फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: पश्चिम एशिया संकट पर UNSC की आपात बैठक; ईरानी सत्ता परिवर्तन पर ट्रंप का बड़ा बयान; आज की सुर्खियां

Mon, 23 Jun 2025 06:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2025 Updates On Amar Ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का आपातकालीन विशेष सत्र बुलाया गया। इसमें यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा, अमेरिका ने ईरानी परमाणु सुविधाओं पर जो बमबारी की है, वह पहले से ही अशांति से जूझ रहे इस देश में खतरनाक मोड़ आने का संकेत दे रही है। इससे बचने के लिए कूटनीति को बढ़ावा देना होगा, नागरिकों की सुरक्षा करनी होगी, सुरक्षित समुद्री परिवहन की गारंटी देनी होगी। इसके अलावा, अमेरिका ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) रात ईरान के तीन परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर सटीक हमले किए। इन हमलों के बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (स्थानीय समयानुसार) को ईरान में सत्ता परिवर्तन का संकेत दिया। साथ ही उन्होंने ईरान को पुनर्जीवित करने की वर्तमान नेतृत्व की क्षमता पर सवाल उठाया। इसके अलावा, इस्राइल और ईरान के बीच दो सप्ताह से चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया हुआ है। इस ऑपरेशन के तहत रविवार रात साढ़े 11 बजे ईरान के मशहद शहर से एक विशेष विमान 285 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंचा। संकटग्रस्त ईरान से महफूज वापसी के बाद भारतीयों की खुशी देखते ही बन रही थी। एयरपोर्ट पर अपनों से मिलकर उनके चेहरे खिल उठे। ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 1,713 भारतीय नागरिकों को ईरान से भारत वापस लाया जा चुका है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2025 Updates On Amar Ujala
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद - फोटो : एएनआई

UNSC की आपात बैठक: ईरान-इस्राइल-US के टकराव पर मंथन; गुटेरस ने जताई चिंता
पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSS) का आपातकालीन विशेष सत्र बुलाया गया। इसमें यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा, अमेरिका ने ईरानी परमाणु सुविधाओं पर जो बमबारी की है, वह पहले से ही अशांति से जूझ रहे इस देश में खतरनाक मोड़ आने का संकेत दे रही है। इससे बचने के लिए कूटनीति को बढ़ावा देना होगा, नागरिकों की सुरक्षा करनी होगी, सुरक्षित समुद्री परिवहन की गारंटी देनी होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई

ईरान में सत्ता परिवर्तन पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- MIGA
अमेरिका ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) रात ईरान के तीन परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर सटीक हमले किए। इन हमलों के बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (स्थानीय समयानुसार) को ईरान में सत्ता परिवर्तन का संकेत दिया। साथ ही उन्होंने ईरान को पुनर्जीवित करने की वर्तमान नेतृत्व की क्षमता पर सवाल उठाया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2025 Updates On Amar Ujala
ईरान से भारत लौटे नागरिक - फोटो : एएनआई

Operation Sindhu: संकटग्रस्त ईरान से महफूज भारत आने की खुशी, परिजनों से मिलकर खिले चेहरे
इस्राइल और ईरान के बीच दो सप्ताह से चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया हुआ है। इस ऑपरेशन के तहत रविवार रात साढ़े 11 बजे ईरान के मशहद शहर से एक विशेष विमान 285 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंचा। संकटग्रस्त ईरान से महफूज वापसी के बाद भारतीयों की खुशी देखते ही बन रही थी। एयरपोर्ट पर अपनों से मिलकर उनके चेहरे खिल उठे। ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 1,713 भारतीय नागरिकों को ईरान से भारत वापस लाया जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2025 Updates On Amar Ujala
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान में इस्फहान परमाणु केंद्र की सेटेलाइट फोटो - फोटो : पीटीआई

ईरान पर अमेरिकी हमलों की हिजबुल्ला ने निंदा की
पश्चिम एशिया में ईरान और इस्राइल के टकराव के बीच अमेरिकी सेना का ऑपरेशन मिडनाइट हैमर पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहा है। अमेरिकी सेना ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह करने का दावा किया है। ईरान पर ताबड़तोड़ हवाई हमलों को इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अभूतपूर्व कार्रवाई बताया। वहीं, ईरान पर अमेरिकी हमलों की हिजबुल्ला ने निंदा की है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2025 Updates On Amar Ujala
साई सुदर्शन-केएल राहुल - फोटो : BCCI-X

IND vs ENG: राहुल-सुदर्शन की साझेदारी से भारत की बढ़त 100 के करीब
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण जल्दी समाप्त हो गया। भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। इसी के साथ उनकी बढ़त 96 रनों की हो गई है। केएल राहुल 47 और शुभमन गिल छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2025 Updates On Amar Ujala
दलाई लामा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

तिब्बती धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे धर्मगुरु दलाई लामा
तिब्बती बौद्ध नेता दलाई लामा 2-4 जुलाई तक उत्तर भारतीय पहाड़ी शहर धर्मशाला में आयोजित 15वें तिब्बती धार्मिक सम्मेलन में भाग लेंगे। तिब्बती आध्यात्मिक नेता और 14वें दलाई लामा, यहां आगामी सम्मेलन के दौरान बड़ी घोषणा कर सकते हैं। दलाई लामा 6 जुलाई को 90 वर्ष के हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2025 Updates On Amar Ujala
श्रीनगर में बारिश file - फोटो : बासित जरगर

Jammu : घाटी में आठ दिन पहले मानसून की दस्तक, 27 जून तक ऑरेंज अलर्ट
जम्मू कश्मीर में रविवार को मानसून ने दस्तक दे दी। इस बार मानसून सामान्य तारीख 30 जून से आठ दिन पहले पहुंचा है। बीते दो दिन से जम्मू संभाग के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 25 से 27 जून के बीच प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें 115 से 204 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2025 Updates On Amar Ujala
New Delhi Railway Station - फोटो : अमर उजाला

New Delhi Railway Station : आठ मिनट से ज्यादा रोका वाहन तो लगेगा 50 रुपये का झटका
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की ओर पिक एंड ड्राॅप क्षेत्र में 25 जून से पार्किंग कम एक्सेस कंट्रोल लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत यात्रियों को लेकर आने वाले वाहनों को पिक एंड ड्रॉप क्षेत्र में मात्र आठ मिनट ही रुकने दिया जाएगा। आठ मिनट से ज्यादा होने पर 50 रुपये लिए जाएंगे। यदि वाहन 15 से 30 मिनट तक रुकता तो 200 रुपये देना होगा। इससे ज्यादा होने पर वाहन को उठा लिया जाएगा साथ ही 500 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2025 Updates On Amar Ujala
Tesla - फोटो : Elon Musk/X

Elon Musk Texas Taxi: ऑस्टिन में स्वचालित टैक्सी सेवा की शुरुआत
टेस्ला कंपनी की बहुप्रतीक्षित रोबोटैक्सी सेवा रविवार दोपहर से ऑस्टिन, टेक्सास में शुरू हो गई। इसमें ग्राहकों से 4.20 डॉलर का एकमुश्त शुल्क लिया जाएगा। इसे स्वचालित ड्राइविंग तकनीक की दौड़ में टेस्ला को अग्रणी बनाने का प्रयास माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2025 Updates On Amar Ujala
जगन मोहन रेड्डी - फोटो : ANI

Andhra Pradesh: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद पूर्व CM जगन, पूर्व मंत्री-MLA पर गंभीर आरोप
वाईएसआरसीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी को एक जानलेवा सड़क दुर्घटना में आरोपी बनाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना कथित तौर पर तब हुई थी, जब पूर्व सीएम रेड्डी हाल ही में पलनाडु जिले के रेंटापल्ला गांव जा रहे थे। इस दौरान रेड्डी की गाड़ी के पहिये के नीचे आने से एक बुजुर्ग की जान चली गई थी। पढ़ें पूरी खबर... 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2025 Updates On Amar Ujala
फैक्ट चेक में गलत निकला दावा - फोटो : एएनआई

ईरान पर US के हमले में भारतीय हवाईक्षेत्र का इस्तेमाल नहीं, भारत ने खारिज किया दावा
भारत ने रविवार को सोशल मीडिया के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने ईरान पर हमला करने के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया। गौरतलब है कि अमेरिका ने रातभर ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी की, जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तो वह और हमले करेगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2025 Updates On Amar Ujala
'मिस्ट्री', 'पंचायत 4', 'रेड 2' - फोटो : सोशल मीडिया

हो जाइए तैयार!  'पंचायत 4'  से 'मिस्ट्री' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रहेगी इन सीरीज-फिल्मों की बहार
एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए यह वीक काफी स्पेशल होने वाला है। यह समझ लीजिए कि ओटीटी पर एंटरटेनमेंट की एक्स्ट्रा खुराक मिलने वाली है। दर्शकों की पसंदीदा सीरीज अपने अगले सीजन के साथ आ रही हैं, तो कुछ फिल्में भी रिलीज के कतार में हैं। नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार तक, हर जगह बल्ले-बल्ले होगी। जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2025 Updates On Amar Ujala
सेबी - फोटो : PTI

Stock Market: ट्रेडिंग के नाम पर ₹4.83 करोड़ की ठगी
शेयर बाजार के नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शिवप्रसाद पट्टिया और अलकेश नरवारे नामक दो व्यक्तियों को निवेशकों से धोखाधड़ी करने के मामले में तीन साल के लिए शेयर बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही इन दोनों से 4.83 करोड़ रुपये की अवैध कमाई ब्याज सहित वसूलने का आदेश भी दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed