फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sebi bans two individuals from mkts for 3 yrs; impounds illegal gains of over Rs 4.83 cr News In Hindi

Stock Market: ट्रेडिंग के नाम पर ₹4.83 करोड़ की ठगी, सेबी ने दो आरोपियों पर तीन साल का लगाया प्रतिबंध

Sun, 22 Jun 2025 09:50 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 22 Jun 2025 09:50 PM IST
सार

सेबी ने शेयर बाजार में धोखाधड़ी करने पर शिवप्रसाद पट्टिया और अलकेश नरवारे को तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। दोनों ने ऑल्गो ट्रेडिंग के नाम पर निवेशकों को गुमराह कर ₹4.83 करोड़ की अवैध कमाई की थी, जिसके बाद मामले में सेबी ने कार्रवाई करते हुए इस राशि को ब्याज सहित वसूलने का आदेश भी दिया है।

विज्ञापन
Sebi bans two individuals from mkts for 3 yrs; impounds illegal gains of over Rs 4.83 cr News In Hindi
सेबी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शेयर बाजार के नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शिवप्रसाद पट्टिया और अलकेश नरवारे नामक दो व्यक्तियों को निवेशकों से धोखाधड़ी करने के मामले में तीन साल के लिए शेयर बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही इन दोनों से 4.83 करोड़ रुपये की अवैध कमाई ब्याज सहित वसूलने का आदेश भी दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि सेबी की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने ऑउट ऑफ द मनी (ओटीएम’ ऑप्शंस में फर्जी ट्रेड कर निवेशकों को गुमराह किया। ये लोग व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए निवेशकों को ऑल्गो ट्रेडिंग के नाम पर गारंटी रिटर्न का झांसा देकर उनके ट्रेडिंग अकाउंट का नियंत्रण हासिल कर लेते थे। फिर इन खातों से खुद के नियंत्रण वाले अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर लेते थे।
विज्ञापन


शेयर बाजार में अवैध कमाई पर सेबी की सख्ती
मामले में सेबी ने कहा है कि यह कार्रवाई बस झूठी कमाई रोकने के अलावा, निवेशकों की रक्षा और बाज़ार की ईमानदारी बनाए रखने का संदेश है। जारी बयान में कहा गया कि अगर कोई भी व्यक्ति नकली व्यवहार, बड़ी कमाई का लालच देकर निवेशकों को ठगने की कोशिश करता है, तो उसे कड़ी कार्रवाई और गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Fred Smith: फेडएक्स के संस्थापक फ्रेड स्मिथ का 80 वर्ष की उम्र में निधन, डिलीवरी की दुनिया में लाए थे बदलाव


दोनों आरोपियों पर सेबी ने क्या लिया एक्शन?
सेबी ने दोनों आरोपियों पर सख्त कर्रवाई किए। इसके तहत सेबी की ओर से.दोनों आरोपियों पर तीन साल तक शेयर बाजार में ट्रेडिंग पर प्रतिबंध लगाया गया है। दोनों को ₹25 लाख-₹25 लाख का जुर्माना भी निर्देशित किया गया है, जो कि 45 दिन में अदा करना होगा। इसके साथ ही सेबी ने इसमें ₹4.83 करोड़ की राशि को 12% वार्षिक ब्याज सहित फरवरी 2022 से वसूलने का भी आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें:- DGCA: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद डीजीसीए का बड़ा कदम, व्यापक ऑडिट के लिए नया ढांचा शुरू

समझिए क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि शिवप्रसाद पट्टिया और अलकेश नरवारे पर सेबी ने आरोप लगाया है कि यह जोड़ी व्हाट्सएप ग्रुप्स के ज़रिए लोगों को बुलाती थी। उन्हें ऑल्गो ट्रेडिंग यानी कंप्यूटर सिस्टम से स्वचालित ट्रेडिंग करने की सुविधा व गारंटीड रिटर्न का लालच दिया जाता था। इसके बाद वे उन निवेशकों से उनके ट्रेडिंग अकाउंट के लॉगिन डिटेल्स लेकर, उनके नाम पर ओटीएम विकल्पों में ट्रेड करते और पैसा अपने नियंत्रण वाले खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। इन्हीं खातों में ₹4.83 करोड़ की अवैध कमाई मिली, जिसे सेबी ने जब्त करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed