Top News: भारत समेत दुनिया में नए साल का जश्न, कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार; सूरत में 4 श्रमिक हताहत
रात 12 बजते ही भारत समेत पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूब गई। नए सपने और नई उम्मीदें लेकर साल 2025 सबसे पहले किरिबाती गणराज्य के क्रिसमस आइलैंड पहुंचा। प्रशांत महासागर में स्थित इस द्वीप में भारतीय समयानुसार 31 दिसंबर की शाम साढ़े 3 बजे ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे। पश्चिमी हिमालयी राज्यों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां पारा शून्य या उससे नीचे दर्ज किया गया, वहीं मैदानी इलाकों में भी तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। ऊधर, गुजरात के सूरत जिले के हजीरा औद्योगिकी क्षेत्र में एक इस्पात संयंत्र में मंगलवार की शाम आग लग गई। इस हदासे में चार लोगों की मौत हो गई, जब एक अन्य श्रमिक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि घटना आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया के संयंत्र में हुई। हमें जानकारी मिली कि संयंत्र के एक हिस्से में कोयला गिरने से आग लग गई। यह आग उस वक्त लगी, चार श्रमिक लिफ्ट पर थे और उसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस और फैक्टरी के निरीक्षक इस घटना की जांच करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
भारत समेत दुनिया में नए साल का जश्न
रात 12 बजते ही भारत समेत पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूब गई। नए सपने और नई उम्मीदें लेकर साल 2025 सबसे पहले किरिबाती गणराज्य के क्रिसमस आइलैंड पहुंचा। प्रशांत महासागर में स्थित इस द्वीप में भारतीय समयानुसार 31 दिसंबर की शाम साढ़े 3 बजे ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। पढ़ें पूरी खबर...
नए साल में कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे। पश्चिमी हिमालयी राज्यों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां पारा शून्य या उससे नीचे दर्ज किया गया, वहीं मैदानी इलाकों में भी तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। पढ़ें पूरी खबर...
सूरत के इस्पात संयंत्र में आग लगने से चार श्रमिकों की मौत
गुजरात के सूरत जिले के हजीरा औद्योगिकी क्षेत्र में एक इस्पात संयंत्र में मंगलवार की शाम आग लग गई। इस हदासे में चार लोगों की मौत हो गई, जब एक अन्य श्रमिक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि घटना आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया के संयंत्र में हुई। हमें जानकारी मिली कि संयंत्र के एक हिस्से में कोयला गिरने से आग लग गई। यह आग उस वक्त लगी, चार श्रमिक लिफ्ट पर थे और उसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस और फैक्टरी के निरीक्षक इस घटना की जांच करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
नए साल की शुरुआत से पहले जिनपिंग ने दिखाए तेवर
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को कहा कि ताइवान का चीन के साथ एकीकरण को कोई भी नहीं रोक सकता। उन्होंने नववर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में यह बात कही। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब चीन में आर्थिक मंदी और अमेरिका में राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी को लेकर बीजिंग की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। ट्रंप ने इस साल अपने दूसरे कार्यकाल में चीनी उत्पादों पर दंडात्मक शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर...
ड्रोन हमले में हमास कमांडर अब्द अल-हादी सबा ढेर
इस्राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मंगलवार को हाल के ड्रोन हमले में हमास कमांडर अब्द अल-हादी सबा के मारे जाने की पुष्टि की है। सबा 7 अक्तूबर को किबुत्ज नीर ओज पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था। आईडीएफ के अनुसार, हमास कमांडर सबा ने 7 अक्तूबर 2023 को हुए नरसंहार के दौरान किबुत्ज नीर ओज पर हमले का नेतृत्व किया था। आईडीएफ ने कहा कि हमास की पश्चिमी खान यूनिस बटालियन में नुखबा प्लाटून कमांडर सबा को दक्षिणी गाजा के खान यूनिस इलाके में मार गिराया गया। आईडीएफ ने कहा कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। पढ़ें पूरी खबर...
तेलगी घोटाला: पांच दोषियों को तीन साल की कैद
तेलगी बोगस स्टांप घोटाले में सीबीआई अदालत ने पांच दोषियों फल्गुनी बेन बाबूभाई पटेल, किशोर कुमार पुरुषोत्तमभाई पटेल, प्रशांत नांगप्पा पाटिल, अमजद अली और शैल जाकिर हुसैन को तीन साल के कारावास और कुल 2.5 लाख रुपये के जुर्माना की सजा सुनाई। पढ़ें पूरी खबर...
World Bank: वैश्विक प्रौद्योगिकी का पावरहाउस बना भारत
भारत की डिजिटल उन्नति उद्यमिता, आय सृजन और सामाजिक वृद्धि को बढ़ावा देने में सहायक साबित हुआ है। विशेष रूप से छोटे विक्रेताओं और आर्थिक रूप से पिछड़े जिलों को इससे लाभ पहुंच रहा है। विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट मे भारत के सामाजिक-आर्थिक ढांचे पर इंटरनेट कनेक्टिविटी, मोबाइल टेलिकम्युनिकेशन और सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म सहित डिजिटल टेक्नोलॉजी के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डाला गया है। इसमें कहा गया है कि एक वैश्विक प्रौद्योगिकी पावरहाउस के रूप में भारत की स्थिति मजबूत हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
आगरा वंदे भारत समेत 19 ट्रेनों का आज से बदल जाएगा समय
रेलवे की नई समय सारिणी मंगलवार आधी रात के बाद लागू हो गई। प्रयागराज जंक्शन आने वाली आगरा-बनारस वंदे भारत समेत 19 ट्रेनें एक जनवरी से बदले समय पर यहां पहुंचेगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की बात करें तो बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत अब शाम 4.50 की जगह 4.45 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। इसकी रवानगी 4.50 बजे होगी। इसी तरह आगरा-बनारस वंदे भारत 11.25 की जगह अब 11.10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगी। पुणे-दरभंगा की रवानगी अब शाम 4.35 की जगह 4.40 बजे,पुणे-गोरखपुर भी शाम 4.35 की जगह 4.40 बजे रवाना होगी। पढ़ें पूरी खबर...
UP: परत दर परत निकल रही बावड़ी की इमारत... दूसरी मंजिल से दिखा कुएं का गेट
मोहल्ला लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी का अस्तित्व अब परत दर परत सामने आ रहा है। पहली मंजिल के बाद अब दूसरी मंजिल के कुएं का आधा गेट दिखने लगा है। उसमें से कुछ गैस भी निकल रही है, जिसमें बदबू भी आ रही है। हालांकि, मजदूरों ने बताया कि गैस से कोई असर नहीं है। वहीं, दूसरी ओर से भी कुएं की तलाश में करीब 19 फीट तक खोदाई की जा चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...
नए साल में बुजुर्गों को राहत; किसी भी शाखा से निकाल सकेंगे पेंशन
नया साल 2025 बस आने ही वाला है। नए साल में आर्थिक मोर्चे पर कई बदलाव हुए हैं। आने वाले साल के लिए वित्तीय योजना बनाने से पहले इन बदलावों की जानकारी जरूरी है। नए साल में नियम बदल रहे हैं उनका सबसे बड़ा लाभ पेंशनधारकों को मिलेगा। अब वे देश में किसी भी शाखा से अपना पेंशन निकाल सकेंगे। 2025 में बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट नियम, क्रेडिट कार्ड के फायदे और वीजा नियमों में बदलाव हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
जानें साल 2025 में मिल रही हैं कितनी छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड?
वर्ष 2025 के आगमन के साथ ही लोगों ने कई सारी योजनाएं बनाना शुरू कर दिया होगा। 2025 में करियर की उन्नति और स्वास्थ्य व परिवार के लिए सकारात्मक बदलाव की पहल की योजना बनाई जाने लगी होगी। वहीं नए साल के लिए लोग अपने दोस्तों व परिवार के साथ घूमने की योजना भी बना रहे होंगे। पढ़ें पूरी खबर...