फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United States has become ‘real’ United Nations: US President Donald Trump

'अमेरिका अब असली संयुक्त राष्ट्र': डोनाल्ड ट्रंप का दावा- रुकवाया थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष; यूएन को लगाई लताड़

Sun, 28 Dec 2025 09:58 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/ वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/ वॉशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 28 Dec 2025 09:58 PM IST
सार

Trump Slams UN: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र पर निशाना साधते हुए कहा कि यूएन दुनिया में शांति कायम करने में नाकाम रहा है। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि अमेरिका ही अब असली संयुक्त राष्ट्र बन गया है। ट्रंप ने मौके पर थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष रुकवाने का भी दावा किया है।

विज्ञापन
United States has become ‘real’ United Nations: US President Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की भूमिका पर कड़ा सवाल उठाते हुए कहा है कि अमेरिका अब 'वास्तविक संयुक्त राष्ट्र' बन गया है, क्योंकि वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में यूएन बहुत कम मदद कर पाया है। ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय दिया, जब उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रही लड़ाई के रुकने की घोषणा की। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हालिया संघर्ष अब रुक जाएगा और दोनों देश पहले से मौजूद संधि के अनुसार शांति से रहने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने दोनों देशों के नेताओं की सराहना करते हुए इसे 'तेज और निष्पक्ष फैसला' बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - China: थाईलैंड-कंबोडिया के राजनयिकों की वार्ता शुरू; मध्यस्थ के रूप में भूमिका मजबूत करना चाहता है चीन
विज्ञापन


11 महीने में आठ युद्ध-संघर्ष रुकवाने का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 11 महीनों में उन्होंने आठ बड़े युद्ध और संघर्ष रुकवाए हैं। इनमें भारत-पाकिस्तान, इस्राइल-ईरान, कोसोवो-सर्बिया, आर्मेनिया-अजरबैजान, कांगो-रवांडा और मिस्र-इथियोपिया जैसे विवाद शामिल हैं। ट्रंप के अनुसार, इन सभी मामलों में संयुक्त राष्ट्र ने कोई प्रभावी भूमिका नहीं निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन युद्ध में यूएन सक्रिय नहीं- ट्रंप
उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इस बड़े संकट में भी यूएन सक्रिय नहीं रहा। ट्रंप ने कहा कि अब संयुक्त राष्ट्र को विश्व शांति के लिए गंभीरता से आगे आना चाहिए। इस बीच, ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फ्लोरिडा में मुलाकात करने वाले हैं, जहां रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए शांति योजना पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें - Pakistan: भारत ने नूर खान एयरबेस पर किया था बड़ा हमला..., पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बड़ा कबूलनामा

7 दिसंबर को शुरू हुआ था कंबोडिया-थाईलैंड संघर्ष
बता दें कि 7 दिसंबर को कंबोडिया और थाईलैंड के बीच फिर से झड़पें शुरू हो गई थीं, जिनमें सीमा से दूर तक हमलों की खबरें आई थीं। हाल ही में दोनों देशों ने संघर्षविराम पर सहमति जताई, जिसका अमेरिका ने स्वागत किया और शांति समझौते के पालन की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed