फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top-news headline today important and big news stories of 09 february-2023 updates on amar ujala

Amar Ujala Top News: पीएम मोदी राज्यसभा में देंगे धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब, गूगल के BARD AI में मिली खामी

Thu, 09 Feb 2023 07:05 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 09 Feb 2023 07:05 AM IST
सार

देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
 

विज्ञापन
top-news headline today important and big news stories of 09 february-2023 updates on amar ujala
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के चल रहे बजट सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस बुधवार को खत्म हो गई। बुधवार को लोकसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला था। वहीं, गूगल के बार्ड एआई में खामी को लेकर पैरेंट कंपनी अल्फाबेट को करारा झटका लगा है और शेयरों में भारी गिरावट आई है। उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदीमीर जेलेंस्की और अधिक यूरोपीय हथियार और सहायता लेने के लिए दुर्लभ युद्धकालीन यात्रा पर फ्रांस पहुंचे। फ्रांस की ओर से उन्हें भरपूर मदद का भरोसा भी मिला है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन


 

पीएम मोदी राज्यसभा में देंगे जवाब 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के चल रहे बजट सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को प्रस्ताव पर आखिरी स्पीकर के बोलने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री कल (गुरुवार) दोपहर 2 बजे जवाब देंगे। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस बुधवार को खत्म हो गई। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्फाबेट के शेयरों में भारी गिरावट 

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में बुधवार को 8 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि कंपनी को करीब 100 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट बार्ड के लिए प्रचार सामग्री में गलत जानकारी होने की रिपोर्ट के बाद शेयरों में गिरावट आई।  पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

फ्रांस पहुंचे जेलेंस्की 

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदीमीर जेलेंस्की और अधिक यूरोपीय हथियार और सहायता लेने के लिए दुर्लभ युद्धकालीन यात्रा पर फ्रांस पहुंचे। फ्रांस की ओर से उन्हें भरपूर मदद का भरोसा भी मिला है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जेलेस्की का स्वागत किया। इमैनुएल मैक्रों  ने ट्वीट किया, "यूक्रेन फ्रांस पर भरोसा कर सकता है।" मैक्रों ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ पेरिस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर

 

डोभाल बोले,  अफगान लोगों को कभी नहीं छोड़ेगा भारत 

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने इस बात पर जोर दिया है कि भारत जरूरत के समय अफगान लोगों को कभी नहीं छोड़ेगा। अफगानिस्तान के लोगों की भलाई और मानवीय जरूरतें भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बुधवार को मॉस्को में अफगानिस्तान के मुद्दे पर सुरक्षा परिषद के सचिवों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की पांचवीं बहुपक्षीय बैठक में यह बात कही।
पढ़ें पूरी खबर

 

तुर्किये और सीरिया में भूकंप से 15000 की मौत 

तुर्किये और सीरिया में भूकंप के कहर से मरने वालों का आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंच गया है। द एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, तुर्की और सीरिया में शक्तिशाली भूकंपों के कारण अब तक 12,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। व्यापक तबाही के बीच मरने वालों की संख्या में वृद्धि जारी है। करीब 50 हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।  पढ़ें पूरी खबर

 

अदाणी समूह की कंपनी के शेयर बढ़त पर 

अदाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर बुधवार को बढ़त में बंद हुए। अदाणी इंटरप्राइजेज में करीब 20% की तेजी रही। कुल सात कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए। तीन में गिरावट रही। इसके साथ ही समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति 4.3 अरब डॉलर बढ़कर 64.9 अरब डॉलर पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर

 

जी-20 के लिए पुख्ता तैयारियां 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार से महामेला लगेगा। कल से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरू हो रहा है और अगले दिन से जी-20 की बैठकों का सिलसिला भी शुरू होने जा रहा है। समिट तीन दिन चलेगा और जी-20 की बैठकें लंबी चलेंगी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और प्रदेश के चार कमिश्नरेट में प्रस्तावित जी-20 आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर 

 

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का हरियाणा दौरा 

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को भोड़ाकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आ रही हैं। उनके दौरे के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो पालियों में छह घंटे आवाजाही प्रभावित रहेगी। ऐसे में र घर से निकलने से पहले ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी पर नजर दौड़ा लें। पढ़ें पूरी खबर

 

भारत पर प्रतिबंध लगाने का कोई विचार नहीं

अमेरिकी विदेश विभाग में असिस्टेंट सेक्रेटरी केरेन डोनफ्राइड ने बुधवार को कहा कि रूस से तेल खरीदने में भारत की ओर से अपनाए गए दृष्टिकोण से अमेरिका सहज है। उन्होंने कहा कि अमेरिका का भारत पर प्रतिबंध लगाने का कोई विचार नहीं है, क्योंकि दोनों देशों के बीच संबंध काफी महत्वपूर्ण हैं। पढ़ें पूरी खबर

 

साइबर सुरक्षा के लिए क्वाड का अभियान 

भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) समूह ने सदस्य देशों में साइबर सुरक्षा सुधार के लिए एक जन अभियान की घोषणा की है। व्हाइट हाउस के अनुसार, 'क्वाड साइबर चुनौती' अभियान के तहत हिंद-प्रशांत और अन्य क्षेत्रों से इंटरनेट यूजर्स को इसमें शामिल होने व उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदाराना ढंग से साइबर दुनिया का इस्तेमाल करने के लिए आमंत्रित किया गया है। 
पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed