम वार्ता में प्रगति के संकेत दिए हैं। उन्होंने मोसाद विदेशी खुफिया एजेंसी के निदेशक को युद्ध विराम वार्ता के लिए कतर भेजने की अनुमति दे दी है। नेतन्याहू के कार्यालय ने शनिवार को इस बात की घोषणा की। 

विज्ञापन


हालांकि, नेतन्याहू के कार्यालय ने यह साफ नहीं किया कि मोसाद निदेशक डेविड बार्निया कतर की राजधानी दोहा कब जाएंगे, जो इस्राइल और आतंकवादी समूह हमास के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता का स्थल है। उनकी यात्रा का मतलब है कि अब उच्च-स्तरीय इस्राइली अधिकारी वार्ता में शामिल हो रहे हैं, जिन्हें किसी समझौते पर हस्ताक्षर करने की जरूरत होगी।
विज्ञापन


गाजा में पिछले 15 महीनों में केवल एक छोटा युद्ध विराम हुआ है, जो लड़ाई के शुरुआती हफ्तों में था। तब से अमेरिका, मिस्र और कतर द्वारा मध्यस्थता की गई वार्ता कई बार रुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध में 46000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए
पीएम नेतन्याहू ने गाजा में हमास की लड़ने की क्षमता को खत्म करने पर जोर दिया है, जबकि हमास ने इस्राइली सेना की वापसी की मांग की है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि युद्ध में 46,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। 

शिन बेट प्रमुख और अन्य सलाहकारों को भी कतर भेजा जा रहा
इस्राइल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के प्रमुख और अन्य सलाहकारों को भी कतर भेजा जा रहा है। नेतन्याहू ने यह निर्णय रक्षा मंत्री और सुरक्षा प्रमुखों के साथ निवर्तमान और आने वाले अमेरिकी प्रशासन की ओर से बैठक के बाद लिया गया।

100 बंधक अभी भी हमास की गिरफ्त में
7 अक्तूबर, 2023 को आतंकवादी समूह हमास ने गाजा में हमला किया था। इस दौरान समूह ने करीब 1200 लोगों को मार दिया था और 250 लोगों को बंधक बना लिया था। अभी भी करीब 100 बंधक हमास की गिरफ्त में हैं। बंधक बनाए गए इन लोगों के परिवार पीएम नेतन्याहू पर अपने प्रियजनों को वापस लाने का दबाव बना रहे हैं। 

पिछले सप्ताह दो गाजा बंधकों के मिले थे शव
पिछले सप्ताह दो बंधकों के शव बरामद होने से यह आशंका फिर से बढ़ गई है कि समय समाप्त होता जा रहा है। हमास ने कहा है कि महीनों की भीषण लड़ाई के बाद, यह निश्चित नहीं है कि कौन जीवित है या मर गया है।


इस्राइल-हमास पर समझौते का दबाव
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और हमास पर एक समझौते के लिए दबाव डाला है। ट्रंप ने हमास को चेतावनी भी दी है कि यदि 20 जनवरी को उनके शपथ ग्रहण से पहले युद्ध समाप्त नहीं किया गया तो सबकुछ तबाह हो जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी कहा कि इस्राइल और हमास के बीच युद्ध विराम का समझौता बहुत करीब है। उम्मीद है कि इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed