फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Peace agreement with two militant groups of Tripura to be signed today; Home Minister Shah will be present

Peace: त्रिपुरा के दो उग्रवादी समूहों के साथ शांति समझौते पर आज होंगे हस्ताक्षर; गृह मंत्री शाह रहेंगे मौजूद

Wed, 04 Sep 2024 05:05 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 04 Sep 2024 05:05 AM IST
सार

गृह मंत्रालय ने इस बाबत आधिकारिक बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति में नई दिल्ली में भारत सरकार, त्रिपुरा सरकार व नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) और ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) के प्रतिनिधियों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

विज्ञापन
Peace agreement with two militant groups of Tripura to be signed today; Home Minister Shah will be present
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा समाप्त करने और स्थायी शांति लाने के लिए बुधवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में केंद्र, त्रिपुरा सरकार और राज्य के दो उग्रवादी समूहों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, गृह मंत्रालय और त्रिपुरा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने इस बाबत आधिकारिक बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति में नई दिल्ली में भारत सरकार, त्रिपुरा सरकार व नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) और ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) के प्रतिनिधियों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। बयान में कहा गया है कि गृह मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उग्रवाद, हिंसा और संघर्ष से मुक्त विकसित पूर्वोत्तर के सपने को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति और समृद्धि लाने के लिए 12 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें से तीन त्रिपुरा से संबंधित हैं। मोदी सरकार ने कई समझौते किए, जिनके कारण करीब 10,000 लोग हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed