{"_id":"66d64c6a1444538fe40da8a3","slug":"pm-narendra-modi-brunei-and-singapore-visit-know-schedule-and-programme-updates-in-hindi-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Foreign Visit: पीएम मोदी आज ब्रुनेई और सिंगापुर के दौरे पर रवाना होंगे; वैश्विक मुद्दों पर मंथन होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Foreign Visit: पीएम मोदी आज ब्रुनेई और सिंगापुर के दौरे पर रवाना होंगे; वैश्विक मुद्दों पर मंथन होगा
Tue, 03 Sep 2024 05:08 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / ब्रुनेई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / ब्रुनेई
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:08 AM IST
सार
पीएम मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर आज रवाना होंगे। यह पहला मौका है जब भारत के प्रधानमंत्री एशियाई देश ब्रुनेई की द्विपक्षीय यात्रा पर होंगे। भारत की आजादी के बाद बीते सात दशकों से अधिक के कालखंड में इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री का ब्रुनेई दौरा मुमकिन नहीं हो सका।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव-पूर्व जयदीप मजूमदार ने सोमवार को बताया, प्रधानमंत्री ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के निमंत्रण पर 3 और 4 सितंबर को ब्रुनेई की यात्रा पर होंगे। उन्होंने कहा कि यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।
ब्रुनेई भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का हिस्सा
पीएम मोदी ब्रुनेई के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे और ब्रुनेई के साथ सहयोग के नये क्षेत्रों के अवसर भी तलाशेंगे। भारत ब्रुनेई के साथ मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करता है और इनमें रक्षा, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ब्रुनेई भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत के लिए उसके दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण साझीदार है।
सिंगापुर दौरे पर पीएम मोदी के संभावित कार्यक्रम
अपने दौरे के दूसरे चरण में, पीएम मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर 4 और 5 सितंबर को सिंगापुर की यात्रा करेंगे। दोनों नेता भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। सिंगापुर आसियान में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है और यह प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रमुख स्रोत है।