Top Five News: पीवी सिंधु को गोल्ड, बिहार में सियासी उलटफेर के आसार, पढ़ें अब तक की पांच सबसे बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। आरजेडी का बड़ा एलान- नीतीश भाजपा का साथ छोड़ें तो हम समर्थन देने के लिए तैयार। मुख्यमंत्री योगी का बड़ा फैसला, सितंबर तक बढ़ाई गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने सोमवार (आठ अगस्त) को महिला एकल के फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हरा दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
बिहार में चल रहे सियासी तूफान के बीच तेजस्वी की पार्टी आरजेडी(RJD)ने बड़ा एलान कर दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी के कहा कि अगर सीएम नीतीश भाजपा से नाता तोड़ लेते हैं तो उनकी पार्टी जेडीयू को समर्थन देने के लिए तैयार है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित
नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी पर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया है। इससे पहले त्यागी के घर अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को सितंबर तक बढ़ा दी है। यह योजना का छठा चरण होगा। इस दौरान 44.61 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित करने का लक्ष्य है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
चीन ने चार दिन बाद भी ताइवान के समीप अपनी सेना का अभूतपूर्व सैन्य अभ्यास खत्म नहीं किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार यह 4 से 7 अगस्त तक चलना था, लेकिन सोमवार को भी यह जारी है। इसमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की तीनों इकाइयां शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...