फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top military leadership briefs PM Modi on new scheme for soldiers recruitment in defense forces

Agneepath Scheme: सेना में चार साल के लिए होगी सैनिकों की भर्ती, सरकार बना रही 'अग्निपथ' का प्लान

Sat, 04 Jun 2022 10:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 04 Jun 2022 10:57 PM IST
सार

इस योजना के मुताबिक, पहले जवानों को 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। छह महीने पूरे होने के बाद जवानों को केवल 4 साल के लिए तीनों सेनाओं में भर्ती किया जाएगा। इस दौरान जवानों को 'अग्निवीर' के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
Top military leadership briefs PM Modi on new scheme for soldiers recruitment in defense forces
भारतीय सेना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश की तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए शीर्ष सैन्य अधिकारी नई योजना बना रहे हैं। शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में तीन सेनाओं के प्रमुखों सहित देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को तीनों रक्षा सेवाओं में सैनिकों को भर्ती करने की नई 'अग्निपथ' भर्ती योजना के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


अगले सप्ताह में मिल सकती है अनुमति
इस योजना को आने वाले सप्ताह में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमति दिए जाने की संभावना है। रक्षा बलों ने इसके रोलआउट की तैयारी भी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, इसकी योजना और तैयारी सैन्य मामलों के विभाग द्वारा वर्तमान में अतिरिक्त सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी के नेतृत्व में की गई है।
विज्ञापन


चार सालों के लिए होगी भर्ती 
इस योजना के मुताबिक, पहले जवानों को 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। छह महीने पूरे होने के बाद जवानों को केवल 4 साल के लिए तीनों सेनाओं में भर्ती किया जाएगा। इस दौरान जवानों को 'अग्निवीर' के नाम से जाना जाएगा। चार साल का समय पूरा हो जाने के बाद लगभग 75 प्रतिशत जवानों को रिटायर कर दिया जाएगा। इसके बदले में उन्हें 10-12 लाख रुपये की आकर्षक धनराशि दी जाएगी। वहीं, बचे हुए 25 प्रतिशत जवानों को लंबी अवधि के लिए आगे सेवा विस्तार दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा है कि अगर परियोजना योजना के अनुसार चलती है, तो अगले तीन से चार महीनों में अग्निवीरों के पहले बैच के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इस योजना में सुरक्षा बलों के पास विशिष्ट कार्यों के लिए विशेषज्ञों की भर्ती करने का विकल्प भी होगा। गौरतलब है कि महामारी के दौरान, सशस्त्र बलों में सैनिकों की भर्ती रोक दी गई है। योजना के अनुसार, सेवा से मुक्त हुए सैनिकों को नागरिक नौकरियों में नियुक्ति के लिए सहायता भी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed