फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th September 2025 Updates on amar ujala

Top News: आज उपराष्ट्रपति पद पर चुनाव के लिए वोट; PM मोदी का हिमाचल-पंजाब दौरा; नेपाल में सोशल मीडिया बैन हटा

Tue, 09 Sep 2025 06:27 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 09 Sep 2025 06:27 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th September 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आज कराए जाएंगे। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का पलड़ा भारी है। NDA का खेमा अपने प्रत्याशी राधाकृष्णन जीत का अंतर बड़ा करने की कोशिश में लगा है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी विशेष विमान से करीब 1:20 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। करीब डेढ़ बजे एयरपोर्ट पर ही पीएम मुख्यमंत्री सुक्खू समेत अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और राज्य में हुए नुकसान की समीक्षा करेंगे। एक तरफ नेपाल सरकार ने हिंसक प्रदर्शनों के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटाने का एलान किया है। प्रतिबंध हटाने की घोषणा पीएम केपी शर्मा ओली की सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरूंग ने की। वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते लोगों की दुश्वारियां जारी हैं। सोमवार सुबह करीब पौने सात बजे हरिद्वार में टनल के पास रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से रेल यातायात करीब 11 घंटे बंद रहा। इस दौरान 23 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 51 पर पहुंच गई है और 3.87 लाख लोग प्रभावित हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

कौन होगा अगला उपराष्ट्रपति? सीपी राधाकृष्णन या बी सुदर्शन रेड्डी; वोटिंग आज

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th September 2025 Updates on amar ujala
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले संघ और भाजपा प्रत्याशी के नाम पर कर रहे मंथन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आज कराए जाएंगे। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का पलड़ा भारी है। NDA का खेमा अपने प्रत्याशी राधाकृष्णन जीत का अंतर बड़ा करने की कोशिश में लगा है। मतदान संसद भवन में सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

आज पंजाब और हिमाचल दौरे पर पीएम मोदी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th September 2025 Updates on amar ujala
पीएम नरेंद्र मोदी (फ़ाइल फ़ोटो)

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी विशेष विमान से करीब 1:20 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। करीब डेढ़ बजे एयरपोर्ट पर ही पीएम मुख्यमंत्री सुक्खू समेत अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और राज्य में हुए नुकसान की समीक्षा करेंगे। डेढ़ से 2:15 बजे तक मीटिंग चलेगी। उसके बाद पीएम आपदा प्रभावित चंबा, मंडी और कुल्लू का हवाई निरीक्षण करेंगे। वहीं, पीएम मोदी आज पंजाब भी जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर....

विज्ञापन

बढ़ते विरोध-हिंसा को देखते हुए नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध हटाए

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th September 2025 Updates on amar ujala
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पर बढ़ रहा दबाव (फाइल) - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स

नेपाल सरकार ने हिंसक प्रदर्शनों के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटाने का एलान किया है। प्रतिबंध हटाने की घोषणा पीएम केपी शर्मा ओली की सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरूंग ने की। भ्रष्टाचार, असमानता और घोटालों के आरोप लगाते हुए देश की जनता ने संसद तक पहुंच कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। युवाओं के गुस्से की आग से संकट को गहराता देख सरकार ने सोमवार देर रात कैबिनेट बैठक बुलाई। बता दें कि नेपाल की पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 250 से अधिक घायल भी हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

बारिश, बाढ़ और भूस्खलन: पंजाब में अब तक 51 की मौत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th September 2025 Updates on amar ujala
पंजाब में पानी के बीच से होकर गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते लोगों की दुश्वारियां जारी हैं। सोमवार सुबह करीब पौने सात बजे हरिद्वार में टनल के पास रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से रेल यातायात करीब 11 घंटे बंद रहा। इस दौरान 23 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 51 पर पहुंच गई है और 3.87 लाख लोग प्रभावित हैं। पढ़ें पूरी खबर..

फ्रांस के प्रधानमंत्री ने खोया विश्वास मत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th September 2025 Updates on amar ujala
फ्रांस्वा बायरू। - फोटो : X/FrancoisBayrou
फ्रांस में सोमवार को सांसदों ने विश्वास मत में फ्रांस्वा बायरू की सरकार गिरा दी। यह यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए नया संकट है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को 12 महीनों में चौथे प्रधानमंत्री की तलाश करनी होगी। बायरू 9 महीने तक पद पर रहे। अब उन्हें इस्तीफा देना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

 

 

चोकसी की कोठरी में नहीं होगी भीड़भाड़, मिलेगा साफ टॉयलेट

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th September 2025 Updates on amar ujala
मेहुल चोकसी - फोटो : AI
बेल्जियम की जेल में बंद भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण की कोशिशें जारी हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बेल्जियम के अधिकारियों से आश्वासन दिया है कि अगर मेहुल चोकसी को वहां से प्रत्यर्पित किया जाता है, तो उसे मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक संख्या 12 में रखा जाएगा। मंत्रालय ने चार सितंबर को जारी एक पत्र के माध्यम से बेल्जियम के अधिकारियों को सूचित किया कि जेल के बैरक संख्या 12 में प्रत्येक कैदी के लिए रहने का स्थान सजा के दौरान यातना की रोकथाम से संबंधित यूरोप की एक समिति की आवश्यकता के अनुरूप है। पढ़ें पूरी खबर..

उत्तर कोरिया में नए आईसीबीएम रॉकेट इंजन का परीक्षण

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th September 2025 Updates on amar ujala
किम जोंग उन, उत्तर कोरियाई नेता - फोटो : ANI
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक नए इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) इंजन के परीक्षण का निरीक्षण किया। यह इंजन ठोस ईंधन से चलता है और 1,971 किलोन्यूटन की ताकत पैदा करता है, जो पिछले मॉडलों से कहीं ज्यादा शक्तिशाली है। पढ़ें पूरी खबर...

डेमोक्रेट्स ने एपस्टीन को लिखा 'पत्र' जारी किया; दावा- ट्रंप के साइन हैं

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th September 2025 Updates on amar ujala
एपस्टीन फाइल्स - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

अमेरिका के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले एप्सटीन मामले में चर्चा और ज्यादा तेज तब हो गई। जब अमेरिकी संसद की हाउस ओवरसाइट कमेटी में डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने सोमवार को एक ऐसा पत्र सार्वजनिक किया, कहा जा रहा है कि ये पत्र जेफरी एपस्टीन को लिखा गया था और इस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम और हस्ताक्षर हैं। पढ़ें पूरी खबर..

भारत में बेरोजगारी दर जी-20 देशों में सबसे कम

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th September 2025 Updates on amar ujala
मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल मंत्री - फोटो : ANI

जी-20 देशों में भारत में बेरोजगारी दर सबसे कम है। यह घटकर दो फीसदी पर आ गई है, जो कई अन्य देशों के मुकाबले भी कम है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि के साथ विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार सृजन हुआ है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) सहित अन्य योजनाओं ने इसमें योगदान दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

मानहानि केस में ट्रंप को राहत नहीं, देने होंगे ₹733 करोड़

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th September 2025 Updates on amar ujala
टैरिफ नीति को लेकर घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : पीटीआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक मानहानि के मामले में कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया। जीन कैरोल के मानहानि मामले में संघीय अदालत ने जूरी का फैसला बरकरार रखा। अदालत ने राष्ट्रपति पद की प्रतिरक्षा संबंधी दलील खारिज करते हुए साफ किया कि उन्हें पीड़िता को 733 करोड़ रुपये देने ही होंगे। पढ़ें पूरी खबर..

सहकारिता विभाग में 5000 पदों पर भर्ती होगी, यूपी सरकार ने दी अनुमति

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th September 2025 Updates on amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
सहकारिता विभाग में लगभग 5000 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। यह भर्ती इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आइबीपीएस) की ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होगी। सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है। पढ़ें पूरी खबर..

तेजा सज्जा अभिनीत 'मिराय' को मिला U/A सर्टिफिकेट

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th September 2025 Updates on amar ujala
फिल्म मिराय - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasajja123
साउथ अभिनेता तेजा सज्जा ने फिल्म 'मिराय' को लेकर एक जानकारी शेयर की है। अभिनेता ने बताया उनकी इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। साथ ही इस फिल्म को रिलीज की मंजूरी भी मिल चुकी है। इस खुशखबरी को सुनते ही तेजा सज्जा के फैंस बेहद खुश हैं। यह फिल्म कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed