फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th December 2025 Updates on amar ujala

TOP News: SC में आज अरावली-सेंगर मामले पर अहम सुनवाई; ट्रंप की जेलेंस्की संग बैठक; ठंड-धुंध की दोहरी मार जारी

Mon, 29 Dec 2025 05:51 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 29 Dec 2025 05:51 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th December 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है और शीतलहर के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। मौसम की मार के बीच सुप्रीम कोर्ट में आज दो अहम मामलों पर नजर रहेगी, जहां उन्नाव दुष्कर्म केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबन से जुड़ी याचिका पर सुनवाई होगी, वहीं अरावली पर्वतमाला विवाद पर भी अहम बहस संभव है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूक्रेन संकट को लेकर फ्लोरिडा में हुई ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने शांति योजना पर 90 प्रतिशत सहमति बनने का दावा किया, जबकि ट्रंप ने संकेत दिए कि सब कुछ ठीक रहा तो कुछ हफ्तों में बड़ा फैसला हो सकता है। इस बीच घने कोहरे के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गुवाहाटी फ्लाइट रद्द हो गई, हालांकि वे आज असम पहुंचेंगे और उनके तय कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उधर, भीषण शीतलहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल एक जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th December 2025 Updates on amar ujala
कर्तव्यपथ पर घने कोहरे के चलते इंडिया गेट भी नजर नहीं आ रहा था। एजेंसी - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी

कई जगह पारा 5 डिग्री से नीचे; शीतलहर ने बढ़ाईं मुश्किलें
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। इसके चलते पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रहा। उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में शीतलहरी चली। पहाड़ी इलाकों में लद्दाख के द्रास में पारा शून्य से 14.2 डिग्री नीचे चला गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th December 2025 Updates on amar ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई

सेंगर की उम्रकैद निलंबन पर सुनवाई, अरावली विवाद पर भी होगी बहस
सुप्रीम कोर्ट में आज सोमवार को दो ऐसे मामलों पर सुनवाई होनी है, जिन पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। एक ओर उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़ा मामला है, तो वहीं दूसरी ओर अरावली पर्वतमाला की परिभाषा को लेकर उठा विवाद भी शीर्ष अदालत के सामने है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th December 2025 Updates on amar ujala
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते वोलोदिमिर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : X-White House

'शांति योजना पर 90% सहमति', बैठक के बाद जेलेंस्की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ यूक्रेन-रूस के बीच शांति समझौते को लेकर अहम बैठक की। बैठक के बाद दोनों शीर्ष नेताओं ने प्रेस वार्ता करते हुए संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध और संभावित शांति समझौते को लेकर अपने-अपने बयान जारी किए। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th December 2025 Updates on amar ujala
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : ANI

अमित शाह की गुवाहाटी फ्लाइट रद्द, आज पहुंचेंगे असम
घने कोहरे की वजह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का असम दौरा एक दिन के लिए टल गया है। अधिकारियों के अनुसार, रविवार को गुवाहाटी आने वाली उनकी उड़ान रद्द हो गई, जिसके चलते उनका आगमन अब आज यानी सोमवार सुबह तय किया गया है। अमित शाह को पहले रविवार देर रात गुवाहाटी पहुंचकर कोइनाधारा स्थित राज्य अतिथि गृह में रुकना था, हालांकि रविवार के लिए कोई आधिकारिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं था। उड़ान रद्द होने के बावजूद, उनके दौरे से जुड़े सभी तय कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, केवल आगमन की तारीख बदली गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th December 2025 Updates on amar ujala
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

यूपी में भीषण शीतलहर का असर, 12वीं तक के सभी स्कूल एक जनवरी तक बंद
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम ने प्रदेश के सभी बोर्डों के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान स्कूल पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th December 2025 Updates on amar ujala
दिल्ली में वायू प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

प्रदूषण बिगाड़ रहा मानसिक स्वास्थ्य
राजधानी में कई महीनों से लोग जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं। इसका लोगों का प्रभाव पड़ रहा है। प्रदूषण का जहर न केवल लोगों के शरीर तक सीमित रहा, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है। विशेषज्ञों ने खराब हवा के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव पर चिंता जताई है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह न सिर्फ शारीरिक सेहत बल्कि मानसिक सेहत को भी नुकसान पहुंचा रही है, जिससे बच्चों में कम आईक्यू लेवल, याददाश्त में दिक्कतें और ध्यान अभाव सक्रियता विकार (एडीएचडी) होने की संभावना बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th December 2025 Updates on amar ujala
अमेरिका में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : X-@IntelPointAlert/@rawsalerts

न्यू जर्सी में बड़ा विमान हादसा, हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर
अमेरिका के न्यू जर्सी में रविवार को भयानक विमान हादसा सामने आया है। अधिकारियों के मुताबिक दक्षिणी न्यू जर्सी में दो हेलीकॉप्टर टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से जुड़े कई डरावने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार दो हेलीकॉप्टरों के बीच हवा में टक्कर हो गई।संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) अनुसार यह विमान हादसा मिड-एयर कोलिजन यानी हवा में टक्कर का मामला है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th December 2025 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

डोनाल्ड ट्रंप का दावा- रुकवाया थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की भूमिका पर कड़ा सवाल उठाते हुए कहा है कि अमेरिका अब 'वास्तविक संयुक्त राष्ट्र' बन गया है, क्योंकि वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में यूएन बहुत कम मदद कर पाया है। ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय दिया, जब उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रही लड़ाई के रुकने की घोषणा की। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हालिया संघर्ष अब रुक जाएगा और दोनों देश पहले से मौजूद संधि के अनुसार शांति से रहने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने दोनों देशों के नेताओं की सराहना करते हुए इसे 'तेज और निष्पक्ष फैसला' बताया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th December 2025 Updates on amar ujala
शेफाली-मंधाना - फोटो : bcci women

भारतीय महिला टीम ने 30 रन से जीता चौथा टी20
भारत ने चौथे टी20 में श्रीलंका को 30 रन से हरा दिया। रविवार को तिरुवनंतपरम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में दो विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 191 रन बना सकी। उनके लिए कप्तान चामरी अटापट्टू ने सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली। भारत के लिए अरुंधति रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि श्री चरणी ने एक सफलता हासिल की। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th December 2025 Updates on amar ujala
साजिद खान - फोटो : एक्स

साजिद खान का हुआ एक्सीडेंट, सर्जरी के बाद बहन फराह खान ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
एकता कपूर प्रोड्यूस एक फिल्म के सेट पर साजिद खान का एक्सीडेंट हुआ, पैर में फ्रैक्चर हुआ। इसके बाद फिल्ममेकर को सर्जरी कराने की सलाह दी गई। रविवार को साजिद खान का ऑपरेशन भी हुआ। इस खबर की पुष्टि फराह खान यानी साजिद की बहन ने की है। हिंदुस्तान टाइम्स को फराह खान ने बताया, ‘सर्जरी हो गई है, साजिद बिल्कुल ठीक हैं।’ पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed