{"_id":"69517df6f30eb801230e3107","slug":"sajid-khan-accident-sister-farah-khan-shared-health-update-after-his-surgery-2025-12-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साजिद खान का हुआ एक्सीडेंट, सर्जरी के बाद बहन फराह खान ने शेयर किया हेल्थ अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साजिद खान का हुआ एक्सीडेंट, सर्जरी के बाद बहन फराह खान ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
Mon, 29 Dec 2025 12:29 AM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:29 AM IST
सार
Sajid Khan Health Update: फिल्ममेकर साजिद खान का एक फिल्म के सेट पर एक्सीडेंट हुआ। रविवार को उनकी सर्जरी हुई। अब साजिद कैसे हैं? इस बारे में उनकी बहन और डायरेक्टर, कोरियोग्राफर फराह खान ने जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
साजिद खान
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्ममेकर साजिद खान का शनिवार को मुंबई में एक फिल्म शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट हुआ, वह बुरी तरह घायल हुए। इसके बाद उन्हें सर्जरी की सलाह दी गई। रविवार को सर्जरी भी हुई। अब साजिद कैसे हैं, इस बारे में उनकी बहन फराह खान ने बताया है।
विज्ञापन
फराह खान ने दिया साजिद का हेल्थ अपडेट
एकता कपूर प्रोड्यूस एक फिल्म के सेट पर साजिद खान का एक्सीडेंट हुआ, पैर में फ्रैक्चर हुआ। इसके बाद फिल्ममेकर को सर्जरी कराने की सलाह दी गई। रविवार को साजिद खान का ऑपरेशन भी हुआ। इस खबर की पुष्टि फराह खान यानी साजिद की बहन ने की है। हिंदुस्तान टाइम्स को फराह खान ने बताया, ‘सर्जरी हो गई है, साजिद बिल्कुल ठीक हैं।’
विज्ञापन
साजिद खान ने बनाई कई हिट फिल्में
साजिद खान ने बतौर निर्देशक 'हे बेबी', 'हाउसफुल 1 और 2' जैसी फिल्में बनाईं। इसके अलावा उन्होंने 'हिम्मतवाला' और 'हमशकल्स' जैसी फिल्में भी बनाईं। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की तो कुछ फ्लॉप भी हुईं।
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: ‘अक्षय खन्ना ऑस्कर अवॉर्ड डिजर्व करते हैं…’, फराह खान ने जमकर सराहा’; साझा की ‘तीस मार खान’ वाली फनी पोस्ट
साजिद पर इस वजह से लगा था एक साल का बैन
2018 में साजिद पर यौन उत्पीड़न के आरोप कई महिला कलाकारों ने लगाए। इन अभिनेत्रियों में शर्लिन चोपड़ा, मंदाना करीमी, सिमरन सूरी जैसे नाम शामिल रहे। यहां तक कि इस मामले में साजिद खान पर इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने एक साल का बैन भी लगाया। ऐसा होने के कारण साजिद का करियर खत्म होने के कगार पर पहुंच गया था। अपने खत्म होते हुए करियर को बचाने के लिए साजिद ने टीवी का सहारा लिया। वह सलमान खान के रियालिटी शो 'बिग बॉस 16' में बतौर प्रतियोगी शामिल हुए।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन