फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top headlines update today important big coverage 11 march News

TOP News: तेल सप्लाई रोकने पर ईरान को अमेरिका की धमकी, एलपीजी संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत

Wed, 11 Mar 2026 06:30 AM IST
Himanshu Singh Chandel न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Wed, 11 Mar 2026 06:30 AM IST
विज्ञापन
Top headlines update today important big coverage 11 march News
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव का असर अब पूरी दुनिया पर दिखाई देने लगा है। अमेरिका, ईरान और इस्राइल के बीच टकराव लगातार तेज हो रहा है। इस बीच मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल आपूर्ति रोकने की कोशिश की गई तो अमेरिका 20 गुना ज्यादा ताकत से जवाब देगा। साथ ही अमेरिका ने यह भी दावा किया है कि उसने ईरान की 10 बारूदी नावों को नष्ट कर दिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में से एक है और यहां किसी भी तरह की बाधा का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है। इसी बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान की जनता से अयातुल्ला शासन के खिलाफ उठ खड़े होने की अपील की है। अमेरिका ने रूस को भी चेतावनी दी है कि वह इस संघर्ष में ईरान के पक्ष में दखल न दे। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर भारत तक पहुंचने लगा है। गैस आपूर्ति में संभावित बाधा के कारण दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कमी की खबरें सामने आई हैं। कई गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं और होटल-रेस्टोरेंट उद्योग भी चिंतित है। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने सदस्यों के लिए ईंधन बचाने की एडवाइजरी भी जारी की है। ऊर्जा संकट की आशंका के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने घरेलू बाजार में एलपीजी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए जामनगर रिफाइनरी में उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए एअर इंडिया ने पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए 58 उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है, ताकि खाड़ी देशों में फंसे लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो। इसी बीच देश की राजनीति में भी बड़ा मुद्दा सामने आया है। केंद्र सरकार संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने के लिए नारी वंदन अधिनियम में बदलाव की तैयारी कर रही है। वहीं चीन भारत से सटी सीमा पर अपना रणनीतिक सड़क नेटवर्क मजबूत करने के लिए 394 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बनाने की योजना पर काम कर रहा है। यह घटनाक्रम क्षेत्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय राजनीति दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पढ़ें देश और दुनिया की बड़ी खबरें...
विज्ञापन

 

Top headlines update today important big coverage 11 march News
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
US-Iran: 'होर्मुज में तेल सप्लाई रोकी तो ईरान पर 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', व्हाइट हाउस की चेतावनी
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल और सामान की आवाजाही रोकने की कोशिश करता है तो उसे भारी सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। अमेरिका का कहना है कि मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि दुनिया के इस अहम समुद्री रास्ते को बंद नहीं होने दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Top headlines update today important big coverage 11 march News
गैस सिलेंडर। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में LPG संकट: कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत, गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें; होटल कारोबारी चिंतित
पश्चिम एशिया में बढ़ते झगड़े की वजह से इम्पोर्टेड गैस सप्लाई में रुकावटों के बीच आपूर्ति की समस्या अब देश में भी महसूस होने लगी है। ऐसे में दिल्ली के कई हिस्सों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत सामने आ रही है, जिससे गैस एजेंसियों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। सप्लाई में देरी और सीमित उपलब्धता के कारण कई जगहों पर सिलिंडर की डिलीवरी प्रभावित हो रही है। इसने आम लोगों की समस्या और परेशानियां दोनों बढ़ा दी है। ऐसे में संभावित सप्लाई बाधित होने की आशंका के चलते लोग घबराहट में घरेलू गैस सिलिंडर खरीदने के लिए गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

Top headlines update today important big coverage 11 march News
एअर इंडिया की दिल्ली आने वाली फ्लाइट का पायलट हिरासत में लिया गया। - फोटो : ANI
West Asia Travel: पश्चिम एशिया संकट के बीच एअर इंडिया का फैसला, आज संचालित होंगी 58 उड़ानें; जानें सबकुछ
पश्चिम एशिया में बढ़ते सुरक्षा संकट के बीच एअर इंडिया समूह ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 11 मार्च 2026 को पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए कुल 58 नियमित और गैर-नियमित उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है। इन उड़ानों का उद्देश्य खाड़ी देशों में फंसे यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाना और यात्रा सेवाओं को जारी रखना है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top headlines update today important big coverage 11 march News
लोकसभा - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- @संसद टीवी
Politics: अगले साल से महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी में केंद्र, संसद-विधानसभाओं में मिलेगा एक-तिहाई हिस्सा
देश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। सरकार नारी वंदन अधिनियम में बदलाव कर संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने की तैयारी कर रही है। कोशिश है कि यह व्यवस्था अगले साल से लागू हो जाए, ताकि आने वाले चुनावों में महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व मिल सके। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top headlines update today important big coverage 11 march News
रेस्तरां (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई द्वारा बनाई गई तस्वीर
LPG Crisis: एलपीजी संकट पर रेस्तरां उद्योग अलर्ट, NRAI ने जारी की एडवाइजरी; जानें क्या-क्या बताया गया?
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा आपूर्ति पर मंडराते संकट के बीच भारत के रेस्टोरेंट उद्योग को लेकर नई चिंता सामने आई है। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने संभावित वाणिज्यिक एलपीजी आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच अपने सदस्यों के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। संगठन ने रेस्टोरेंट मालिकों से ईंधन बचाने और संचालन को सुचारु बनाए रखने के उपाय तुरंत लागू करने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top headlines update today important big coverage 11 march News
रिलायंस इंडस्ट्रीज - फोटो : पीटीआई
Energy Security: ऊर्जा संकट के बीच रिलायंस का बड़ा कदम, घरेलू LPG सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए बढ़ाया उत्पादन
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने दुनिया भर के ऊर्जा बाजारों में चल रही उथल-पुथल को देखते हुए कंपनी ने बड़े कदम उठाए हैं। रिलायंस का कहना है कि घरेलू बाजार के लिए जरूरी ईंधन की सप्लाई पक्की करना उनकी प्राथमिकता है। कंपनी जामनगर स्थित अपने रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में एलपीजी का उत्पादन बढ़ा रही है। जामनगर दुनिया का सबसे बड़ा रिफाइनिंग हब है। रिलायंस की टीमें दिन-रात काम कर रही हैं ताकि घरेलू बाजार में गैस की सप्लाई स्थिर और भरोसेमंद बनी रहे। यह कदम भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top headlines update today important big coverage 11 march News
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Netanyahu: नेतन्याहू ने ईरान की जनता को बगावत के लिए उकसाया, कहा- अयातुल्ला शासन हटाने का मौका न जाने दें
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान की जनता को सीधा संदेश दिया है। नेतन्याहू ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक लड़ाई है, जिसका मकसद आजादी और बदलाव है। उन्होंने ईरान के लोगों से अपील की कि वे इस मौके को पहचानें और अपने देश में अयातुल्ला शासन को हटाने के लिए तैयार रहें। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top headlines update today important big coverage 11 march News
चीन का झंडा - फोटो : ANI
China: भारत से सटी सीमा पर सड़क नेटवर्क मजबूत करने में जुटा चीन, 394 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बनाएगा ड्रैगन
चीन अपनी 15वीं पंचवर्षीय योजना के तहत अगले पांच वर्षों में भारत से सटे संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में रणनीतिक परिवहन नेटवर्क को और मजबूत करने की योजना पर काम कर रहा है। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने 15वीं पंचवर्षीय योजना के मसौदा रिपोर्ट के हवाले से लिखा कि एक परियोजना के तहत शिनजियांग, उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में स्थित दुर्गम तियानशेन पर्वत शृंखला के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों को जोड़ने के लिए 394 किलोमीटर लंबे राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top headlines update today important big coverage 11 march News
पीट हेगसेथ, अमेरिकी रक्षा मंत्री - फोटो : PTI
US Warns Russia: पश्चिम एशिया जंग के बीच अमेरिका ने दी रूस को चेतावनी, कहा- ईरान संघर्ष से दूर रहे मॉस्को
पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के बीच अमेरिका ने रूस को साफ संदेश दिया है कि वह ईरान से जुड़े संघर्ष में दखल न दे। अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हाल ही में फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद अमेरिका ने संकेत दिया कि रूस को इस्राइल और अमेरिका के खिलाफ ईरान के साथ खड़े होने से बचना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top headlines update today important big coverage 11 march News
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
Trump: होर्मुज में सुरंग बिछाने पर ट्रंप की कड़ी चेतावनी, अमेरिकी सेना ने ईरान की 10 बारूदी नावों को किया नष्ट
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव और बढ़ गया है। मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने इस अहम समुद्री रास्ते में बारूदी सुरंगें बिछाईं तो उसे ऐसा सैन्य जवाब मिलेगा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार को बाधित नहीं होने देगा। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed