{"_id":"5c89c033bdec22143149619e","slug":"facebook-and-instagram-down-users-complain-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Facebook, Instagram हुए डाउन, यूजर्स ने Twitter पर की शिकायत, आप भी चेक कीजिए अपना अकाउंट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Facebook, Instagram हुए डाउन, यूजर्स ने Twitter पर की शिकायत, आप भी चेक कीजिए अपना अकाउंट
Thu, 14 Mar 2019 08:46 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 14 Mar 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक डाउन
- फोटो : अमर उजाला
सोशल साइट फेसबुक और इंस्टाग्राम के बुधवार रात करीब 10 बजे भारत सहित पूरी दुनिया में डाउन रहने से यूजर काफी परेशान हैं। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि ये समस्या एक घंटे बाद खत्म हो गई। लेकिन ये समस्या गुरुवार को भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। अभी भी कई लोगों का फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
लोग फेसबुक और ट्विटर को ना तो अपने फोन पर इस्तेमाल कर पा रहे हैं और ना ही कंप्यूटर पर। इसके साथ ही कई लोगों का मैसेंजर भी काम नहीं कर रहा है। इसकी शिकायत लोगों ने ट्विटर पर की।
इन सोशल साइट के अलावा लोगों का कहना है कि न्यूज फीड भी रिफ्रेश नहीं हो रही है। वहीं कई यूजर्स का व्हाट्सएप भी डाउन रहा। इसमें कई फीचर्स काम नहीं कर रहे थे, जैसे वॉइस नोट्स। फेसबुक का कहना है कि वह अपनी एप्लीकेशन के साथ आ रही समस्या के बारे में जानता है और समस्या के समाधान की कोशिश कर रहा है।
फेसबुक ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह समस्या को जल्द से जल्द खत्म करने पर काम कर रहा है, लेकिन इस बात की पुष्टि करता है कि ये डीडीओएस हमला (साइबर हमला) नहीं है।
डीडीओएस एक ऐसी स्थिति है जिसमें हैकर अधिक ट्रैफिक पैदा कर उसकी मदद से साइट पर अपना नियंत्रण बना लेता है। कंपनी ने ट्वीट कर कहा कि वह जानते हैं कि फेसबुक एप्स को लेकर लोगों को परेशानी हो रही है। इस समस्या को सुझाने का काम जारी है।
डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के अनुसार फेसबुक रात 10 बजे डाउन हुआ। वहीं कई देशों में रात के 9.38 मिनट पर डाउन हुआ। ठीक इसी समय इंस्टाग्राम ने भी काम करना बंद कर दिया। माना जा रहा है कि दोनों एक ही समस्या के चलते डाउन हुए। लोगों ने ट्विटर पर शिकायत की। किसी ने कहा कि फेसबुक खुल तो रहा है लेकिन पोस्ट नहीं हो पा रही। फेसबुक खोलने पर लिखा आ रहा है, "समथिंग वेंट रॉन्ग" और "फेसबुक विल बैक सून"।
फेसबुक डाउन होने के बाद गूगल पर भी लोगों को परेशानी हुई। गूगल मैप ड्राइव सेवाएं भी काम नहीं कर रही थीं। गूगल ने इसके लिए बाद में माफी भी मांगी। ऐसा पहली बार नहीं है जब फेसबुक दुनियाभर में डाउन हुआ है। नवंबर में भी ये 40 मिनट तक डाउन रहा था। तब सोशल नेटवर्किंग कंपनी ने सेवाओं में रुकावट के लिए एक परीक्षण को दोषी ठहराया था।