{"_id":"5c89c654bdec2275a469fa4b","slug":"top-headlines-and-important-news-of-14-march-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Thu, 14 Mar 2019 09:05 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-शी जिनपिंग, इमरान खान, मसूद अजहर, फेसबुक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार देर रात संयुक्त राष्ट्र की बैठक में पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर चीन ने वीटो लगा दिया। भारत और पाकिस्तान के आपसी रिश्तों पर इससे क्या असर पड़ेगा, इस पर हमारी विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
सुषमा स्वराज बोलीं- आतंकी गुटों पर कार्रवाई से पहले पाकिस्तान से कोई बात नहीं
विज्ञापन
आखिर क्यों चीन ने 10 साल में चौथी बार मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित होने से बचाया
विज्ञापन
भारत ने ईरान में चाबहार बंदरगाह बनाने में महत्वूपर्ण भूमिका निभाई है। इससे पाकिस्तान और चीन के व्यापारिक हित प्रभावित हो रहे हैं। भारत को इससे क्या लाभ हो रहा है इस पर एक विशेष विस्तृत खबर भी आपको अमर उजाला डिजिटल पर पढ़ने को मिलेगी।
बुधवार रात से ही पूरी दुनिया में फेसबुक और इंस्टाग्राम के यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स न तो पोस्ट अपडेट कर पा रहे हैं और न ही सही तरीके से शेयर और लाइक कर पा रहे हैं। क्या है इस पूरी परेशानी की वजह और भारत में इसका कितना असर हुआ है, इसकी विस्तृत खबर आप अमर उजाला डिजिटल पर पढ़िए।
दुनियाभर में फेसबुक, इंस्टाग्राम हुए डाउन, यूजर्स ने ट्विटर पर की शिकायत
यदि आपने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) में सिविल जज पद के लिए आवेदन किया था, या आपके किसी परिचित-रिश्तेदार ने किया था, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। सिविल जज पद के लिए आयोजित हुई प्री-परीक्षा 2019 के परिणाम आ गए हैं। विस्तार से जानकारी चाहिए तो यहां पढ़िए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सभी बोइंग 737 मैक्स विमानों के उड़ान भरने पर रोक लगाने का ऐलान किया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि हम बोइंग 737 मैक्स 8 और मैक्स 9 के सभी विमानों को उड़ान भरने से रोकने के लिए एक आदेश जारी करने जा रहे हैं। विस्तार से जानकारी चाहिए तो यहां पढ़िए।