फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mansukh Mandaviya said Unemployment rate in India is the lowest among G-20 countries News In Hindi

रोजगार: भारत में बेरोजगारी दर जी-20 देशों में सबसे कम, मांडविया बोले- PM-VBRY से सृजित हुईं 3.5 करोड़ नौकरियां

Tue, 09 Sep 2025 05:09 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 09 Sep 2025 05:09 AM IST
सार

भारत की बेरोजगारी दर घटकर मात्र 2% रह गई है, जो जी-20 देशों में सबसे कम है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि पीएम-वीबीआरवाई योजना समेत अन्य पहलों से दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित हुए। सरकार ने युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये की पांच नई योजनाएं भी शुरू की हैं।

विज्ञापन
Mansukh Mandaviya said Unemployment rate in India is the lowest among G-20 countries News In Hindi
मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

जी-20 देशों में भारत में बेरोजगारी दर सबसे कम है। यह घटकर दो फीसदी पर आ गई है, जो कई अन्य देशों के मुकाबले भी कम है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि के साथ विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार सृजन हुआ है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) सहित अन्य योजनाओं ने इसमें योगदान दिया है।

विज्ञापन


मांडविया ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा कि पीएम-वीबीआरवाई के तहत दो वर्षों के दौरान कुल 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियों का सृजन हुआ है। इसे प्रोत्साहित करने के लिए 99,446 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इनमें से 1.92 करोड़ नौकरियां पहली बार कार्यबल में शामिल होने वालों को लाभान्वित करेंगी। मंत्री ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में मोदी सरकार ने 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और अवसरों को बढ़ावा देने के लिए कुल दो लाख करोड़ रुपये के बजट वाली पांच प्रमुख योजनाओं के पैकेज की घोषणा की थी। वहीं, एनसीएस प्लेटफॉर्म डिजिटल रोजगार सुविधा के लिए प्रमुख मंच के रूप में उभरा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर: 'पहलगाम की बर्बरता से हमास के नरसंहार का जख्म हरा'; इस्राइली मंत्री बोले- आजाद दुनिया की लड़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन


हर नौकरी चाहने वालों को प्रशिक्षण
श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए मंत्रालय व डिजिटल मेंटरशिप प्लेटफॉर्म ‘मेंटर टुगेदर’ और क्विकर के बीच समझौता हुआ है। इससे पहले वर्ष में दो लाख युवाओं तक पहुंचने की उम्मीद है। इनमें एनसीएस से एक लाख और पीएम-वीबीआरवाई में प्रवेश लेने वाले एक लाख युवा शामिल हैं। एनसीएस मंच पर 52 लाख पंजीकृत नियोक्ताओं, 5.79 करोड़ नौकरी चाहने वालों व 7.22 करोड़ से अधिक रिक्तियों की जानकारी है।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: महिला जज के क्वार्टर में गिरा स्लैब का हिस्सा, पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज

श्रमबल के संगठित होने की बढ़ रही गति
देश के 57 करोड़ श्रमिकों में से 80 फीसदी अब भी अनौपचारिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं। फिर भी इन श्रमिकों के संगठित होने की रफ्तार बढ़ रही है। इससे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 2024-25 में अब तक का सबसे अधिक नामांकन दर्ज किया है। क्वेस कॉर्प की रिपोर्ट के अनुसार, ईपीएफओ ने 2024-25 में 1.40 करोड़ नए ग्राहक जोड़े। यह 2018-19 में दर्ज 61 लाख नामांकनों से दोगुना से भी अधिक है। 2024-25 में सभी नए ईपीएफओ ग्राहकों में 61 फीसदी 29 वर्ष से कम आयु के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed