फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: ट्रंप के नये यात्रा प्रतिबंध आज से प्रभावी; उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी,अहम सुर्खियां

Mon, 09 Jun 2025 06:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2025 Updates On Amar Ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिका में आव्रजन प्रवर्तन पर बढ़ रहे तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा प्रतिबंध नीति आज से प्रभावी हो रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते बुधवार को एक आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए, 12 देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। यह रोक राष्ट्रपति ट्रंप के अभूतपूर्व आव्रजन प्रवर्तन अभियान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच लगाई गई है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर पूरा उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तो पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, राज्य के कई स्थानों पर भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। अभी चार दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है। उसके बाद दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रभाव से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, दिलशाद गार्डन की कोड़ी कॉलोनी में चार्जिंग के लिए रखे दो ई-रिक्शा में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में वाहनों की भी क्षति हुई है। इसके अलावा, अमर उजाला उत्तराखंड संवाद-2025 में सिनेमा, खेल और अध्यात्म का संगम होगा। इसमें बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर फिरकी किंग हरभजन सिंह और आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरी अनुभव साझा करने के साथ सफलता के गुरुमंत्र भी देंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2025 Updates On Amar Ujala
जेडी वेंस और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

US: बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप के नये यात्रा प्रतिबंध आज से प्रभावी
अमेरिका में आव्रजन प्रवर्तन पर बढ़ रहे तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा प्रतिबंध नीति आज से प्रभावी हो रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते बुधवार को एक आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए, 12 देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। यह रोक राष्ट्रपति ट्रंप के अभूतपूर्व आव्रजन प्रवर्तन अभियान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच लगाई गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2025 Updates On Amar Ujala
मौसम की मार - फोटो : पीटीआई

Weather Report: उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी-लू से हलकान जनमानस
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर पूरा उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तो पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, राज्य के कई स्थानों पर भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। अभी चार दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है। उसके बाद दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रभाव से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2025 Updates On Amar Ujala
हादसे के बाद... - फोटो : ANI

Delhi : दिलशाद गार्डन में लगी आग से दो लोगों की मौत
दिलशाद गार्डन की कोड़ी कॉलोनी में चार्जिंग के लिए रखे दो ई-रिक्शा में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में वाहनों की भी क्षति हुई है। अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि हमें रात 11.32 बजे सूचना मिली। आग दिलशाद गार्डन की कोड़ी कॉलोनी में लगी थी। हम मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग बुझाने के बाद पता चला कि दो ई-रिक्शा और मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2025 Updates On Amar Ujala
देहरादून में अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला

Amar Ujala Samwad: सिनेमा, खेल और अध्यात्म का संगम; सुनील शेट्टी, हरभजन और स्वामी कैलाशानंद देंगे गुरुमंत्र
अमर उजाला उत्तराखंड संवाद-2025 में सिनेमा, खेल और अध्यात्म का संगम होगा। इसमें बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर फिरकी किंग हरभजन सिंह और आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरी अनुभव साझा करने के साथ सफलता के गुरुमंत्र भी देंगे। 10 जून को हरिद्वार रोड स्थित होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र होंगे। इन सभी दिग्गजों को अगर आप भी सुनना और देखना चाहते हैं तो क्यूआर कोड स्कैन करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2025 Updates On Amar Ujala
अल्कारेज और सिनर - फोटो : ANI/AO Twitter

French Open: अल्कारेज लगातार दूसरी बार चैंपियन; नंबर एक सिनर को पांच सेट तक चले मुकाबले में हराया
स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने रोलां गैरो पर पांच घंटे 29 मिनट चले ऐतिहासिक फाइनल में फिर अपनी बादशाहत कायम की। फ्रेंच ओपन इतिहास के सबसे लंबे और रोमांच के चरम तक पहुंचे पांच सेटों के फाइनल में अल्कारेज ने शीर्ष वरीय इटली के यानिक सिनर को सुपर टाईब्रेकर में 4-6, 6-7 (4), 6-4, 7-6 (3), 7-6 (10-2) से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। यह उनका दूसरा फ्रेंच ओपन और कुल पांचवां ग्रैंडस्लैम खिताब है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2025 Updates On Amar Ujala
ज्योति मल्होत्रा के साथ जसबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

जासूस जसबीर और ज्योति का कनेक्शन: पाकिस्तान भी गए थे साथ, पुलिस रिमांड में चौंकाने वाले खुलासे
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार आईएसआई एजेंट यू-ट्यूबर जसबीर सिंह से रिमांड के दौरान पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। गिरफ्तारी के बाद जसबीर सिंह स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) के पास दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर है। उसकी गिरफ्तार दोस्त यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को भी स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने पूछताछ के लिए बुलाया और काफी घंटे तक उससे पूछताछ की। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2025 Updates On Amar Ujala
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

बिहार: लोकसभा चुनाव के फॉर्मूले पर सीटों का बंटवारा कर सकता है एनडीए
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे के मामले में लोकसभा चुनाव के फॉर्मूले के आधार पर ही सहमति बनाई जाएगी। इसके तहत राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों में 200 सीटें भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के खाते में आ सकती हैं। तीन अन्य सहयोगी दलों को 43 सीटों पर लड़ने का मौका मिल सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2025 Updates On Amar Ujala
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

Indian Railways : कश्मीर के बाद अब लद्दाख तक ट्रेन पहुंचाने की तैयारी, सर्वे जारी
उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएएल) परियोजना से कश्मीर शेष भारत के साथ ट्रेन से जुड़ गया है। अब श्रीनगर-लद्दाख को रेल मार्ग से जोड़ने की योजना है। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। इसके पूरा होने से लद्दाख न सिर्फ जम्मू-कश्मीर, बल्कि पूरा देश के साथ ट्रेन से जुड़ जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2025 Updates On Amar Ujala
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI

Karnataka: CM ने विधानसभा में RCB के सम्मान समारोह के फैसले का किया बचाव
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को विधानसभा के सामने आरसीबी की जीत के जश्न को मनाने के फैसले का बचाव किया और कहा कि वह कोई अनहोनी नहीं हुई। मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया तब आई, जब पुलिस उपायुक्त (विधानसभा सुरक्षा) का एक पत्र सामने आया, जिसमें आयोजन से पहले अधिकारियों ने विधानसभा परिसर में समारोह आयोजित करने के खिलाफ आगाह किया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2025 Updates On Amar Ujala
ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : Amar Ujala

Jyotish Maha Kumbh: अमर उजाला-माय ज्योतिष का ज्योतिष महाकुंभ 14 जून को
अमर उजाला और माय ज्योतिष की तरफ से एक बार फिर 'ज्योतिष महाकुंभ' का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 'ज्योतिष महाकुंभ' का आयोजन 14 जून को दिल्ली में किया जा रहा है। इसमें देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हिस्सा लेंगे। इस महाकुंभ में ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर संवाद होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed