फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 September 2025 Updates on amar ujala

Top News: पीएम देंगे स्वदेशी 4G प्रणाली की सौगात; दिल्ली जल बोर्ड ने दिया तोहफा और ईरान पर UN के प्रतिबंध लागू

Sat, 27 Sep 2025 07:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 07:12 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 September 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे। यहां वह सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी प्रणाली का शुरुआत करेंगे। इसकी शुरुआत के साथ ही भारत दूरसंचार उपकरण बनाने वाले डेनमार्क, स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन जैसे प्रमुख देशों में शामिल हो जाएगा। प्रधानमंत्री के 4जी नेटवर्क का उद्घाटन करने के साथ देशभर में बीएसएनएल उपभोक्ताओं को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा मिलने लगेगी। इसके अलावा, राजधानी के लाखों उपभोक्ताओं के लिए जल बोर्ड ने राहत की घोषणा की है। जल बोर्ड ने पानी के बकाया बिलों पर लगने वाले लेट पेमेंट सरचार्ज को माफ करने का फैसला लिया है। साथ ही, अवैध कनेक्शनों को बेहद कम शुल्क पर वैध करने के लिए विशेष योजना भी शुरू की है। इस फैसले से लोगों को राहत मिलेगी और बोर्ड की वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी। इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर प्रतिबंधों को दोबारा लागू करने में देरी करने के रूस और चीन की आखिरी कोशिश को भी शुक्रवार को खारिज कर दिया। यूएनएससी के इस फैसले के बाद ईरान पर शनिवार यानी आज से ही प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 September 2025 Updates on amar ujala
पीएम मोदी - फोटो : PTI

PM Modi: पीएम मोदी ओडिशा दौरे पर देश को देंगे स्वदेशी 4जी प्रणाली की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे। यहां वह सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी प्रणाली का शुरुआत करेंगे। इसकी शुरुआत के साथ ही भारत दूरसंचार उपकरण बनाने वाले डेनमार्क, स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन जैसे प्रमुख देशों में शामिल हो जाएगा। प्रधानमंत्री के 4जी नेटवर्क का उद्घाटन करने के साथ देशभर में बीएसएनएल उपभोक्ताओं को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा मिलने लगेगी। साथ ही इस दौरान पीएम मोदी अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, फिर 1700 करोड़ रुपये के रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही झारसुगुड़ा से पीएम मोदी आठ आईआईटी के विस्तार की घोषणा भी करेंगे और फिर बेरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और संबलपुर के वीआईएमएसएआर अस्पताल को सुपर-स्पेशलिटी दर्जा देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 September 2025 Updates on amar ujala
प्रवेश वर्मा - फोटो : ani

दिल्ली जल बोर्ड का दिवाली तोहफा: बकाया बिलों पर सरचार्ज माफ, कनेक्शन शुल्क में भारी कटौती
राजधानी के लाखों उपभोक्ताओं के लिए जल बोर्ड ने राहत की घोषणा की है। जल बोर्ड ने पानी के बकाया बिलों पर लगने वाले लेट पेमेंट सरचार्ज को माफ करने का फैसला लिया है। साथ ही, अवैध कनेक्शनों को बेहद कम शुल्क पर वैध करने के लिए विशेष योजना भी शुरू की है। इस फैसले से लोगों को राहत मिलेगी और बोर्ड की वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी। शुक्रवार को जलमंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में इन फैसलों पर मुहर लगाई गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 September 2025 Updates on amar ujala
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई - फोटो : X-@khamenei_ir

UNSC: ईरान पर प्रतिबंधों का रास्ता साफ, रूस-चीन की आखिरी कोशिश हुई नाकाम
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर प्रतिबंधों को दोबारा लागू करने में देरी करने के रूस और चीन की आखिरी कोशिश को भी शुक्रवार को खारिज कर दिया। यूएनएससी के इस फैसले के बाद ईरान पर शनिवार यानी आज से ही प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 September 2025 Updates on amar ujala
सोनम वांगचुक को लद्दाख से जोधपुर शिफ्ट करने की खबर, समर्थकों ने गिरफ्तारी का विरोध किया - फोटो : पीटीआई

Leh Violence: वांगचुक गिरफ्तार, NSA लगाया; राजस्थान की जोधपुर जेल में शिफ्ट
केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई है। 24 सितंबर को हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और 90 लोग घायल हुए थे। वांगचुक पर प्रदर्शनकारियों को उकसाने का आरोप है। उनकी गिरफ्तारी के बाद लेह में एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 September 2025 Updates on amar ujala
मुंबई में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

IMD: बंगाल की खाड़ी में उठेंगी लहरें, महाराष्ट्र में फिर भारी बरसात
बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब से मुंबई सहित महाराष्ट्र में फिर जमकर बरसात होगी। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने 26 से 29 सितंबर तक महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसंपर्क महानिदेशालय ने कहा है कि राज्य में 5 अक्तूबर से पहले दक्षिण-पश्चिमी मानसून के लौटने की संभावना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 September 2025 Updates on amar ujala
अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी (फाइल तस्वीर) - फोटो : ANI

R Venkataramani: लगातार दूसरी बार भारत के अटॉर्नी जनरल बनाए गए आर वेंकटरमणी
वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वेंकटरमणि को शुक्रवार को दोबारा भारत के अटॉर्नी जनरल (एजी) के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें अगले दो वर्षों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई नियुक्ति 1 अक्तूबर से प्रभावी होगी। उनका मौजूदा तीन वर्षीय कार्यकाल 30 सितंबर को पूरा हो रहा है। वेंकटरमणी ने 30 सितंबर 2022 को वरिष्ठ न्यायविद केके वेणुगोपाल का स्थान लिया था और अगले ही दिन औपचारिक रूप से पदभार संभाला था। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 September 2025 Updates on amar ujala
न्यूयॉर्क में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए जयशंकर - फोटो : ani

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए जयशंकर; शांति, कूटनीति और सतत विकास पर दिया जोर
विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने  न्यूयॉर्क में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की। इस दौरान जयशंकर ने कहा कि दुनिया इस समय अशांत है, कई देश युद्ध में उलझे हुए हैं ऐसे में ब्रिक्स को शांति निर्माण, संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने के लिए मजबूती से काम करना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 September 2025 Updates on amar ujala
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ANI

Asia Cup: भारत-श्रीलंका मैच के सुपरओवर में हाईवोल्टेज ड्रामा
एशिया कप 2025 का रोमांच उस वक्त चरम पर पहुंच गया, जब सुपर-4 का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच सुपरओवर तक जा पहुंचा। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने भी निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर इतने ही रन बनाए और मुकाबला टाई हो गया, जिसके बाद फैसला सुपरओवर से आया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 September 2025 Updates on amar ujala
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड - फोटो : ANI

Nepal: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड अब सीपीएन-एमसी के अध्यक्ष नहीं
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' अब सीपीएन (माओवादी सेंटर) के अध्यक्ष नहीं रहे। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माओवादी पार्टी ने अपनी केंद्रीय समिति को भंग कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 September 2025 Updates on amar ujala
भारत ने लश्कर-ए-तैयबा के मरकज तैयबा को पहुंचाया था नुकसान। - फोटो : एएनआई (फाइल)

ऑपरेशन सिंदूर की दहशत: लश्कर भी अफगान सीमा पर बना रहा ठिकाना
ऑपरेशन सिंदूर के डर से पाकिस्तान के आतंकी संगठन अब पीओके से दूर अफगानिस्तान सीमा के निकट अपने ठिकाने बनाने में जुटे हैं। पिछले दिनों अमर उजाला ने जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के ठिकाने खैबर पख्तूनख्वा में शिफ्ट किए जाने की खबर छापी थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 September 2025 Updates on amar ujala
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

Nigeria: नाइजीरिया में सोने की खदान धंसी, 100 से अधिक मजदूरों की मौत की आशंका
नाइजीरिया के जाम्फारा राज्य में सोने की खदान धंसने से कम से कम 100 मजदूरों के मारे जाने की आशंका है। घटना कदौरी खदान स्थल, मरू स्थानीय प्रशासन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई, जब दर्जनों खनिक भूमिगत होकर काम कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed