फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump new travel ban takes effect today amid rising tensions over immigration enforcement

US: बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप के नये यात्रा प्रतिबंध आज से प्रभावी; इन देशों के लोगों की यूएस में एंट्री पर बैन

Mon, 09 Jun 2025 01:53 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 09 Jun 2025 01:53 AM IST
सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 देशों के लोगों के अमेरिका आने पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। इन देशों में अफगानिस्तान, बर्मा, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं। इसके अलावा, सात राष्ट्रों के लोगों की एंट्री भी बैन की गई है। 
 

विज्ञापन
Donald Trump new travel ban takes effect today amid rising tensions over immigration enforcement
जेडी वेंस और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में आव्रजन प्रवर्तन पर बढ़ रहे तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा प्रतिबंध नीति आज से प्रभावी हो रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते बुधवार को एक आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए, 12 देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। यह रोक राष्ट्रपति ट्रंप के अभूतपूर्व आव्रजन प्रवर्तन अभियान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच लगाई गई है।

विज्ञापन

 

ट्रंप ने जिन देशों के लोगों के अमेरिका आने पर रोक लगाई है, उनमें अफगानिस्तान, बर्मा, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं। इसके अलावा, सात राष्ट्र के लोगों की एंट्री भी बैन की गई है। इन देशों में बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला शामिल हैं। इन सात देशों के उन लोगों पर भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं जो अमेरिका से बाहर हैं और जिनके पास वैध वीजा नहीं है।

सभी अमेरिकी राजनयिक मिशनों को इस बारे में शुक्रवार को दिशा-निर्देश दे दिए गए थे। इन नए प्रतिबंध से सूची में शामिल देशों के लोगों को पहले जारी किए गए वीजा रद्द नहीं होंगे। हालांकि, जब तक कोई आवेदक प्रतिबंध से छूट के लिए तय मानदंडों को पूरा नहीं करता, तब तक उसका आवेदन सोमवार से अस्वीकार कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Earthquake: मध्य कोलंबिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, अपने दफ्तरों से बाहर निकलते दिखे लोग; कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कार्यकाल में भी सात मुस्लिम देशों पर लगाया था प्रतिबंध
अपने पहले कार्यकाल के दौरान, ट्रंप ने जनवरी 2017 में भी एक कार्यकारी आदेश जारी किया था, जिसमें सात मुस्लिम देशों के नागरिकों पर अमेरिका की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इन देशों में इराक, सीरिया, ईरान, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन थे। 

2017 में ट्रंप के आदेश के बाद परेशान हुए थे मुस्लिम देशों के लोग
2017 में ट्रंप के इस आदेश के बाद इन मुस्लिम देशों के छात्र, शिक्षक, व्यापारी, टूरिस्ट और परिवार से मिलने वाले लोग परेशान हुए थे। कुछ यात्रियों को या तो अमेरिका आने वाली उड़ानों पर चढ़ने से रोक दिया गया था या फिर उन्हें उतरने के बाद अमेरिकी हवाई अड्डों पर हिरासत में ले लिया गया था। ट्रंप के इस आदेश को 'मुस्लिम प्रतिबंध' भी कहा गया था। बहुत से लोगों ने इसका विरोध किया और अदालत में चुनौती दी, लेकिन 2018 में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने इसका एक संशोधित रूप मंजूर कर लिया। 

विज्ञापन

ट्रंप के प्रतिबंध से इन देशों के यात्री और अप्रवासी हुए थे प्रभावित
उस दौरान ट्रंप के प्रतिबंध से ईरान, सोमालिया, यमन, सीरिया और लीबिया के विभिन्न श्रेणियों के यात्री और अप्रवासी प्रभावित हुए। इसके अलावा, उत्तर कोरिया और कुछ वेनेजुएला के सरकारी अधिकारियों और उनके परिवारों पर भी इस प्रतिबंध का प्रभाव हुआ। 

ट्रंप के नए प्रतिबंध में भी कई मुस्लिम देश शामिल
अब नए प्रतिबंध में भी ट्रंप ने कई मुस्लिम देशों को शामिल किया है। ट्रंप ने इस प्रतिबंध का हमेशा यह तर्क देकर बचाव किया कि इसका उद्देश्य देश की रक्षा करना था। यह मुस्लिम विरोधी पूर्वाग्रह पर आधारित नहीं था। हालांकि, ट्रंप ने व्हाइट हाउस के लिए अपने पहले अभियान के दौरान मुसलमानों पर खुले तौर पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया था। 

इसे भी पढ़ें- Pakistan: इमरान खान को 11 जून को जमानत मिलने की संभावना, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता का बड़ा दावा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed