फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian player and coach Anshuman Gaekwad died of cancer, breathed his last at the age of 71

Anshuman Gaekwad: पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कोच अंशुमान गायकवाड़ का कैंसर से निधन, 71 की उम्र में ली आखिरी सांस

Wed, 31 Jul 2024 11:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 31 Jul 2024 11:48 PM IST
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का 71 वर्ष की आयु में ब्लड कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया।

विज्ञापन
Former Indian player and coach Anshuman Gaekwad died of cancer, breathed his last at the age of 71
अंशुमान गायकवाड़ - फोटो : twitter

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का बुधवार को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। 71 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। गायकवाड़ ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। वह 2000 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में उपविजेता रही भारतीय टीम के कोच भी थे। गायकवाड़ पिछले महीने देश लौटने से पहले लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में ब्लड कैंसर का इलाज करा रहे थे। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने की थी मदद
हाल ही में बीसीसीआई ने गायकवाड़ के इलाज के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी की थी। वहीं, 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों ने भी क्रिकेटर की मदद की थी। गायकवाड़ ने 22 साल के करियर में 205 प्रथम श्रेणी मैच भी खेले। बाद में उन्होंने भारतीय टीम के कोच का पद संभाला। उनके शानदार पल 1998 में शारजाह में और फिरोजशाह कोटला में एक टेस्ट मैच में आए, जब अनिल कुंबले ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed