Top News: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी आज करेंगे चुनाव प्रचार; पैरालंपिक 2024 में भारत ने 20 पदक जीते
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बुधवार से स्टार प्रचार शुरू होगा। पार्टी ने पहले चरण में प्रतिपक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को उतारा है। पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारतीय एथलीट्स ने कमाल करते हुए छह पदक जीते।
विस्तार
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Jammu Kashmir Elections : कांग्रेस का स्टार प्रचार आज से, राहुल गांधी होंगे शामिल
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बुधवार से स्टार प्रचार शुरू होगा। पार्टी ने पहले चरण में प्रतिपक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को उतारा है। पढ़ें पूरी खबर...
पैरालंपिक 2024: ऊंची कूद में शरद, भाला फेंक में अजीत की चांदी
पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारतीय एथलीट्स ने कमाल करते हुए छह पदक जीते। इनमें दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। पढे़ं पूरी खबर...
Peace: त्रिपुरा के दो उग्रवादी समूहों के साथ शांति समझौते पर आज होंगे हस्ताक्षर
पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा समाप्त करने और स्थायी शांति लाने के लिए बुधवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में केंद्र, त्रिपुरा सरकार और राज्य के दो उग्रवादी समूहों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi : राष्ट्रपति ने दिल्ली के उपराज्यपाल को प्राधिकरण या वैधानिक निकाय बनाने की शक्ति दी
केंद्र ने दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली विद्युत नियामक आयोग जैसे किसी भी प्राधिकरण, बोर्ड और आयोग गठित करने के पूर्ण अधिकार दिल्ली के उपराज्यपाल को दे दिए हैं। पढे़ं पूरी खबर...
MCD Elections : 12 वार्ड समितियों के चुनाव आज
केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद एमसीडी की 12 वार्ड समितियों के चुनाव बुधवार को ही होंगे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर एमसीडी के आयुक्त अश्वनी कुमार ने सभी वार्ड समितियों के चुनाव कराने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर दिए। पढ़ें पूरी खबर...
Israel: गाजा में IDF के हमले में 35 फलस्तीनी मारे गए
इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग को एक साल होने वाला है, लेकिन ये जंग थमने की जगह बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में हमास ने सात अक्तूबर 2023 को बंधक बनाए गए लोगों में से छह की हत्या कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर...
नौसेना अब और ताकतवर होने जा रही है। उसे दुश्मन के ड्रोन झुंडों (स्वार्म) के हमले को बेअसर करने के लिए आधुनिकतम एचईपीएफ फायरिंग शेल मिलने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
Himachal Weather Update : आज भी प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में यलो अलर्ट के बीच मंगलवार दोपहर को भारी बारिश हुई। राजधानी शिमला और सोलन में करीब तीन घंटों तक भारी बारिश हुई। सोलन के बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। पढ़ें पूरी खबर...
Samvad : अमर उजाला संवाद में बोले गडकरी- ग्रामीण समृद्धि से ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गांवों में समृद्धि आने से ही देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और भारत आत्मनिर्भर बनेगा। इसके लिए ग्रामीण व कृषि अर्थव्यवस्था में निवेश जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर...
R G Kar Case: 'आर जी कर' मामले पर बंगाल के कलाकारों ने उठाया बड़ा कदम
आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में लोग लगातार पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले कई सितारों ने अब तक इस मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। पढ़ें पूरी खबर...