फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US prez Donald Trump Iranian Regime Change MAKE IRAN GREAT AGAIN MIGA GREAT B-2 pilots safe return to Missouri

Iran Regime Change: ईरान में सत्ता परिवर्तन पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- MIGA; अमेरिकी सेना की जमकर तारीफ की

Mon, 23 Jun 2025 04:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 04:10 AM IST
सार

तीन परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान में सत्ता परिवर्तन का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि अगर वर्तमान ईरानी शासन ईरान को फिर से महान बनाने में असमर्थ है, तो सत्ता परिवर्तन क्यों नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने अमेरिका की सेना की भी जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन
US prez Donald Trump Iranian Regime Change MAKE IRAN GREAT AGAIN MIGA GREAT B-2 pilots safe return to Missouri
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) रात ईरान के तीन परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर सटीक हमले किए। इन हमलों के बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (स्थानीय समयानुसार) को ईरान में सत्ता परिवर्तन का संकेत दिया। साथ ही उन्होंने ईरान को पुनर्जीवित करने की वर्तमान नेतृत्व की क्षमता पर सवाल उठाया। 

विज्ञापन


ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, 'सत्ता परिवर्तन शब्द का उपयोग करना राजनीतिक रूप से सही नहीं है, लेकिन अगर वर्तमान ईरानी शासन ईरान को फिर से महान बनाने में असमर्थ है, तो सत्ता परिवर्तन क्यों नहीं होगा?? MIGA (Make Iran Great Again)!'
विज्ञापन


ट्रंप ने अमेरिकी सेना की जमकर तारीफ की
ट्रुथ सोशल पर एक अलग पोस्ट में, ट्रंप ने अमेरिकी सेना के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'ईरान में परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। हमले कठोर और सटीक थे। हमारी सेना ने शानदार कौशल दिखाया। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'हमारे महान बी-2 बमवर्षक विमान के पायलट अब सुरक्षित मिसौरी में लौट आए हैं। उन्हें बेहतरीन काम के लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: US-Iran Conflict: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद हाई अलर्ट पर खाड़ी देश; सऊदी-UAE, कतर और कुवैत ने शुरू की तैयारी

ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के एक दिन बाद की ट्रंप ने टिप्पणी
राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी अमेरिका के ऑपरेशन मिडनाइट हैमर शुरू करने के एक दिन बाद आई है। इस ऑपरेशन के तहत अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें फोर्डो, नतांज और इस्फहान शामिल हैं। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रविवार (स्थानीय समयानुसार) को ईरान में शुरू किए गए ऑपरेशन की सफलता की पुष्टि की। 


हेगसेथ ने कहा- राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर किए गए हमले
ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ एयर फोर्स के अध्यक्ष जनरल डैन कैन के साथ रक्षा मंत्री हेगसेथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के फोर्डो, इस्फहान और नतांज में सफलतापूर्वक सटीक हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि ये हमले राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर किए गए। उन्होंने बताया कि हमलों का मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म या बहुत कमजोर करना था। 

ये भी पढ़ें: Operation Midnight Hammer: ट्रंप ने चंद मिनट पहले लिया ईरानी ठिकानों पर बम गिराने का फैसला; US के हमले पर वेंस

ईरानी सैनिक और आम लोगों को नहीं बनाया गया निशाना: हेगसेथ
हेगसेथ ने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और कमांडर-इन-चीफ का आदेश साफ था- ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को नष्ट करना। हेगसेथ ने कहा कि हमने ईरानी परमाणु कार्यक्रम को तबाह कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इन हमलों में न तो ईरानी सैनिकों और न ही आम लोगों को निशाना बनाया गया। हालांकि, उन्होंने यह साफ किया कि ये ऑपरेशन ईरान में सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं था, बल्कि ईरान की परमाणु गतिविधियों को रोकने के लिए किया गया था। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed