फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 September 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: पीएम मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर के दौरे पर रवाना होंगे; अमर उजाला के मंच पर आज नितिन गडकरी

Tue, 03 Sep 2024 07:28 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 03 Sep 2024 07:28 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। अमर उजाला संवाद हरियाणा के दूसरे दिन आज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अमर उजाला के मंच पर विकसित भारत के रोडमैप पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 September 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। अमर उजाला संवाद हरियाणा के दूसरे दिन आज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अमर उजाला के मंच पर विकसित भारत के रोडमैप पर चर्चा करेंगे। नया इन्फ्लूएंजा फैलने के कारण ये सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण सामान्य नहीं हैं। मौसमी वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों में एच3एन2 का संक्रमण पाया जा रहा है। देश में अपनी संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले 2.44 लाख राज्य कार्मिकों का अगस्त का वेतन रोक दिया गया है। मुख्य सचिव ने 31 अगस्त तक हर हाल में मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर..

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 September 2024 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

PM Modi Foreign Visit: पीएम मोदी आज ब्रुनेई और सिंगापुर के दौरे पर रवाना होंगे 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव-पूर्व जयदीप मजूमदार ने सोमवार को बताया, प्रधानमंत्री ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के निमंत्रण पर 3 और 4 सितंबर को ब्रुनेई की यात्रा पर होंगे। पढे़ं पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 September 2024 Updates On Amar Ujala
सेहत से जुड़ी बड़ी चिंता आई सामने, इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट - फोटो : एएनआई

Health Alert: सामान्य नहीं रही सर्दी-खांसी, फैला नया इन्फ्लूएंजा 
लगातार और तेजी से बदल रहे मौसम में बड़ी संख्या में लोग सर्दी-खांसी की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, नया इन्फ्लूएंजा फैलने के कारण ये सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण सामान्य नहीं हैं। मौसमी वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों में एच3एन2 का संक्रमण पाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 September 2024 Updates On Amar Ujala
नितिन गडकरी के साथ विकसित भारत की बात - फोटो : Amar Ujala

Amar Ujala Samvad: आज अमर उजाला के मंच पर नितिन गडकरी 
अमर उजाला संवाद हरियाणा के दूसरे दिन आज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अमर उजाला के मंच पर विकसित भारत के रोडमैप पर चर्चा करेंगे। आज का कार्यक्रम नई दिल्ली में होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 September 2024 Updates On Amar Ujala
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

यूपी: प्रदेश के 2.44 लाख राज्य कार्मिकों का अगस्त का वेतन रुका 
देश में अपनी संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले 2.44 लाख राज्य कार्मिकों का अगस्त का वेतन रोक दिया गया है। मुख्य सचिव ने 31 अगस्त तक हर हाल में मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा देने के निर्देश दिए थे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 September 2024 Updates On Amar Ujala
राष्ट्रपत द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI

23rd Law Commission: सरकार ने 23वें विधि आयोग का गठन किया 
केंद्र सरकार ने सोमवार को तीन साल की अवधि के लिए 23वें विधि आयोग के गठन किया है। सरकार अधिसूचना जारी की है, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के सेवारत न्यायाधीश इसके अध्यक्ष और सदस्य होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 September 2024 Updates On Amar Ujala
अमानतुल्लाह - फोटो : ANI

Delhi: दो प्राथमिकियों के आधार पर हुई अमानतुल्ला खान पर कार्रवाई 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई दो अलग-अलग प्राथमिकियों के आधार पर की है। पहली प्राथमिकी सीबीआई ने वक्फ बोर्ड से संबंधित अनियमितताओं की दर्ज की थी जबकि दूसरी दिल्ली के भ्रष्टाचार निवारक ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 September 2024 Updates On Amar Ujala
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : एएनआई (फाइल)
RSS: केरल की बैठक में संघ की दो टूक- हम बंगाल में राष्ट्रपति शासन से असहमत 
केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की समन्वय बैठक में पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी का मुद्दा भी उठा। संघ ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना की निंदा करते हुए इसे 'बहुत दुर्भाग्यपूर्ण' बताया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 September 2024 Updates On Amar Ujala
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

J&K Election: युवा बेरोजगारी के मुद्दे पर देंगे वोट 
विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के युवा इस बार बेरोजगारी के मुद्दे पर वोट देने की बात कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि अब तक जितनी भी सरकारें आई हैं, जो भी उम्मीदवार निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचा है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 September 2024 Updates On Amar Ujala
सुमित अंतिल - फोटो : antil_sumit7698
Paralympics: सुमित अंतिल ने रिकॉर्ड थ्रो के साथ जीता स्वर्ण 
भारत के स्टार भाला फेंक पैरा एथलीट सुमित अंतिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस पैरालंपिक में पुरुष भाला फेंक एफ64 वर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रपति द्रौपदू मुर्मू ने सुमित की स्वर्णिम सफलता पर उन्हें बधाई दी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 September 2024 Updates On Amar Ujala
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स - फोटो : PTI

Sunita Williams: अंतरिक्ष में विल्मोर और सुनीता को सुनाई दे रही अजीबो-गरीब आवाज
अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स के साथ फंसे बुच विल्मोर ने बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में एक नई समस्या होने की बात कही है। विल्मोर का दावा है कि उन्होंने इस स्पेस्क्राफ्ट में अजीब तरह की आवाजें सुनी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed