फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

TOP News: ट्रंप ने विवादित बयानों को बताया सही; एअर इंडिया CEO का इस्तीफा; नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई पार्टी

Tue, 07 Apr 2026 06:40 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 06:40 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस बार मामला उनके उस सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने ईरान को लेकर बेहद कड़ी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए समझौता नहीं किया, तो उन्हें भारी तबाही का सामना करना पड़ेगा। वहीं एअर इंडिया के मौजूदा सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, कंपनी ने उनसे कहा है कि वे नए सीईओ की नियुक्ति तक अपने पद पर बने रहें, ताकि नेतृत्व में बदलाव आसानी से हो सके। बताया जा रहा है कि उनका कार्यकाल अगले साल सितंबर तक था, लेकिन उन्होंने पहले ही संकेत दे दिया था कि वे अपना कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाना चाहते। इसी वजह से कंपनी ने जनवरी 2026 से ही नए सीईओ की तलाश शुरू कर दी थी। अब इस प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है और अगले हफ्ते इस पर अहम बैठक होने वाली है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

'मुझे मेरे जैसे और लोगों की जरूरत': ईरान पर अपने विवादित पोस्ट को लेकर घिरे ट्रंप

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस बार मामला उनके उस सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने ईरान को लेकर बेहद कड़ी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए समझौता नहीं किया, तो उन्हें भारी तबाही का सामना करना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

एअर इंडिया में बड़ा बदलाव: सीईओ कैंपबेल विल्सन ने पद से दिया इस्तीफा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

एअर इंडिया के मौजूदा सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, कंपनी ने उनसे कहा है कि वे नए सीईओ की नियुक्ति तक अपने पद पर बने रहें, ताकि नेतृत्व में बदलाव आसानी से हो सके। बताया जा रहा है कि उनका कार्यकाल अगले साल सितंबर तक था, लेकिन उन्होंने पहले ही संकेत दे दिया था कि वे अपना कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाना चाहते। इसी वजह से कंपनी ने जनवरी 2026 से ही नए सीईओ की तलाश शुरू कर दी थी। अब इस प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है और अगले हफ्ते इस पर अहम बैठक होने वाली है।  पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर-पश्चिम में सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर पूर्वी हिस्से तक हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ जगहों पर भारी हिमपात दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे और तेज हवाएं चलीं। उत्तर के पहाड़ी इलाकों और उससे सटे मैदानी क्षेत्रों में 10 अप्रैल तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं और इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

ईरान युद्ध पर पीट हेगसेथ बोले- राष्ट्रपति ट्रंप कभी मजाक नहीं करते

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
पीट हेगसेथ, अमेरिकी रक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 39वें दिन में प्रवेश कर रहा है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। ऐसे में जहां एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को खुली धमकियों ने वैश्विक चिंताओं को बढ़ा रखा है। पढ़ें पूरी खबर...

कांग्रेस से निष्कासन के बाद भाजपा से भी नहीं बात

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
नवजोत सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पूर्व विधायक पत्नी नवजोत कौर ने अपने नए सियासी संगठन ' भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' का एलान कर दिया है। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद नवजोत कौर सिद्धू की यह नई सियासी पारी है। हालांकि उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू अभी औपचारिक रूप से कांग्रेस में ही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

SIR: यूपी में शुक्रवार को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
एसआईआर पर सियासी बवाल - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिन्वा ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अंतिम वोटर लिस्ट शुक्रवार को जारी होगी। चुनाव आयोग एक सटीक और त्रुटि-रहित सूची सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पढ़ें पूरी खबर...

बारामती में विरासत की लड़ाई: सुनेत्रा पवार बोलीं-अजित दादा का विकास रुकने नहीं दूंगी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
सुनेत्रा पवार का नामांकन - फोटो : PTI
महाराष्ट्र के पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस बीच राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सोमवार को नामांकन दाखिल करते हुए साफ कहा कि वह अपने दिवंगत पति अजित पवार के विकास कार्यों की विरासत को आगे बढ़ाएंगी। नामांकन भरने के दौरान उनके साथ एनसीपी के कई बड़े नेता, सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और हसन मुश्रीफ, मौजूद रहे। इसके अलावा शिवसेना के नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले भी उनके साथ नजर आए। ये सभी महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं, जो फिलहाल महाराष्ट्र में सत्ता में है। पढ़ें पूरी खबर...

आर्टेमिस II: इंसान ने चांद के उस हिस्से का किया दीदार

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
नासा का आर्टेमिस II मिशन - फोटो : एक्स@NASA

चांद मिशन के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। नासा के मिशन आर्टेमिस II ने इंसानों को पृथ्वी से अब तक की सबसे ज्यादा दूरी तक पहुंचा दिया है। इस मिशन ने अपोलो 13 का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। नासा की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार जैसे ही अंतरिक्ष यात्री चांद के पास पहुंचे, उनके सामने खिड़कियों से चांद का शानदार नजारा दिखाई देने लगा। खास बात यह रही कि इस दौरान उन्हें चांद के उस हिस्से (फार साइड) को देखने का मौका मिला, जिसे पहले इंसानों ने कभी इस तरह करीब से नहीं देखा था। पढें पूरी खबर...

विराट कोहली ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, आदित्य धर और रणवीर सिंह के बारे में लिखा खास नोट

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। मूवी ने भारत में 1 हजार करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, और फिल्म अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसे लोगों से भी काफी सराहना मिली है। अब फिल्म की क्रिकेटर विराट कोहली ने भी खूब तारीफ की है। पढ़ें ूकी खबर...

बारिश के कारण बेनतीजा रहा मुकाबला, कोलकाता और पंजाब को बांटने पड़े अंक;

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
कोलकाता और पंजाब के कप्तान (फाइल) - फोटो : ANI

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया है। केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाए थे। उसी वक्त हल्की बारिश के कारण मैच रुक गया। हालांकि, देखते ही देखते बारिश तेज हो गई जिससे मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका। संयोग से पिछले सत्र में भी ईडन गार्डंस में केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच हुआ मैच (26 अप्रैल को) बारिश की वजह से प्रभावित हुआ था और दोनों टीम को एक-एक अंक बांटना पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed