{"_id":"6857bce69ad9c60326093b26","slug":"ind-vs-eng-live-cricket-score-tendulkar-anderson-trophy-2025-india-vs-england-1st-test-day-3-match-scorecard-2025-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Day3: राहुल-साई की साझेदारी से भारत की बढ़त 100 के करीब, बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों ने दिखाया दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG Day3: राहुल-साई की साझेदारी से भारत की बढ़त 100 के करीब, बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों ने दिखाया दम
Sun, 22 Jun 2025 11:09 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:09 PM IST
सार
बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल जल्दी समाप्त हो गया। भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले इंग्लैंड की टीम 465 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जिससे भारत ने छह रन की बढ़त बना ली थी। अब यह बढ़त 96 रन की हो गई है।
विज्ञापन
साई सुदर्शन-केएल राहुल
- फोटो : BCCI-X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण जल्दी समाप्त हो गया। भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। इसी के साथ उनकी बढ़त 96 रनों की हो गई है। केएल राहुल 47 और शुभमन गिल छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में ओली पोप के शतक और हैरी ब्रूक की 99 रनों की पारी की बदौलत 10 विकेट पर 465 रन बनाए। इस तरह भारत ने छह रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने दो विकेट पर 90 रन बनाए और उनकी बढ़त 96 रनों की हो गई।

भारत की दूसरी पारी
दूसरी पारी में भारत की शुरुआत झटके के साथ हुई। ब्रायडन कार्स ने 16 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंदों में सिर्फ चार रन बना पाए। इसके बाद मोर्चा केएल राहुल और साई सुदर्शन ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई जिसे बेन स्टोक्स ने तोड़ा। उन्होंने सुदर्शन को जैक क्रॉली के हाथों कैच कराया। वह 48 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल समाप्त होने तक सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 75 गेंदों में सात चौके की मदद से 47 और शुभमन गिल 10 गेंदों में एक चौके की मदद से छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

इंग्लैंड की पहली पारी
इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 465 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत को छह रन की बढ़त मिल गई। इससे पहले भारत ने 471 रन बनाए थे। तीसरे दिन का खेल इंग्लैंड ने 209/3 के स्कोर से शुरू किया था। उस वक्त ओली पोप 101 और हैरी ब्रूक बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद थे। इससे पहले इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 62 रन बनाए थे जबकि जैक क्रॉली चार रन बनाकर आउट हुए थे।
प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड को तीसरे दिन के पहले सत्र में करारा झटका दिया। उन्होंने ओली पोप को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। वह 137 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 106 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई जिसे मोहम्मद सिराज ने तोड़ा। उन्होंने कप्तान स्टोक्स को पंत के हाथों कैच कराया। वह 52 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ पंत ने भी टेस्ट में 150 कैच पूरे कर लिए। वह टेस्ट में 150 विकेट पूरे करने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बन गए।
276 पर पांच विकेट खो चुकी इंग्लैंड को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। उनकी इस दरकार को ब्रूक और जेमी स्मिथ ने पूरा किया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 88 गेंदों में 73 रन जोड़े और स्कोर 350 के करीब पहुंचा दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरे सत्र में फिर अपनी गेंदबाजी का जादू बिखेरा और विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया। वह पांच चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ब्रूक को वोक्स का साथ मिला। उन्होंने सातवें विकेट के लिए 49 रन जोड़े। ब्रूक पहली पारी में 99 रन बनाकर आउट हो गए। वह अपने नौवें टेस्ट शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए। उन्हें भी प्रसिद्ध कृष्णा ने ही पवेलियन भेजा। इसके बाद वोक्स को ब्रायडन कार्स का साथ मिला और दोनों ने 55 रनों की साझेदारी निभाई। सिराज ने कार्स को बोल्ड किया। वह 23 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। क्रिस वोक्स को बुमराह ने अपना शिकार बनाया। वह 55 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। जोश टंग 11 रन बना पाए जबकि शोएब बशीर एक रन बनाकर नाबाद रहे।
पहली पारी में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए। उन्होंने टेस्ट में 14वीं बार एक पारी में पांच विकेट अपने नाम किए। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा को तीन और मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के हाथ खाली रहे।