फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MHA assures Belgium on jail facilities if Mehul Choksi extradited

Mehul Choksi: 'चोकसी की कोठरी में नहीं होगी भीड़भाड़, मिलेगा साफ टॉयलेट', MHA ने बेल्जियम को दिया आश्वासन

Mon, 08 Sep 2025 10:34 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 08 Sep 2025 10:34 PM IST
सार

बेल्जियम की जेल में बंद भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण की कोशिशें जारी हैं। इस बीच, केंद्र सरकार ने बेल्जियम को पत्र भेजकर औपचारिक रूप से आश्वासन दिया है कि चोकसी को प्रत्यर्पित कर भारत लाए जाने पर उसके साथ मानवीय व्यवहार किया जाएगा।

विज्ञापन
MHA assures Belgium on jail facilities if Mehul Choksi extradited
मेहुल चोकसी - फोटो : AI

विस्तार

बेल्जियम की जेल में बंद भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण की कोशिशें जारी हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बेल्जियम के अधिकारियों से आश्वासन दिया है कि अगर मेहुल चोकसी को वहां से प्रत्यर्पित किया जाता है, तो उसे मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक संख्या 12 में रखा जाएगा। मंत्रालय ने चार सितंबर को जारी एक पत्र के माध्यम से बेल्जियम के अधिकारियों को सूचित किया कि जेल के बैरक संख्या 12 में प्रत्येक कैदी के लिए रहने का स्थान सजा के दौरान यातना की रोकथाम से संबंधित यूरोप की एक समिति की आवश्यकता के अनुरूप है।
विज्ञापन


आर्थर रोड जेल होगी चोकसी का नया ठिकाना
पत्र में गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश कुमार पांडे ने कहा कि आर्थर रोड जेल की बैरक संख्या 12 के संबंध में भीड़भाड़ का तर्क नहीं दिया जा सकता। पत्र में कहा गया है कि इस बैरक की कोठरी संख्या एक और दो में कोई कैदी नहीं है, और प्रति व्यक्ति न्यूनतम तीन वर्ग मीटर जगह ‘पर्याप्त रूप से उपलब्ध’ है।
विज्ञापन


पत्र के मुताबिक, मेहुल चोकसी को एकांत कारावास जैसी परिस्थितियों में नहीं रखा जाएगा। चोकसी को आर्थर रोड जेल की बैरक संख्या 12 के अंदर कोठरी में कम से कम एक और कैदी के साथ रखा जाएगा, जो आर्थिक अपराधों या सफेदपोश अपराध का आरोपी हो। उस कैदी की भाषा भी चोकसी के समान होगी। गृह मंत्रालय के पत्र में कहा गया है कि जिस कोठरी में चोकसी को हिरासत में रखा जाएगा, वह लगभग 20 फुट लंबी और 15 फुट चौड़ी है और इसमें अलग शौचालय और वाशरूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में बताया गया है कि छत की ऊंचाई लगभग 15 फुट है, जिसमें तीन खिड़कियां, पांच ऊपरी वेंटिलेटर और एक ग्रिल वाला मुख्य दरवाजा है, जहां पर्याप्त मात्रा में हवा के आने जाने की व्यवस्था है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के प्रत्यर्पण अनुरोध पर अप्रैल में बेल्जियम में चोकसी को गिरफ्तार किया गया था। वह पंजाब नेशनल बैंक से 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में वांछित है। चोकसी  धोखाधड़ी करके एंटीगुआ और बारबुडा भाग गया था और घोटाले का खुलासा होने महीनों पहले उसने वहां की नागरिकता ले ली थी।


बेल्जियम के अधिकारियों को भेजा गया गृह मंत्रालय का पत्र महाराष्ट्र जेल विभाग से प्राप्त विवरण पर आधारित है, जिसमें चोकसी के प्रत्यर्पण की स्थिति में उसे रखने की व्यवस्था के बारे में बताया गया है। इसका उद्देश्य बेल्जियम के अधिकारियों को यह विश्वास दिलाना है कि जेल की व्यवस्था यूरोपीय मानकों के अनुरूप है। मंत्रालय ने यह जानकरी बेल्जियम के एंटवर्प शहर के अधिकारियों को भेज दी है। इसके बाद अदालत में उसके प्रत्यर्पण की याचिका पर सुनवाई शुरू होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed