Top News: एशिया कप में आज फिर भारत-पाकिस्तान में भिड़ंत; H-1B वीजा नियमों को लेकर स्पष्टीकरण, पढ़ें सुर्खियां
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में खेला गया पिछला मैच हैंडशेक विवाद के कारण सुर्खियों में रहा था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों टीमों 14 सितंबर को पहली बार एक दूसरे के आमने-सामने थीं। इस मैच से पहले इसका बहिष्कार करने की मांग उठ रही थी और इसे लेकर प्रदर्शन भी हुए थे। हालांकि, भारत ने वो मुकाबला आसानी से अपने नाम किया था, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। अब दोनों टीमें एक बार फिर एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच में आमने-सामने होंगी तो यह देखना दिलचस्प रहेगा कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों का रवैया कैसा रहता है। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा की फीस बढ़ाकर एक लाख डॉलर करने के बाद से वीजा धारकों में असमंजस की स्थिति थी। ऐसे में व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को स्पष्ट किया कि वीजा पर एक लाख डॉलर फीस सिर्फ नए आवेदकों पर ही लागू होगी। इसके अलावा, आज साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण न केवल एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, बल्कि इसका धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी विशेष महत्व होता है। परंपरागत मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है और इसके दौरान कई सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
एशिया कप में आज फिर होगी भारत-पाकिस्तान में भिड़ंत, जानें कब और कहां देख पाएंगे मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में खेला गया पिछला मैच हैंडशेक विवाद के कारण सुर्खियों में रहा था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों टीमों 14 सितंबर को पहली बार एक दूसरे के आमने-सामने थीं। इस मैच से पहले इसका बहिष्कार करने की मांग उठ रही थी और इसे लेकर प्रदर्शन भी हुए थे। हालांकि, भारत ने वो मुकाबला आसानी से अपने नाम किया था, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। अब दोनों टीमें एक बार फिर एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच में आमने-सामने होंगी तो यह देखना दिलचस्प रहेगा कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों का रवैया कैसा रहता है। पढ़ें पूरी खबर...
H-1B Visa: ताजा नियम केवल नए आवेदकों पर लागू, सालाना नहीं, एकमुश्त लिया जाएगा शुल्क
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा की फीस बढ़ाकर एक लाख डॉलर करने के बाद से वीजा धारकों में असमंजस की स्थिति थी। ऐसे में व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को स्पष्ट किया कि वीजा पर एक लाख डॉलर फीस सिर्फ नए आवेदकों पर ही लागू होगी। पढ़ें पूरी खबर...
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें इसका प्रभाव और कहां-कहां दिखेगा
आज साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण न केवल एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, बल्कि इसका धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी विशेष महत्व होता है। परंपरागत मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है और इसके दौरान कई सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। पढ़ें पूरी खबर...
Ceasefire Violation : पाकिस्तान ने नौगाम में तोड़ा संघर्ष विराम
पाकिस्तान ने सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम को नौगाम सेक्टर के लीपा घाटी में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में अभी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस बारे में हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पढ़ें पूरी खबर...
Zubeen Garg: दिल्ली से गुवाहाटी पहुंचा सिंगर जुबीन का पार्थिव शरीर
लोकप्रिय सिंगर और 'असम की आवाज' कहे जाने वाले जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर शनिवार आधी रात को सिंगापुर से एअर इंडिया की उड़ान से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। जहां पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जुबीन का पार्थिव शरीर गुवाहाटी ले जाया गया। पढ़ें पूरी खबर...
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल, बीएसएफ ने चलाया तलाशी अभियान
अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शनिवार को पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि देखी गई है। आरएसपुरा सेक्टर के जजोवाल गांव के पास भारतीय क्षेत्र में ड्रोन घुसने की सूचना मिलने पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान तुरंत हरकत में आए और इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
देश के Gen-G मोदी के साथ!: DU के बाद हैदराबाद केंद्रीय विवि में ABVP का जलवा
नेपाल और बांग्लादेश जैसी जेन-जी क्रांति भारत में देखने का मंसूबा पाले विपक्ष के लिये दिल्ली के बाद हैदराबाद से भी मायूस करने वाली खबर है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी देश के युवाओं का आह्वान मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कर रहे हैं। मोदी सरकार को वोट चोरी की सरकार बता रहे हैं, लेकिन इसी बीच दिल्ली के बाद हैदराबाद में भी आरएसएस के अनुषांगिक संगठन एबीवीपी ने विजय का परचम फहरा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
Gold Card: ट्रंप गोल्ड कार्ड आधिकारिक तौर पर लागू; लुटनिक ने बताया कितनी चुकानी होगी फीस
अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में स्थायी निवास के लिए 'गोल्ड कार्ड' नाम की एक नई प्रीमियम आव्रजन (इमिग्रेशन) योजना शुरू की है। अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने इसे लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ट्रंप गोल्ड कार्ड आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है। साथ ही उन्होंने ट्रंप गोल्ड कार्ड के आवेदन उसकी फीस और इसे लागू करने का उद्देश्य भी बताया। पढ़ें पूरी खबर...
Weather: आंध्र में बारिश के पानी में चार बहे; महाराष्ट्र में पांच के मिले शव
उत्तर-पश्चिम भारत से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई है। लेकिन आखिरी चरण में मानसून पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भारत में कहर बरपा रहा है। आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की धारा में चार लोग बह गए, जबकि महाराष्ट्र के लातूर में दो दिन पहले बारिश के पानी में बहे पांच लोगों के शव बरामद किए गए। भारी बारिश के कारण सिक्किम में तीस्ता नदी के उफान में एक व्यक्ति बह गया, जिसका कुछ पता नहीं चला है। पढ़ें पूरी खबर...
यूएस में भारतीय दूतावास ने जारी किया इमरजेंसी सहायता नंबर; वीजा शुल्क को लेकर समस्याओं का होगा निदान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला किया। इसके तहत अब अमेरिका में कंपनियों को दूसरे देशों के उच्च कौशल क्षमता वाले लोगों को नौकरी देने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। दरअसल, ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा के लिए फीस में बढ़ोतरी कर इसे एक लाख डॉलर सालाना करने का निर्णय ले लिया है। ट्रंप के इस फैसले के बाद वहां काम करने वाले भारतीय पेशेवर संकट में है। इस बीच, भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए यूएस में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी और इमरजेंसी सहायता नंबर जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
H-1B: IT उद्योग होगा तबाह, कुशल कामगारों को दूर करने का भयावह प्रयास
अमेरिकी सांसदों और सामुदायिक नेताओं ने एच-1बी वीजा आवेदनों पर 1,00,000 डॉलर का शुल्क लगाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को विवेकहीन और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि इस कदम का सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...
GST 2.0: कल से लागू होंगी जीएसटी की नई दरें
जीएसटी की नई दरें सोमवार से लागू होंगी। कंपनियों ने ग्राहकों को फायदा देने के लिए कई उत्पादों का दाम घटाने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रखा है। सोमवार से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन में इससे बाजारों में खासी रौनक रहने वाली है। पढ़ें पूरी खबर...