{"_id":"5c643525bdec227363551759","slug":"top-maoist-leader-and-his-wife-surrender","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीर्ष माओवादी नेता और उसकी पत्नी ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शीर्ष माओवादी नेता और उसकी पत्नी ने किया आत्मसमर्पण
Wed, 13 Feb 2019 08:49 PM IST
Avdhesh Kumar
भाषा, हैदराबाद
भाषा, हैदराबाद
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 13 Feb 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) केंद्रीय समिति के एक प्रमुख सदस्य ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक एम महेंदर रेड्डी के समक्ष अपनी पत्नी के साथ बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया। रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि सुधाकर और उसकी पत्नी ने संगठन में चल रही गलत परंपराओं और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण यह मार्ग त्याग दिया।
विज्ञापन
सुधाकर पर झारखंड क्षेत्र में सवा करोड़ रुपये का इनाम है, जबकि तेलंगाना क्षेत्र में उस पर 25 लाख रुपये का इनाम है। उसकी पत्नी पर दस लाख रुपये का इनाम है। डीजीपी ने कहा कि सुधाकर के मुताबिक शीर्ष नेताओं के बीच अंदरूनी मतभेद हैं और स्थानीय आदिवासी नेताओं और तेलंगाना के नेताओं के बीच भी मतभेद हैं।
विज्ञापन
सुधाकर ने खुलासा किया कि माओवादी महिला कैडर के साथ बुरा व्यवहार करते हैं और उन पर दबाव बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पुरुष कैडर के प्रभुत्व के कारण कुछ महिलाओं ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सुधाकर ने कहा कि बिहार और झारखंड में भाकपा (माओवादी) नेतृत्व के कामकाज क्रांतिकारी विचारधारा के विपरीत हैं और लोगों पर केंद्रित नहीं है।
डीजीपी ने कहा कि सुधाकर के आत्मसमर्पण के बाद भाकपा (माओवादी) केंद्रीय समिति में 20 सदस्य हैं, पोलित ब्यूरो में सात सदस्य और केंद्रीय सैन्य आयोग में चार सदस्य बच गए हैं। सुधाकर ने यह भी कहा कि भाकपा (माओवादी) के कामकाज के स्तर में तेजी से गिरावट आने के बाद काफी संख्या में कैडर के लोग चरमपंथ छोड़ने के इच्छुक हैं।