{"_id":"67749c054664eac7010f24e9","slug":"world-bank-report-india-has-become-global-technology-powerhouse-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Bank: डिजिटल उन्नति से पिछड़े जिलों और छोटे विक्रेताओं को लाभ, वैश्विक प्रौद्योगिकी का पावरहाउस बना भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
World Bank: डिजिटल उन्नति से पिछड़े जिलों और छोटे विक्रेताओं को लाभ, वैश्विक प्रौद्योगिकी का पावरहाउस बना भारत
Wed, 01 Jan 2025 07:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 01 Jan 2025 07:06 AM IST
सार
विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट मे भारत के सामाजिक-आर्थिक ढांचे पर इंटरनेट कनेक्टिविटी, मोबाइल टेलिकम्युनिकेशन और सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म सहित डिजिटल टेक्नोलॉजी के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डाला गया है। इसमें कहा गया है कि एक वैश्विक प्रौद्योगिकी पावरहाउस के रूप में भारत की स्थिति मजबूत हुई है।
विज्ञापन
वर्ल्ड बैंक
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की डिजिटल उन्नति उद्यमिता, आय सृजन और सामाजिक वृद्धि को बढ़ावा देने में सहायक साबित हुआ है। विशेष रूप से छोटे विक्रेताओं और आर्थिक रूप से पिछड़े जिलों को इससे लाभ पहुंच रहा है। विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट मे भारत के सामाजिक-आर्थिक ढांचे पर इंटरनेट कनेक्टिविटी, मोबाइल टेलिकम्युनिकेशन और सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म सहित डिजिटल टेक्नोलॉजी के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डाला गया है। इसमें कहा गया है कि एक वैश्विक प्रौद्योगिकी पावरहाउस के रूप में भारत की स्थिति मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल पूंजी ने भारत में उद्यमशीलता और व्यावसायिक आय में वृद्धि की है। इससे छोटे कारोबारियों को समर्थन मिल रहा है। डिजिटल टेक्नोलॉजी वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों को शिक्षण सामग्री तक पहुंच प्रदान करती हैं। इससे उनके प्रतिभा विकास और सामाजिक गतिशीलता को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
डिजिटल सॉल्यूशन लोगों को ऑनलाइन गतिविधियों और भुगतान के रिकॉर्ड को बनाए रखने में मदद की है। यह उनके लिए डिजिटल पूंजी के रूप में काम कर सकता है। यह पूंजी लोगों को लेन-देन रिकॉर्ड, कर भुगतान और लोन इतिहास सहित अन्य जानकारी वित्तीय संस्थानों को साख का मूल्यांकन करने में सहायता करती है।
विज्ञापन
नंदन नीलेकणि को आधार के लिए श्रेय
2009 में आधार प्रणाली के लिए रिपोर्ट अग्रणी तकनीकी उद्यमियों में से एक नंदन नीलेकणि को श्रेय देती है। इस डिजिटल पहचान कार्यक्रम ने लाखों भारतीयों को डिजिटल साख बनाने और औपचारिक अर्थव्यवस्था में भाग लेने में सक्षम बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार, आर्थिक सुधारों के बाद, शहर में रहने वाले वंचित समुदायों ने अपने ग्रामीण समकक्षों की तुलना में अधिक उन्नति हासिल की है।