Top News:ओलंपिक में स्वप्निल पर पदक दिलाने की जिम्मेदारी; महाराष्ट्र सहित 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
पेरिस ओलंपिक खेलों में भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। गुरुवार को उनसे भारत को तीसरा पदक दिलाने की आस रहेगी। महाराष्ट्र सहित 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विस्तार
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Paris Olympics Day 6 Schedule: स्वप्निल पर होगी पदक दिलाने की जिम्मेदारी
भारतीय दल के लिए पेरिस ओलंपिक खेलों का पांचवां दिन अच्छा रहा। बुधवार को भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। गुरुवार को उनसे भारत को तीसरा पदक दिलाने की आस रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...
Heavy Rain Delhi-NCR : पांच-छह घंटे बारिश से दिल्ली-एनसीआर जलमग्न
पांच घंटे की मूसलाधार बारिश ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर जलभराव से लोग घंटों जाम में फंसे रहे। गाजियाबाद में सड़क पर लगा होर्डिंग गिरने से मुकेश गोस्वामी (55) की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
Prayagraj : श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह विवाद मामले में फैसला आज
श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह विवाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट बृहस्पतिवार को फैसला सुनाएगा। वाद की पोषणीयता को लेकर न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की अदालत में सुनवाई चल रही थी। दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला 31 मई 2024 को सुरक्षित कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर...
SC: सरकारी नौकरियों में आरक्षण के लिए 'सुप्रीम' फैसला आज
राज्य को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के लिए अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों का उप-वर्गीकरण करने का अधिकार है इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट बृहस्पितवार को अपना फैसला सुनाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
दौरा: आज पीएम मोदी से मिलेंगे वियतनामी प्रधानमंत्री
वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने कहा कि भारत और वियतनाम को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की संभावानाएं तलाशनी चाहिए। तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार देर रात नई दिल्ली पहुंचे चिन्ह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
New Rules: अब ITR भरने पर जुर्माना तो जूते-चप्पल हो सकते हैं महंगे
एक अगस्त से कुछ प्रमुख बदलाव हो रहे हैं। इनका आप पर सीधे वित्तीय असर पड़ेगा। इन बदलावों में जूते चप्पल महंगे हो सकते हैं। साथ ही, आईटीआर देरी से भरने पर जुर्माना लगेगा। फास्टैग केवाईसी लागू होने और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड फीस में बढ़ोतरी है भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...
Weather: महाराष्ट्र सहित 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
देश के मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी समेत पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर मानसून की बारिश हो रही है। भारी बारिश के दौरान बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन के कारण बंद हो गया। नंदप्रयाग के पर्थाडीप और बाजपुर में करीब 10 घंटे तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही। पढ़ें पूरी खबर...
Jammu Kashmir : आतंक पर वार...अब जंगलों में एसओजी बनाएगी 75 कैंप, सुरंगों पर रखेंगे नजर
जम्मू संभाग में आतंकियों का सफाया करने के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। पुलिस के एसओजी दल के 75 कैंप जंगलों में स्थापित होंगे। इनमें पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल भी होंगे। इसके अलावा बार्डर पर सुरंगों का पता लगाने के लिए बीएसएफ की तैनाती होगी। पढ़ें पूरी खबर...
Anshuman Gaekwad: पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कोच अंशुमान गायकवाड़ का कैंसर से निधन
भारत के पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का बुधवार को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। 71 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। गायकवाड़ ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। पढ़ें पूरी खबर...
Hamas: जानिए.. कौन है खालेद मशाल जो ले सकता है इस्माइल हानिये की जगह
खालिद मेशाल को हमास का नया नेता माना जा रहा है। मेशाल को दुनिया भर में तब पहचान मिली थी जब 1997 में इस्राइल एजेंटों ने जॉर्डन की राजधानी अम्मान में उनकी असफल हत्या की कोशिश की थी। लेकिन वह बच निकला था। पढ़ें पूरी खबर...