फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Modi's Odisha visit: launch indigenous 4G system, know everything

PM Modi: पीएम मोदी ओडिशा दौरे पर देश को देंगे स्वदेशी 4जी प्रणाली की सौगात, BSNL के 97000 टॉवर शुरू करेंगे काम

Sat, 27 Sep 2025 02:08 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 27 Sep 2025 02:08 AM IST
सार

अपने ओडिशा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, 1700 करोड़ की लागत वाली रेलवे परियोजनाएं, बीएसएनएल का स्वदेशी 4G स्टैक, आठ आईआईटी का विस्तार और दो प्रमुख मेडिकल कॉलेजों को सुपर-स्पेशियलिटी दर्जा देना शामिल है।
 

विज्ञापन
Prime Minister Modi's Odisha visit: launch indigenous 4G system, know everything
पीएम मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे। यहां वह सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी प्रणाली का शुरुआत करेंगे। इसकी शुरुआत के साथ ही भारत दूरसंचार उपकरण बनाने वाले डेनमार्क, स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन जैसे प्रमुख देशों में शामिल हो जाएगा। प्रधानमंत्री के 4जी नेटवर्क का उद्घाटन करने के साथ देशभर में बीएसएनएल उपभोक्ताओं को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा मिलने लगेगी। साथ ही इस दौरान पीएम मोदी अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, फिर 1700 करोड़ रुपये के रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही झारसुगुड़ा से पीएम मोदी आठ आईआईटी के विस्तार की घोषणा भी करेंगे और फिर बेरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और संबलपुर के वीआईएमएसएआर अस्पताल को सुपर-स्पेशलिटी दर्जा देंगे। 

विज्ञापन


इससे पहले, दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के झारसुगुड़ा से 97,500 से अधिक मोबाइल 4जी टॉवर का उद्घाटन करेंगे। दूरदराज क्षेत्रों में नेटवर्क पहुंचाने की परियोजना के तहत 14,180 मोबाइल 4जी टॉवर को डिजिटल भारत निधि के जरिये वित्त पोषित किया गया है। ये टॉवर सुदूर, सीमावर्ती और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 26,700 असंबद्ध गांवों को जोड़ेंगे। ये डिजिटल इंडिया के लिए एक रणनीतिक प्रवर्तक होंगे जो 20 लाख से अधिक नए ग्राहकों को सेवा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की तरफ से स्थापित 92,600 से अधिक मोबाइल साइट स्वदेशी 4जी प्रौद्योगिकी पर आधारित हैं। सिंधिया खुद इसे पेश किए जाने के दौरान गुवाहाटी में मौजूद रहेंगे। सिंधिया ने बताया कि भारत विनिर्मित प्रणाली क्लाउड-आधारित, भविष्य के लिए तैयार है और इसे आसानी से 5जी में तब्दील किया जा सकता है। इसमें तेजस नेटवर्क की तरफ से विकसित रेडियो एक्सेस नेटवर्क (आरएएन) शामिल है। यह सी-डीओटी द्वारा तैयार एक कोर नेटवर्क है और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने इसे एकीकृत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीएम मोदी करेंगे 'नमो युवा समागम' को संबोधित
इस दौरान पीएम मोदी झारसुगुड़ा के एमलिपाली ग्राउंड में ‘नमो युवा समागम’ को संबोधित करेंगे। वे सुबह 11:25 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और लगभग 12:45 बजे ओडिशा से रवाना होंगे। इस मौके पर वे गुजरात के उधना से बेरहामपुर तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही संबलपुर में 273 करोड़ रुपये की लागत से बने पांच किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। वे राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करेंगे और अंत्योदय योजना के तहत 50,000 लाभार्थियों को सहायता प्रदान करेंगे।  


 15 महीनों में ओडिशा का छठा दौरा
 यह पीएम मोदी का पिछले 15 महीनों में ओडिशा का छठा दौरा होगा। कि पहले उनका सार्वजनिक सभा बेरहामपुर में होना था, लेकिन भारी बारिश की संभावना के कारण इसे झारसुगुड़ा में स्थानांतरित कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार झारसुगुड़ा में गरज और तेज हवा चलने की संभावना है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed